• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीवाईडी सीलियन 7 से ऑटो एक्सपो 2025 में उठा पर्दा, तस्वीरों के जरिए देखिए इसका पूरा लुक

    बीवाईडी की इस फ्लैगशिप एसयूवी कार का लुक अंतरराष्ट्रीय मॉडल जैसा है, लेकिन इसकी पावरट्रेन में बदलाव किया गया है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 19, 2025 18:42 ist
    info icon
    published onJan 19, 2025 18:42 IST
    last updated onJan 19, 2025 18:42 IST
    875 Views
    • Write a कमेंट

    BYD Sealion 7 auto expo 2025

    बीवाईडी सीलियन 7 ऑटो एक्सपो 2025 में कंपनी की शोस्टॉपर कार रही है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग फिलहाल जारी है, जबकि इसकी डिलीवरी 7 मार्च से शुरू होगी। यदि आप बीवाईडी की इस फ्लैगशिप कार को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो फोटो गैलरी के जरिए इसका पूरा लुक देख सकते हैं :-  

    एक्सटीरियर 

    आगे की डिजाइन 

    BYD Sealion 7 Auto Expo 2025

    बीवाईडी सीलियन 7 कार में आगे की तरफ शार्प ऐजेज दिए गए हैं जिसे इससे दमदार लुक मिलता है। 

    BYD Sealion 7 Auto Expo 2025

    इसमें सील इलेक्ट्रिक सेडान कार की तरह शार्प लुक्स वाला एलईडी हेडलाइट सेटअप दिया गया है।  

    साइड 

    BYD Sealion 7 Auto Expo 2025

    साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो इसमें टेपर्ड रूफलाइन दी गई है जो इसे एसयूवी-कूपे जैसा लुक दे रही है। सीलियन 7 कार में फ्लश-टाइप डोर हैंडल्स और साइड में नीचे की तरफ ब्लैक क्लैडिंग दी गई है जो कार की पूरी लंबाई तक फैली हुई है। 

    BYD Sealion 7 Auto Expo 2025

    राइडिंग के लिए इस एसयूवी कार में 19-इंच ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स (स्टैंडर्ड) दिए गए हैं, साथ ही इसमें 20-इंच व्हील्स का ऑप्शन भी मिलता है। इसमें रेड ब्रेक कैलिपर भी दिए गए हैं जो इस इलेक्ट्रिक कार के स्पोर्टी नेचर को कॉम्पलिमेंट दे रही है।

    यह भी पढ़ें :  टाटा हैरियर ईवी प्रोडक्शन वर्जन से ऑटो एक्सपो 2025 में उठा पर्दा

    पीछे की डिजाइन 

    BYD Sealion 7 Auto Expo 2025

    सीलियन 7 कार में पीछे की तरफ रूफ और बॉडी-माउंटेड स्पॉइलर, रैपअराउंड कनेक्टेड एलईडी टेललैंप और चौड़ा बंपर दिए गया है। 

    इंटीरियर 

    फर्स्ट रो 

    BYD Sealion 7 Auto Expo 2025

    सीलियन 7 कार में लेयर्ड डैशबोर्ड के साथ ग्लॉस ब्लैक और सिल्वर पैनल दिया गया है जो कार की पूरी लंबाई तक फैला हुआ है। केबिन के अंदर इसमें रोटेटेबल 15.6-इंच टचस्क्रीन, हीटेड ग्रिप और मीडिया कंट्रोल्स के साथ 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसमें फ्रंट रो पर हीटिंग और वेंटिलेशन फंक्शन दिया गया है और सीटों पर व्हाइट लैदर अपहोल्स्ट्री दी गई है।  

    इसमें सेंटर कंसोल पर ड्राइव मोड सिलेक्टर, वायरलेस फोन चार्जर, इंजन स्टार्ट-स्टॉप और दो कपहोल्डर दिए गए हैं।  

    सेकंड रो

    BYD Sealion 7 Auto Expo 2025

    सीलियन 7 कार में रियर पसेंजर के लिए दो एसी वेंट्स, दो चार्जिंग सॉकेट और हीटेड सीटें दी गई हैं।  इसकी सेकंड रो सीटें फोल्डेबल है जिससे इसमें अच्छी बूट स्पेस मिल पाती है।  

    बीवाईडी सीलियन 7 पावरट्रेन  

    अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सीलियन 7 इलेक्ट्रिक कार में दो बैटरी पैक का ऑप्शन, और सिंगल व ड्यूल-मोटर सेटअप का विकल्प दिया गया है। इसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है:

    वेरिएंट

    प्रीमियम

    परफॉर्मेंस

    बैटरी पैक

    82.56 केडब्ल्यूएच

    82.56 केडब्ल्यूएच

    इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या

    1

    2

    ड्राइवट्रेन

    रियर-व्हील-ड्राइव

    ऑल-व्हील-ड्राइव

    पावर

    313 पीएस

    530 पीएस

    टॉर्क

    380 एनएम

    690 एनएम

    सर्टिफाइड रेंज

    567 किलोमीटर

    542 किलोमीटर

    बीवाईडी सीलियन 7 परफॉरमेंस वेरिएंट 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार को 4.5 सेकंड में पकड़ लेता है। 

    बीवाईडी सीलियन 7 ईवी: प्राइस व कंपेरिजन

    BYD Sealion 7 At Auto Expo 2025

    बीवाईडी सीलियन 7 की कीमत 45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई आयनिक 5 और किआ ईवी6 जैसी पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार से रहेगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    बीवाईडी सीलायन 7 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on बीवाईडी सीलायन 7

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • पॉपुलर
    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है