• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा हैरियर ईवी की पेटेंट इमेज ऑनलाइन हुई लीक, 2024 के आखिर तक हो सकती है लॉन्च

    ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान हैरियर ईवी को कॉन्सेप्ट फॉर्म में किया गया था शोकेस

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 23, 2024 13:56 ist
    info icon
    published onJan 23, 2024 13:56 IST
    last updated onJan 23, 2024 13:56 IST
    484 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Harrier EV

    • 2024 के आखिर तक हो सकती है लॉन्च, 30 लाख रुपये एक्सशोरूम रखी जा सकती है शुरूआती कीमत
    • इस एसयूवी के फेसलिफ्ट मॉडल की तरह कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स दी गई है इसमें और नए डिजाइन के दिए जाएंगे अलॉय व्हील्स
    • ऑल व्हील ड्राइव ऑप्शन के साथ कई तरह के बैटरी पैक के दिए जाएंगे ऑप्शन

    ऑटो एक्सपो 2023 में टाटा हैरियर ईवी को कॉन्सेप्ट फॉर्म में शोकेस किया गया था, जिसका अब प्रोडक्शन मॉडल तैयार किया जा रहा है। कंपनी ने इसके डिजाइन को पेटेंट करा लिया है जिसकी एक तस्वीर ऑनलाइन लीक हो गई है, जिससे इसके प्रोडक्शन मॉडल से जुड़ी कुछ डीटेल्स सामने आई है।

    पेटेंट एप्लिकेशन में क्या कुछ आ रहा है नजर?

    Tata Harrier EV design patented

    इस ट्रेडमार्क इमेज में हैरियर ईवी का बैक पोर्शन नजर आ रहा है जो कि इस एसयूवी के फेसलिफ्ट मॉडल पर बेस्ड है। इस तस्वीर में हैरियर इलेक्ट्रिक में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स देखें जा सकते हैं। हालांकि इसके बैक पोर्शन में ‘हैरियर ईवी’ की बैजिंग नहीं नजर आ रही है, मगर फ्रंट डोर के लोअर पोर्शन पर ‘.ईवी’ बैजिंग जरूरी नजर आ रही है जो कि अब टाटा की हर लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कारों में नजर आएगी। 


    Tata Harrier EV concept at Auto Expo 2023

    इसका बैक पोर्शन लगभग हैरियर पेट्रोल/डीजल मॉडल के जैसा ही नजर आ रहा है, जिसके अपडेटेड मॉडल को साल 2023 में लॉन्च किया गया था। नई हैरियर ईवी में रेगुलर मॉडल वाले फीचर्स ही दिए जा सकते हैं, जिसमें पैनोरमिक सनरूफ भी शामिल है। हालांकि हैरियर ईवी का फ्रंट प्रोफाइल इसके डीजल मॉडल से अलग नजर आ सकता है। 

    यह भी पढ़ेंः 2025 के आखिर तक टाटा मोटर्स लॉन्च करेगी ये इलेक्ट्रिक कारें, देखिए पूरी लिस्ट

    इलेक्ट्रिक पावरट्रेन डीटेल्स

    नई हैरियर ईवी में दिए जाने वाले इलेक्ट्रिक पावरट्रेन की डीटेल्स तो सामने नहीं आई है, मगर हमारा मानना है कि इसमे कई तरह के बैटरी पैक्स और इलेक्ट्रिक मोटर्स के ऑप्शंस दिए जा सकते हैं। इसकी सर्टिफाइड रेंज 500 किलोमीटर हो सकती है और इसमें ऑल व्हील ड्राइवट्रेन का ऑप्शन भी दिया जा सकता है। हाल ही में ये बात भी कंफर्म हुई थी कि हैरियर ईवी टाटा के नए एक्टि.ईवी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जिसपर हाल ही में लॉन्च हुई पंच ईवी भी तैयार की जा चुकी है। 

    संभावित लॉन्च और कीमत

    Tata Harrier EV

    टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक कार को 2024 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है और इसकी शुरूआती कीमत 30 लाख रुपये एक्सशोरूम तक रखी जा सकती है। इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी.ई8 से रहेगा, और ये हुंडई कोना इलेक्ट्रिक और एमजी जेडएस ईवी से बड़ी और प्रीमियम कार के विकल्प के तौर पर भी सामने आएगी।

    यह भी देखेंः टाटा हैरियर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा हैरियर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा हैरियर ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है