• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 टाटा हैरियर ईवी बेस वेरिएंट vs टाटा कर्व ईवी टॉप वेरिएंट : कौनसी एसयूवी कार चुनें?

    टाटा हैरियर ईवी के बेस वेरिएंट और कर्व ईवी के टॉप वेरिएंट की प्राइस में अंतर 50,000 रुपये का है। इनमें से कौनसी कार ज्यादा बेहतर साबित होती है जानेंगे इसके बारे में आगे :-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 10, 2025 15:05 ist
    info icon
    published onJun 10, 2025 15:05 IST
    last updated onJun 10, 2025 15:05 IST
    85 Views
    • Write a कमेंट

    2025 टाटा हैरियर ईवी टाटा की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी कार है जिसकी कीमत 21.49 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह गाड़ी तीन वेरिएंट : एडवेंचर, फियरलैस और एम्पावर्ड में उपलब्ध है। कंपनी के लाइनअप में इसे टाटा कर्व ईवी के ऊपर पोजिशन किया गया है। हैरियर ईवी के बेस वेरिएंट एडवेंचर की कीमत टाटा कर्व ईवी के फुल लोडेड एम्पावर्ड प्लस ए वेरिएंट के बराबर है। इनमें से कौनसी टाटा कार को चुनना है बेहतर ऑप्शन? जानेंगे इसके बारे में आगे :- 

    प्राइस 

    मॉडल 

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    हैरियर ईवी एडवेंचर  

    21.49 लाख रुपये 

    कर्व ईवी अकंपलिश्ड प्लस ए 

    21.99  लाख रुपये 

    *इंट्रोडक्ट्री प्राइस 

    2025 टाटा हैरियर ईवी का बेस वेरिएंट एडवेंचर टाटा कर्व ईवी के टॉप वेरिएंट अकंपलिश्ड प्लस ए से 50,000 रुपये सस्ता है। कर्व ईवी के टॉप वेरिएंट में कई एडवांस फीचर दिए गए हैं, जबकि हैरियर ईवी के बेस वेरिएंट में कई प्रीमियम फीचर मिलते हैं।  

    साइज 

    2025 Tata Harrier EV

    Tata Curvv EV

     

    टाटा हैरियर ईवी 

    टाटा कर्व ईवी 

    अंतर 

    लंबाई 

    4,607 मिलीमीटर 

    4,310 मिलीमीटर 

    +297 मिलीमीटर 

    चौड़ाई 

    1,922 मिलीमीटर 

    1,810 मिलीमीटर 

    +112 मिलीमीटर 

    ऊंचाई 

    1,740 मिलीमीटर 

    1,637 मिलीमीटर 

    +103 मिलीमीटर 

    व्हीलबेस 

    2,741 मिलीमीटर 

    2,560 मिलीमीटर 

    +181 मिलीमीटर 

    बूट स्पेस 

    502 लीटर 

    500 लीटर 

    +2 लीटर 

    फ्रंक 

    67 लीटर तक 

    11.6 लीटर  

    +55.4 लीटर 


    हैरियर ईवी कर्व ईवी से ऊपर वाले सेगमेंट की कार है, ऐसे में यह साइज के मामले में इससे ज्यादा बड़ी है। यह गाड़ी अच्छी रोड प्रजेंस देती है और इसका केबिन भी काफी स्पेशियस है। इन दोनों इलेक्ट्रिक कार में सीटें उठी होने पर एक जैसी बूट स्पेस मिलती है। कर्व इलेक्ट्रिक कार के बूट में सूटकेस के अलावा डफल बैग्स और सॉफ्ट पार्सल रखे जा सकते हैं।

    Tata Curvv EV

    Tata Harrier EV frunk (front storage space)

    इन दोनों इलेक्ट्रिक कार में फ्रंक (बोनट के नीचे फ्रंट स्टोरेज स्पेस) दिया गया है। हैरियर ईवी एडवेंचर वेरिएंट में 67-लीटर फ्रंक दिया गया है जो कि कर्व ईवी से साइज में बड़ा है।  

    इंजन ऑप्शन 

    Tata Harrier EV driving

    Tata Curvv EV

    मॉडल 

    टाटा हैरियर ईवी एडवेंचर 

    टाटा कर्व ईवी अकंपलिश्ड प्लस ए  

    बैटरी पैक  

    65 केडब्ल्यूएच 

    55 केडब्ल्यूएच 

    ड्राइवट्रेन 

    रियर-व्हील-ड्राइव (आरडब्ल्यूडी)  

