• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा टियागो ईवी, पंच ईवी, और नेक्सन ईवी की प्राइस में हुई भारी कटौती, 3 लाख रुपये तक कम हुए दाम

    इस फेस्टिवल सीजन पर टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर टाटा पावर चार्जिंग पॉइंट्स पर 6 महीने फ्री चार्जिंग की सुविधा भी दे रही है

    सोनू
    सोनू
    published on सितंबर 10, 2024 16:41 ist
    info icon
    published onSep 10, 2024 16:41 IST
    last updated onSep 10, 2024 16:41 IST
    9.4K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Nexon EV, Punch EV and Tiago Ev price reduced for 2024 festive season

    त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है और ऐसे में टाटा ने अपनी कुछ इलेक्ट्रिक कार की प्राइस में 3 लाख रुपये तक की कटौती की है। इससे पहले टाटा आईसीई मॉडल्स की कीमत में कटौती की गई थी। यह प्राइस कटौती टाटा नेक्सन ईवी, टाटा पंच ईवी, और टाटा टियागो ईवी पर मान्य है, जबकि टिगोर ईवी और कर्व ईवी की प्राइस में बदलाव नहीं हुआ है।

    फेस्टिवल सीजन पर टाटा इलेक्ट्रिक कार खरीदने वाले ग्राहकों को टाटा पावर पॉइंट पर 6 महीने के लिए फ्री चार्जिंग की सुविधा भी दी जा रही है। यह ऑफर अक्टूबर 2024 के आखिर तक मान्य है। यहां देखिए टाटा ईवी की नई प्राइस लिस्ट:

    टाटा टियागो ईवी

    Tata Tiago EV

    टाटा टियागो ईवी भारत की सबसे सस्ती कार में से एक है। यह चार वेरिएंट्स: एक्सई, एक्सटी, एक्सजेड प्लस, और एक्सजेड प्लस टेक लग्जरी में उपलब्ध है। इसकी नई शुरुआती प्राइस इस प्रकार है:

    मॉडल

    पुरानी प्राइस

    नई प्राइस

    अंतर

    टाटा टियागो ईवी एक्सई

    7.99 लाख रुपये

    7.99 लाख रुपये

    बदलाव नहीं

    टाटा टियागो ईवी बेस मॉडल की कीमत पहले जितनी है, हालांकि इसके अन्य वेरिएंट्स पर 40,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

    Tata Tiago Ev interior

    टाटा टियागो इलेक्ट्रिक कार में दो बैटरी पैक: 19.2 केडब्ल्यूएच और 24 केडब्ल्यूएच का विकल्प मिलता है, जिनकी फुल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज क्रमश: 250 किलोमीटर और 315 किलोमीटर है। सुरक्षा के लिए ड्यूल फ्रंट एयरबैग, रेन-सेंसिंग वाइपर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और रियर-व्यू कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: भारत में नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स रेंज नॉर्म्स हुए लागू: अब सर्टिफाइड रेंज से 75 प्रतिशत सटीक रेंज देगी आपकी इलेक्ट्रिक कार, टेस्टिंग मापदंडो में ये हुए बदलाव

    टाटा पंच ईवी

    Tata Punch EV Front

    टाटा पंच ईवी पांच वेरिएंट्स: स्मार्ट, स्मार्ट प्लस, एडवेंचर, एम्पावर्ड, और एम्पावर्ड प्लस में उपलब्ध है। यहां देखिए इसके बेस मॉडल की नई प्राइस:

    मॉडल

    पुरानी प्राइस

    नई प्राइस

    अंतर

    टाटा पंच ईवी स्मार्ट

    10.99 लाख रुपये

    9.99 लाख रुपये

    1 लाख रुपये

    टाटा पंच ईवी बेस मॉडल स्मार्ट की कीमत 1 लाख रुपये कम हो गई है, जबकि अन्य वेरिएंट्स की प्राइस में 1.20 लाख रुपये तक की कटौती हुई है।

    Tata Punch EV Interior

    टाटा पंच इलेक्ट्रिक कार में दो बैटरी पैक: 25 केडब्ल्यूएच और 35 केडब्ल्यूएच का विकल्प दिया गया है, जिनकी फुल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज क्रमश: 315 किलोमीटर और 421 किलोमीटर है। इसमें 10.25-इंच ड्यूल-स्क्रीन सेटअप, एयर प्यूरीफायर, एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, और सनरूफ जैसे फीचर दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, ईएससी, और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    टाटा नेक्सन ईवी

    2023 Tata Nexon EV

    टाटा नेक्सन ईवी एक सबकॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी कार है जो 10 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। यहां देखिए इसकी नई शुरुआती प्राइस:

    मॉडल

    पुरानी प्राइस

    नई प्राइस

    अंतर

    टाटा नेक्सन ईवी क्रिएटिव

    14.50 लाख रुपये

    12.50 लाख रुपये

    2 लाख रुपये

    टाटा नेक्सन ईवी बेस मॉडल की कीमत अब पहले से 2 लाख रुपये कम हो गई है, जबकि इसके अन्य वेरिएंट्स की कीमत 3 लाख रुपये तक कम हुई है।

    2023 Tata Nexon EV Cabin

    टाटा नेक्सन ईवी में दो बैटरी पैक: 30 केडब्ल्यूएच और 40.5 केडब्ल्यूएच का ऑप्शन दिया गया है, जिनकी सर्टिफाइड रेंज क्रमश: 325 किलोमीटर और 465 किलोमीटर है। इस इलेक्ट्रिक गाड़ी में 12.3-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमैटिक एसी, और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट जैसे फीचर दिए गए हैं। पैसेंजर सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। नेक्सन ईवी को भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है।

    कंपेरिजन

    टाटा टियागो ईवी का मुकाबला एमजी कॉमेट ईवी से है, जबकि टाटा पंच ईवी का कंपेरिजन सिट्रोएन ईसी3 से है। टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक कार की टक्कर महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी से है।

    यह भी देखें: टाटा पंच ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टाटा पंच ईवी 2024-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है