• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    विनफास्ट वीएफ7 ऑटो एक्सपो 2025 में हुई शोकेस, तस्वीरों के जरिए डालिए एसयूवी कार के एक्सटीरियर पर एक नजर

    विनफास्ट भारतीय बाजार में वीएफ 7 और वीएफ 6 कार के साथ एंट्री करेगी।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 20, 2025 10:52 ist
    info icon
    published onJan 20, 2025 10:52 IST
    last updated onJan 20, 2025 10:52 IST
    240 Views
    • Write a कमेंट

    विनफास्ट भारतीय बाजार में वीएफ 7 और वीएफ 6 कार के साथ एंट्री करेगी

    VinFast VF 7 at auto expo 2025

    विनफास्ट वीएफ7 ऑटो एक्सपो 2025 में शोकेस हो गई है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार को वीएफ 6 के साथ 2025 के आखिर में लॉन्च किया जाएगा।यदि आप ऑटो एक्सपो 2025 में किसी वजह से नहीं जा पाए हैं तो यहां विनफास्ट वीएफ 7 एसयूवी के एक्सटीरियर की तस्वीरें देख सकते हैं :-

    एक्सटीरियर 

    आगे की डिजाइन 

    VinFast VF 7 Auto Expo 2025

    विनफास्ट वीएफ 7 में आगे की तरफ बीच में स्प्लिट एलईडी डीआरएल्स के साथ विनफास्ट लोगो दिया गया है। इस एसयूवी कार की फ्रंट प्रोफाइल थोड़ी राउंडेड है।  

    VinFast VF 7 Auto Expo 2025

    इसमें हेडलाइट को साइड में पोजिशन किया गया है और ग्रिल पर इसमें क्रोम एलिमेंट्स के साथ पैटर्न एयर डैम मौजूद है जो ग्रिल को फ्रंट बंपर से अलग कर रहे हैं।  

    साइड  

    VinFast VF 7 Auto Expo 2025

    साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो इसमें स्लोपिंग रूफलाइन दी गई है जो इस इलेक्ट्रिक कार को एसयूवी कूपे लुक दे रही है। इस गाड़ी में ग्लॉस ब्लैक क्लैडिंग दी गई है जो कार की पूरी लंबाई तक फैली हुई है। साइड पर इसमें फ्लश डोर हैंडल्स और इलेक्ट्रिक पावर्ड ओआरवीएम्स भी दिए गए हैं।  

    VinFast VF 7 Auto Expo 2025

    राइडिंग के लिए इसमें 19-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं और 20-इंच व्हील्स का ऑप्शन भी मिलता है। इसमें टर्न इंडिकेटर को फ्रंट व्हील के ऊपर की तरफ क्लैडिंग पर पोजिशन किया गया है। 

    पीछे की डिजाइन  

    VinFast VF 7 Auto Expo 2025

    पीछे की तरफ इसमें रैपअराउंड टेललाइट के साथ रूफ-माउंटेड स्पॉइलर दिया गया है। साइड पर इसमें लाइटिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं, जबकि रिफ्लेक्टर एलिमेंट इसमें बंपर पर मौजूद है।  

    VinFast VF 7 Auto Expo 2025

    फ्रंट की तरह इसमें पीछे की साइड भी टेललैंप्स कार की पूरी लंबाई तक फैले हुए हैं और इसे विनफास्ट लोगो से अलग किया गया है। इसमें बंपर और चेसिस को अलग करने के लिए कुछ क्रोम एलिमेंट भी दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें : बीवाईडी सीलियन 7 से ऑटो एक्सपो 2025 में उठा पर्दा, तस्वीरों के जरिए देखिए इसका पूरा लुक

    विनफास्ट वीएफ7 पावरट्रेन 

    वीएफ 7 अंतरराष्ट्रीय मॉडल में दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए हैं जिसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैं :- 

    बैटरी 

    75.3 केडब्ल्यूएच 

    75.3  केडब्ल्यूएच 

    पावर 

    204 पीएस 

    353 पीएस 

    टॉर्क 

    310 एनएम 

    500 एनएम 

    सर्टिफाइड रेंज (डब्ल्यूएलटीपी) 

    450 किलोमीटर 

    431 किलोमीटर 

    ड्राइवट्रेन 

    फ्रंट व्हील ड्राइव (एफडब्ल्यूडी)

    ऑल व्हील ड्राइव (एडब्ल्यूडी) 

    प्राइस व कंपेरिजन 

    VinFast VF 7 Auto Expo 2025

    विनफास्ट वीएफ 7 की प्राइस फिलहाल सामने आनी बाकी है, अनुमान है कि इसकी कीमत 50 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला महिंद्रा एक्सईवी 9ई, बीवाईडी सिलियन 7, हुंडई आयोनिक 6 और किआ ईवी 6 से रहेगा।   

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    विनफास्ट वीएफ7 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on विनफास्ट वीएफ7

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है