• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ ईवी6 भारत में 2 जून को होगी लॉन्च

    किआ ईवी6 स्पोर्टी ईवी को भारत में सीबीयू रुट के जरिये लाएगी।  इसमें 77.4 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया जाएगा। डब्ल्यूएलटीपी का दावा है कि यह गाड़ी 500 किलोमीटर के आसपास की रेंज देगी।  इसे रियर-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव दोनों ऑप्शंस में पेश किया जाएगा।  इस गाड़ी में रियर-व्हील-ड्राइव ऑप्शन के साथ सिंगल-मोटर सेटअप मिलेगा, जबकि ऑल-व्हील-ड्राइव वर्जन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी।  इस इलेक्ट्रिक व्हीकल में ड्यूल 12.3-इंच डिस्प्ले, एडीएएस और ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे। 

    स्तुति
    स्तुति
    published on मई 24, 2022 14:55 ist
    info icon
    published onMay 24, 2022 14:55 IST
    last updated onMay 24, 2022 14:55 IST
    5.8K Views
    • Write a कमेंट

    Kia EV6

    • किआ ईवी6 स्पोर्टी ईवी को भारत में सीबीयू रुट के जरिये लाएगी। 

    • इसमें 77.4 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया जाएगा। डब्ल्यूएलटीपी का दावा है कि यह गाड़ी 500 किलोमीटर के आसपास की रेंज देगी। 

    • इसे रियर-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव दोनों ऑप्शंस में पेश किया जाएगा। 

    • इस गाड़ी में रियर-व्हील-ड्राइव ऑप्शन के साथ सिंगल-मोटर सेटअप मिलेगा, जबकि ऑल-व्हील-ड्राइव वर्जन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी। 

    • इस इलेक्ट्रिक व्हीकल में ड्यूल 12.3-इंच डिस्प्ले, एडीएएस और ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे। 

    किआ ईवी6 को भारत में 2 जून को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर कार की यहां केवल 100 यूनिट्स ही उतारेगी क्योंकि इसे सीबीयू रुट के जरिए लाया जाएगा। 

    Kia EV6 cabin

    किया की इस अपकमिंग ईवी में 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा इसकी फीचर लिस्ट में ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेन्टीलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीटें, आठ एयरबैग, और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) सहित कई एक्टिव सेफ्टी टेक्नोलॉजी भी शामिल होंगे। इस गाड़ी को सिंगल फुली लोडेड वेरिएंट में पेश किया जा सकता है।

    कंपनी इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर कार के भारतीय वर्जन में 77.4 किलोवाट आवर का बैटरी पैक देगी। डब्ल्यूएलटीपी का दावा है कि यह गाड़ी 500 किलोमीटर के आसपास की रेंज देने में सक्षम होगी। यह ईवी कार रियर-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव दोनों ऑप्शंस के साथ आएगी।  इस गाड़ी में   रियर-व्हील-ड्राइव ऑप्शन के साथ सिंगल-मोटर सेटअप मिलेगा, जबकि ऑल-व्हील-ड्राइव वर्जन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी। इसका कम परफॉरमेंस देने वाला सिंगल मोटर वेरिएंट ज्यादा रेंज देने में सक्षम होगा।  

    Kia EV6 rear

    अनुमान है कि भारत में किआ ईवी6 की प्राइस 65 लाख रुपए से 70 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई आयोनिक 5 और वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज से होगा। 

    यह भी पढ़ें : किआ ईवी6 के बैटरी पैक और रेंज की जानकारी आई सामने, बुकिंग 26 मई से होगी शुरू

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया ईवी6 2022-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    K
    koshy koshy
    May 24, 2022, 3:23:04 PM

    Government money earner!

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on किया ईवी6 2022-2025

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

      • अपकमिंग
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है