• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 टाटा हैरियर ईवी से जुड़ी नई जानकारियां आई सामने

    2025 हैरियर ईवी तीन वेरिएंट में उपलब्ध है और ऑल-व्हील-ड्राइव ऑप्शन केवल टॉप मॉडल एम्पावर्ड में बड़े बैटरी पैक के साथ दिया गया है

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 24, 2025 18:48 ist
    info icon
    published onJun 24, 2025 18:48 IST
    last updated onJun 24, 2025 18:48 IST
    404 Views
    • Write a कमेंट

    2025 टाटा हैरियर ईवी की विशेषताओं की विस्तृत जानकारी सामने आ गई है। इस नई टाटा इलेक्ट्रिक कार को दो बैटरी पैक और रियर-व्हील व ऑल-ड्राइव विकल्प में पेश किया गया है। यह तीन वेरिएंट: एडवेंचर, फियरलेस प्लस और एम्पावर्ड में उपलब्ध है। 2025 टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक कार के बैटरी पैक, मोटर और रेंज की जानकारी कुछ इस प्रकार है:

    बैटरी पैक

    65 केडब्ल्यूएच

    75 केडब्ल्यूएच

    वेरिएंट

    एडवेंचर

    फिरयरलेस, एम्पावर्ड

    एम्पावर्ड

    इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या

    1

    1

    2

    ड्राइव

    रियर-व्हील-ड्राइव

    रियर-व्हील-ड्राइव

    ऑल-व्हील-ड्राइव

    पावर

    238 पीएस

    238 पीएस

    396 पीएस

    टॉर्क

    315 एनएम

    315 एनएम

    504 एनएम

    फुल चार्ज में रेंज (पार्ट 1 + पार्ट 2)

    538 किलोमीटर

    627 किलोमीटर

    622 किलोमीटर

    एसेलरेशन (0-100 किलोमीटर प्रति घंटा)

    —-

    6.3 सेकंड (बूस्ट मोड के साथ)

    डीसी फास्ट चार्जिंग (20 से 80 प्रतिशत)

    25 मिनट (100 किलोवॉट चार्जर के साथ)

    25 मिनट (120 किलोवॉट चार्जर के साथ)

    7.2 किलोवॉट एसी चार्जर (10-100 प्रतिशत)

    9.3 घंटा

    10.7 घंटा

    ड्राइव मोड

    ईको, सिटी, स्पोर्ट

    ईको, सिटी, स्पोर्ट

    ईको, सिटी, स्पोर्ट, बूस्ट

    टेरेन मोड

    नॉर्मल, वेट, रफ

    नॉर्मल, वेट, रफ (फियरलेस प्लस)

    नॉर्मल, स्नो/ग्रास, मड-रट्स, सेंड, रॉक क्रॉल, कस्टम

    • एडवेंचर वेरिएंट के लोअर वेरिएंट में केवल 65 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है, जबकि टॉप मॉडल फियरलेस और एम्पावर्ड में बड़ी 75 केडब्ल्यूएच बैटरी भी मिलती है।

    • फियरलेस एकमात्र वेरिएंट है जिसमें दोनों बैटरी पैक का विकल्प मिलता है।

    • ऑल-व्हील-ड्राइव ऑप्शन खासकर टॉप मॉडल एम्पावर्ड 75 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है।

    • छोटे 65 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक वाले मॉडल की फुल चार्ज में रेंज 538 किलोमीटर है, जबकि 75 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक वाले रियर-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव वर्जन की फुल चार्ज में क्रमशः 627 किलोमीटर और 622 किलोमीटर है।

    • छोटी बैटरी 100 किलोवॉट तक की डीसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जबकि बड़ा बैटरी पैक 120 किलोवॉट तक की डीसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

    • एडवेंचर और फियरलेस प्लस वेरिएंट में एक तीन टेरेन मोड दिए गए हैं। एम्पावर्ड रियर-व्हील-ड्राइव में अतिरिक्त कस्टम मोड दिए गए हैं, और 6 टेरेन मोड खासतौर पर एम्पावर्ड ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट में दिए गए हैं।

    अन्य फीचर और सेफ्टी

    हैरियर ईवी में एक से बढ़कर एक फीचर दिए गए हैं, जिनमें 14.5-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेशन फंक्शन के साथ आगे पावर्ड सीट, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, पावर टेलगेट और डॉल्बी एटमॉस के साथ 10-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम शामिल है।

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए हैरियर ईवी में 7 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) और आगे व पीछे पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    प्राइस और कंपेरिजन

    2025 टाटा हैरियर ईवी की कीमत 21.49 लाख रुपये से 27.49 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) से के बीच है और यह प्राइस इसके रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट की है। ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स की कीमत का खुलासा 29 जून को किया जाएगा।

    इसका मुकाबला महिंद्रा एक्सईवी 9ई और बीवाईडी एटो 3 से है। इसे बीवाईडी सीलायन 7 और हुंडई आयनिक 5 से ज्यादा प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार के तौर पर भी चुना जा सकता है।

    यह भी पढें: टाटा हैरियर ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टाटा हैरियर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    P
    p prakash
    Jun 30, 2025, 6:09:54 PM

    Harrier ev base model me 360 camra hona chahiye

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on टाटा हैरियर ईवी

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

      • अपकमिंग
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है