• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा टियागो ईवी को खरीदने का बना रहे हैं प्लान तो जान लें इसमें क्या है खूबियां और किन चीजों की है कमी

    टियागो ईवी स्पेशियस और प्रैक्टिकल होने के साथ-साथ इसकी रेंज सिटी ड्राइव के लिए सही है, लेकिन इसमें कुछ जरूरी चीजों की कमी भी है

    सोनू
    सोनू
    published on अप्रैल 26, 2024 19:11 ist
    info icon
    published onApr 26, 2024 19:11 IST
    last updated onApr 26, 2024 19:11 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Tiago EV: Pros & Cons

    टाटा टियागो ईवी को 2022 में भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के तौर पर लॉन्च किया गया था और इसके बाद यह खिताब एमजी कॉमेट ईवी ने अपने नाम कर लिया। हालांकि यह अभी भी ज्यादा प्रैक्टिकल और फैमिली फ्रेंडली ऑप्शन है और अगर आप टाटा की इलेक्ट्रिक हैचबैक कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हमने आपके लिए इसकी खूबियों और खामियों का जिक्र किया है जो आपको इसे खरीदने का निर्णय लेने में काफी मदद करेंगे।

    खूबियां

    अफोर्डेबल फैमिली ईवी

    Tata Tiago EV

    भले ही एमजी कॉमेट ईवी भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है, लेकिन यह फैमिली के लिए सही ऑप्शन नहीं है। कॉमेट ईवी में केवल दो डोर दिए गए हैं और प्रैक्टिकैलिटी व स्टोरेज के मामले में भी यह ज्यादा बेहतर नहीं है। टियागो ईवी की बात करें तो इसमें 5 लोग बैठ सकते हैं और यह फीचर लोडेड भी है, साथ ही इसकी केबिन प्रैक्टिकैलिटी भी बेहतर है। इसके बूट में पांच लोग अपनी ट्रिप के लिए सामान रख सकते हैं।

    शहर में ड्राइव करने के लिए पर्याप्त रेंज

    Tata Tiago EV Battery Pack

    टियागो ईवी के बड़े बैटरी पैक (24 केडब्ल्यूएच) वेरिएंट की सर्टिफाइड रेंज 315 किलामीटर बताई गई है और ऑन रोड इसकी रेंज करीब 200-220 किलोमीटर है। ऐसे व्यक्ति जो कार को शहर में ड्राइव करने के लिए खरीदना चाहते हैं वे इससे अपने ऑफिस और शॉपिंग ट्रिप पर बिना रेंज की चिंता किए आराम से जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: टाटा सफारी ईवी टेस्टिंग के दौरान आई नजर, 2025 की शुरुआत में हो सकती है लॉन्च

    यह 50 किलोवॉट डीसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। अगर आपको एक शहर से दूसरे शहर जाना पड़े तो आप इसे चार्जिंग स्टेशन पर फास्ट चार्जर से चार्ज कर सकते हैं।

    इस प्राइस में अच्छे फीचर

    Tata Tiago EV Cabin

    जब एक इलेक्ट्रिक कार कम कीमत पर पेश की जाती है तो आपको इसमें कुछ चीजों से समझौता भी करना पड़ता है। लेकिन इस प्राइस रेंज में टियागो इलेक्ट्रिक काफी फीचर लोडेड है और इसमें 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायर्ड एंड्रॉइड ऑटो व एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, 4-स्पीकर हार्मन साउंड सिस्टम, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप और क्रूज कंट्रोल जैसे दिए गए हैं।

    फन टू ड्राइव - स्पोर्ट्स मोड

    Tata Tiago EV Drive Selector

    आमतौर पर इलेक्ट्रिक कारें फन-टू-ड्राइव होती हैं क्योंकि ये काफी जल्दी स्पीड पकड़ लती है, और टियागो ईवी का स्पोर्ट्स मोड आपको इसे खरीदने के निर्णय में अहम भूमिका निभा सकता है। इसमें दो ड्राइविंग मोडः सिटी और स्पोर्ट्स दिए गए हैं। स्पोर्ट्स मोड आपका फेवरेट होगा, क्योंकि इसमें थ्रॉटल देते ही कार के पहिये घूमने लग जाते हैं और थ्रॉटल पर थोड़ा सा दवाब डालते ही ये तेज स्पीड पर पहुंच जाती है। इससे ओवरटेकिंग करना भी आसान है और कॉनर्स पर ये काफी थ्रीलिंग एक्सपीरियंस देती है।

