• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा बीई 6 इलेक्ट्रिक कार को भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग

    महिंद्रा एक्सईवी 9 ई और एक्सयूवी400 ईवी समेत महिंद्रा की सभी इलेक्ट्रिक कार को भारत एनकैप से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 16, 2025 15:43 ist
    info icon
    published onJan 16, 2025 15:14 IST
    last updated onJan 16, 2025 15:43 IST
    620 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra BE 6 Scores A 5-star Safety Rating In Bharat NCAP Crash Tests

    • वयस्क पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसे 31.97/32 स्कोर और 5 स्टार रेटिंग मिली है।

    • चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन के लिए इसे 45/49 स्कोर और 5 स्टार रेटिंग मिली है।

    • इसमें 7 एयरबैग,  360-डिग्री कैमरा और एडीएएस जैसे फीचर दिए गए हैं।

    • महिंद्रा बीई 6 की कीमत 18.90 लाख रुपए से 26.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है।

    भारत एनकैप ने नई महिंद्रा बीई 6 का क्रैश टेस्ट किया है जिसमें इसे वयस्क पैसेंजर सेफ्टी के लिए 31.97/32 स्कोर और चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन के लिए 45/49 स्कोर मिला है। इस गाड़ी को वयस्क पैसेंजर सेफ्टी और चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है।

    यहां देखें महिंद्रा बीई 6 के क्रैश टेस्ट के नतीजे:

    वयस्क पैसेंजर सेफ्टी

    Mahindra BE 6 Scores A 5-star Safety Rating In Bharat NCAP Crash Tests

    फ्रंटल ऑफसेट डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट : 15.97/16 पॉइंट

    साइड डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट : 16/16 पॉइंट

    वयस्क पैसेंजर्स के लिए किए गए फ्रंट इंपैक्ट टेस्ट में महिंद्रा बीई 6 में को-ड्राइवर के शरीर के सभी हिस्सों को 'अच्छी' प्रोटेक्शन मिली, जबकि ड्राइवर के दाएं पैर की हड्डी को 'पर्याप्त' प्रोटेक्शन मिला, जबकि सिर, गर्दन, छाती, पेल्विस, जांघ, पैर और बाएं पैर की हड्डी के प्रोटेक्शन को 'अच्छा' बताया गया।

    Mahindra BE 6 Scores A 5-star Safety Rating In Bharat NCAP Crash Tests

    साइड मूवेबल डिफॉरमेबल बैरियर और साइड पोल इम्पेक्ट टेस्ट में वयस्क पैसेंजर के सभी हिस्से की सुरक्षा को 'अच्छा' प्रोटेक्शन मिला।

    चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी

    Mahindra BE 6 Scores A 5-star Safety Rating In Bharat NCAP Crash Tests

    डायनामिक स्कोर : 24/24 पॉइंट

    चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम (सीआरएस) इंस्टॉलेशन स्कोर : 12/12 पॉइंट

    व्हीकल असेसमेंट स्कोर : 9/13 पॉइंट

    चाइल्ड प्रोटेक्शन कैटेगरी के लिए चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम का इस्तेमाल किया गया और डायनैमिक टेस्ट में इसे 24 में से 24 स्कोर मिला। इसमें 18 महीने और 3 साल के बच्चे की डमी रखी गई थी और फ्रंट और साइड प्रोटेक्शन में इसे क्रमश: 8 में से 8 और 4 में से 4 डायनामिक स्कोर दिया गया।

    महिंद्रा बीई 6 : सेफ्टी फीचर

    महिंद्रा बीई 6 एसयूवी में सात सेफ्टी फीचर दिए गए हैं जिसमें से 6 फीचर इसमें स्टैंडर्ड मिलते हैं। इसमें ऑटो पार्क असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर दिए गए हैं। बीई 6 कार में लेवल 2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है, जिसके तहत फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर मिलते हैं।

    महिंद्रा बीई 6 : पावरट्रेन ऑप्शन

    Mahindra BE 6

    महिंद्रा बीई 6 में दो बैटरी पैक ऑप्शन और रियर-व्हील-ड्राइव (आरडब्ल्यूडी) ड्राइवट्रेन दी गई है, जिसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार है:

    बैटरी पैक 

    59 केडब्ल्यूएच 

    79 केडब्ल्यूएच 

    इलेक्ट्रिक मोटर 

    1

    1

    पावर 

    231 पीएस 

    286 पीएस 

    टॉर्क 

    380 एनएम 

    380 एनएम 

    रेंज (एमआईडीसी पार्ट 1 + पार्ट 2)

    535 किलोमीटर 

    682 किलोमीटर 

    ड्राइवट्रेन 

    आरडब्ल्यूडी 

    आरडब्ल्यूडी 

    महिंद्रा बीई 6 : कंपेरिजन

    Mahindra BE 6

    महिंद्रा बीई 6 की कीमत 18.90 लाख रुपए से 26.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है। इसका मुकाबला एमजी जेडएस ईवी, टाटा कर्व ईवी और अपकमिंग हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और मारुति ई विटारा से है।

    यह भी देखें: महिंद्रा बीई 6 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा बीई 6 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा बीई 6

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है