• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा टियागो ईवी के पुराने मॉडल और नए मॉडल में कितना है अंतर? देखिए इन तस्वीरों में

    टाटा टियागो ईवी की कीमत 7.99 लाख रुपये से 11.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच है।

    भानु
    भानु
    published on जनवरी 29, 2025 14:53 ist
    info icon
    published onJan 29, 2025 14:53 IST
    last updated onJan 29, 2025 14:53 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Tiago EV old vs new compared in images

    टाटा टियागो ईवी को हाल ही में मॉडल ईयर 2025 अपडेट दिया गया है जिसके एक्सटीरियर में कुछ नए एलिमेंट्स दिए गए हैं। इन एलिमेंट्स में अपडेटेड फ्रंट डिजाइन,एलईडी हेडलाइट्स और नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके इंटीरियर में नया स्टीयरिंग व्हील दिया गया है और इसके डैशबोर्ड के डिजाइन को भी अपडेट किया गया है। अपने पुराने वर्जन से कितनी अलग है नई टियागो? देखिए आगे। 

    फ्रंट 

    2025 Tata Tiago EV front
    Old Tata Tiago EV

    नई टियागो ईवी का फ्रंट कुछ हद तक नया है और इसमें पुराने मॉडल की तरह हेलोजन हेडलैंप्स के बजाए अब नई एलईडी यूनिट्स दे दी गई है। 

    2025 Tiago EV comes with LED headlights

    इसकी क्लोज्ड ऑफ ग्रिल का डिजाइन अब स्मूद हो गया है और ग्लॉस ब्लैक पैनल के नीचे दी गई ब्लू स्ट्रिप को अब एक सिल्वर एलिमेंट से रिप्लेस कर दिया गया है। 

    बंपर पर दिए गए एयर इनटेक्स को अब स्लान्टिंग  लाइन डिजाइन दे दिया गया है जबकि पुराने मॉडल में स्टार शेप्ड एलिमेंट्स दिए गए थे। 

    इसके अलावा फॉगलैंप की हाउंसिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यहां एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स भी दिए गए हैं। 

    साइड

    2025 Tata Tiago EV
    Old Tata Tiago EV side

    नई टियागो ईवी के साइड में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है और अब फ्रंट फेंडर से ईवी की बैजिंग को फ्रंट डोर के लोअर पोर्शन पर पोजिशन कर दिया गया है। 

    इसके अलावा टियागो ईवी में तीन कलर: चिल लाइम,सुपरनोवा कॉपर और एरिजॉना ब्लू के ऑप्शंस दिए गए हैं। 

    रियर

    2025 Tata Tiago EV rear
    Old Tata Tiago EV rear

    इसके रियर डिजाइन में भी बदलाव नहीं हुआ है जिसमें पहले की तरह हेलोजन टेललाइट्स,रियर वायपर और डिफॉगर एवं ब्लैक रूफ माउंटेड स्पॉयलर दिया गया है। हालांकि अब टेलगेट पर टियागो ईवी की बैजिंग को फुल ब्लैक ट्रीटमेंट दे दिया गया है। 

    इंटीरियर 

    2025 Tata Tiago EV dashboard
    Old Tata Tiago EV dashboard

    इसके इंटीरियर में पहले की तरह व्हाइट और ब्लैक केबिन थीम दी गई है और नई टियागो ईवी के डैशबोर्ड के डिजाइन को अपडेट किया गया है। 

    2025 Tata Tiago EV 10.25-inch touchscreen

    नई टियागो ईवी में नई 10.25 इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन के साथ वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी और इल्युमिनेटेड लोगो के साथ वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले दे दिया गया है। 

    2025 Tiago EV comes with a new 2-spoke steering wheel and semi-digital driver's display

    इसके अलावा नई टियागो ईवी में नए डिजाइन का सेमी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एसी वेंट्स के चारों ओर सिल्वर सराउंडिंग दी गई है और साथ ही इसमें सेंट्रल एसी वेंट्स के नीचे नई 'टियागो ईवी' की बैजिंग दी गई है। इसके लोअर सेंटर कंसोल और क्लाइमेट कंट्रोल नॉब्स पहले जैसे ही रखे गए हैं। 