    कमियां

    कुछ चीजों का अभाव

    Tata Tiago EV Rear Seats

    टियागो ईवी में खूब सारे फीचर जरूर दिए गए हैं लेकिन इसमें कुछ फीचर की कमी भी है, यहां तक कि इसके टॉप मॉडल जिसकी कीमत 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के करीब है उसमें भी कुछ फीचर का अभाव है। पहला तो ये कि इसमें अलॉय व्हील नहीं दिए गए हैं। टियागो ईवी में आपको स्टाइलिश स्टील व्हील मिलेंगे और यह अलॉय व्हील जितने प्रीमियम नहीं हैं। दूसरा इसमें रियर एसी वेंट्स नहीं दिए गए हैं जिसकी इस प्राइस पॉइंट पर हर व्यक्ति उम्मीद करना चाहेगा। तीसरा इसमें रियर एडजस्टेबल हेडरेस्ट का अभाव है, जो रियर सीट कंफर्ट को बेहतर कर सकता था।

    छोटे बैटरी पैक की रेंज है कम

    Tata Tiago EV Instrument Cluster

    टियागो ईवी में छोटे बैटरी पैक (19.2 केडब्ल्यूएच) का ऑप्शन भी रखा गया है, जिसकी सर्टिफाइड रेंज 250 किलोमीटर है। ऑन रोड आप इससे करीब 150 किलोमीटर रेंज की उम्मीद कर सकते हैं, जिसका मतलब ये हुआ कि एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए आपको कुछ प्लानिंग करने की जरूरत पड़ेगी, ताकि आप बीच रास्ते बैटरी डिस्चार्ज होने से रूक ना जाएं।

    यह भी पढ़ें: अप्रैल 2024 में टाटा टियागो ईवी पर एमजी कॉमेट ईवी से ज्यादा चल रहा है वेटिंग पीरियड, जानिए दूसरी इलेक्ट्रिक कारों के लिए कितना करना पड़ रहा है इंतजार

    यहां तक कि सिटी में भी आप इस रेंज से एक बार चार्ज में सप्ताहभर तक कार ड्राइव नहीं कर सकते हैं, और आपको थोड़ा ज्यादा दूर जाना पड़ जाए तो भी रेंज की चिंता रहेगी।

    रेगुलर ड्राइव मोड में ज्यादा फन-टू-ड्राइव नहीं

    Tata Tiago EV

    टियागो इलेक्ट्रिक कार में स्पोर्ट्स मोड में तो अच्छा ड्राइव एक्सपीरियंस मिलता है, लेकिन नॉर्मल मोड थोड़ा सुस्त महसूस होता है। हालांकि आप कन्फ्यूज ना हों, नॉर्मल मोड में भी शुरुआत में अच्छा एसेलरेशन मिलता है, लेकिन जब आप 40-50 की स्पीड पर पहुंच जाते हैं तो इसके बाद स्पीड बढ़ाने के लिए आपको रेस पेड पर ज्यादा दबाव डालना पड़ता है। इसकी टॉप स्पीड भी ज्यादा नहीं है और यह 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से थोड़ा ऊपर जाती है, जिससे इसे हाईवे पर ड्राइव करने में ज्यादा मजा नहीं आएगा।

    तो ये हैं टाटा टियागो ईवी की खूबियां और खामियां जो हमें इस इलेक्ट्रिक कार को ड्राइव करने के बाद पता चली। टियागो ईवी की कीमत 7.99 लाख रुपये से 11.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसका मुकाबला एमजी कॉमेट ईवी और सिट्रोएन ईसी3 से है।

    यह भी देखेंः टाटा टियागो ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टाटा टियागो ईवी 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    a srinivas
    Apr 25, 2026, 1:33:09 PM

    I am staying in mysore, if I want test drive of Tiago ev whom shall I contact

    जवाब
    Write a Reply
    2
    C
    cardekho support
    Apr 25, 2026, 3:28:54 PM

    For a test drive of the Tata Tiago EV, please contact your nearest authorized Tata Motors dealership for assistance with booking and pricing details.

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

      • अपकमिंग
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है