    अब इसमें व्हाइट फैब्रिक वाली सीटों को ग्रे और ब्लैक फैब्रिक सीटों से रिप्लेस कर दिया गया है। इसकी सीटों का डिजाइन पहले जैसा ही है जिसके साथ केवल फ्रंट पैसेंजर्स के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिया गया है। 

    अन्य फीचर्स और सेफ्टी

    2025 Tata Tiago EV auto AC

    नई टियागो ईवी में उपर बताए गए फीचर्स के अलावा ऑटो एसी, इलेक्ट्रॉनिकली एड बाहरी रियरव्यू मिरर (ओआरवीएम) और एक 4-स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है। बता दें कि इसके पुराने मॉडल मे 4 ट्वीटर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें मैन्युअल रूप से एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, एक कूल्ड ग्लवबॉक्स, क्रूज़ कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, दो यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और एक 12 वोल्ट चार्जिंग सॉकेट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    सेफ्टी के लिए इसमें 2 एयरबैग (स्टैंडर्ड), एक इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), एक हिल होल्ड असिस्ट, एक रियर पार्किंग कैमरा, एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं । नई टियागो ईवी में रेन-सेंसिंग वाइपर और ऑटोमैटिक हेडलाइट्स भी दी गई है। 

    इलेक्ट्रिक पावरट्रेन

    2025 Tata Tiago EV

    टियागो ईवी में पहले की तरह दो बैटरी पैक के ऑप्शंस दिए गए हैं और इस अपडेट के बाद इसकी दावाकृत रेंज भी ज्यादा हो गई है। इसका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    स्पेसिफिकेशन

    मिडियम रेंज

    लॉन्ग रेंज

    बैटरी पैक

    19.2 केडब्ल्यूएच

    24 केडब्ल्यूएच

    पावर

    61 पीएस

    75 पीएस

    टॉर्क

    110 एनएम

    114 एनएम

    सर्टिफाइड रेंज

    250 किलोमीटर

    315 किलोमीटर

    टाटा की इलेक्ट्रिक कार चार चार्जिंग ऑप्शनः 15 एम्पियर सॉकेट चार्जर, 3.3 किलोवॉट एसी चार्जर, 7.2 किलोवॉट एसी चार्जर और डीसी फास्ट चार्जर सपोर्ट करती है।

    टाटा टियागो ईवी चार्जिंग टाइम

    • 15एम्पियर सॉकेट चार्जर: 6.9 घंटा (19.2केडब्ल्यूएच), 8.7 घंटा (24 केडब्ल्यूएच)

    • 3.3 किलोवॉट एसी चार्जरः 5.1 घंटा घंटा (19.2केडब्ल्यूएच), 6.4 घंटा (24 केडब्ल्यूएच)

    • 7.2 किलोवॉट एसी चार्जरः 2.6 घंटा (19.2केडब्ल्यूएच), 3.6 घंटा (24 केडब्ल्यूएच)

    • डीसी फास्ट चार्जरः दोनों बैटरी 57 मिनट में 10 से 80 फीसदी चार्ज

    यह भी पढ़ें: महिला क्रिकेट प्रीमियर लीग की खिलाड़ी एलिस पेरी ने तोड़ा टाटा पंच ईवी का शीशा, कंपनी ने फ्रेम में फिट करवा गिफ्ट में दिया

    प्राइस और कंपेरिजन

    इसका मुकाबला एमजी कॉमेट ईवी और सिट्रोएन ईसी3 से है।

    यह भी पढ़ेंः टाटा टियागो ईवी लॉन्ग टर्म रिव्यूः कैसा रहा इस इलेक्ट्रिक कार के साथ हमारा अब तक का सफर, जानिए यहां

    यह भी देखेंः टाटा टियागो ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा टियागो ईवी 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    P
    prafull kumar
    Jan 29, 2025, 1:23:51 PM

    test comment1

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

      • अपकमिंग
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है