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव (एफडब्ल्यूडी) 

    पावर 

    238 पीएस 

    167 पीएस 

    टॉर्क

    एनएम

    215 एनएम

    डीसी फास्ट चार्जिंग (20-80 प्रतिशत) 

    25 minutes with a 120 kW charger

    70 किलोवाट चार्जर के साथ 40 मिनट (10-80 प्रतिशत)  

    सर्टिफाइड रेंज

    -

    502 किलोमीटर

    टाटा हैरियर ईवी कार में कर्व ईवी के मुकाबले सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ बड़ा बैटरी पैक दिया गया है। यह गाड़ी डीसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस गाड़ी के 65 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं, लेकिन इसकी सर्टिफाइड रेंज फिलहाल साझा नहीं की गई है। हैरियर ईवी में 75 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक भी दिया गया है जिसकी एमआईडीसी सर्टिफाइड रेंज 627 किलोमीटर है। अनुमान है कि इसके स्मॉल बैटरी पैक वर्जन की रेंज कर्व ईवी से ज्यादा हो सकती है। 

    फीचर 

    फीचर 

    टाटा हैरियर ईवी एडवेंचर 

    टाटा कर्व ईवी एम्पावर्ड प्लस ए  

    एक्सटीरियर 

     

    • प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप

    • एलईडी डीआरएल

    • कनेक्टेड एलईडी टेललैंप

    • पुल-टाइप डोर हैंडल

    • एरो कवर के साथ 18-इंच अलॉय व्हील

    • पडल लैंप

    • इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और ऑटो-फोल्डिंग ओआरवीएम्स

    • इंटीग्रेटेड साइड स्टेप

    • रियर वाइपर और वॉशर

    • शार्क-फिन एंटीना

    • ऑटो प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप

    • कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ एलईडी फॉग लैंप

    • कनेक्टेड एलईडी डीआरएल

    • कनेक्टेड एलईडी टेललैंप

    • फ्लश-टाइप डोर हैंडल

    • एरो कवर के साथ 18-इंच अलॉय व्हील

    • रियर डिफॉगर

    • इलेक्ट्रिकल एडजस्टेबल और ऑटो-फ़ोल्डिंग ओआरवीएम्स

    • शार्क फिन एंटीना

    इंटीरियर 

    • लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री

    • स्टीयरिंग व्हील के लिए टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट 

    • लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री

    • टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील

    • मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग

    • कूल्ड ग्लवबॉक्स

    कंफर्ट 

    • 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • 8-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    • 4-वे पावर एडजस्टेबल को-ड्राइवर सीट

    • रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी

    • पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप के साथ कीलेस एंट्री

    • क्रूज कंट्रोल

    • रीजन मोड के लिए पैडल शिफ्टर्स

    • व्हीकल-2-लोड (वी2ेएल)

    • व्हीकल-2-व्हीकल चार्जिंग (वी2वी)

    • मल्टी-टेरेन मोड (नॉर्मल, वेट/रेन और रफ रोड)

    • मल्टी-ड्राइव मोड (इको, सिटी और स्पोर्ट)

    • ड्रिफ्ट मोड

    • 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले  

    • वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें 

    • 6-वे पावर-एडजस्टेबल फ्रंट सीट

    • रिक्लाइनिंग रियर सीट

    • ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम

    • पावर्ड टेलगेट

    • वायरलेस फोन चार्जर

    • पैनोरमिक सनरूफ

    • एयर प्यूरीफायर

    • रियर वेंट्स के साथ डुअल-जोन ऑटो एसी

    • रियर सनशेड

    • पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप के साथ कीलेस एंट्री

    • रीजन मोड के लिए पैडल शिफ्टर्स

    • व्हीकल-2-लोड टेक्नोलॉजी (वी2एल)

    • अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल

    • व्हीकल-टू-व्हीकल चार्जिंग (वी2वी)

    • मल्टी-ड्राइव मोड (इको, सिटी और स्पोर्ट)

    इंफोटेनमेंट 

    • 10.25-इंच टचस्क्रीन

    • वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो

    • 6-स्पीकर साउंड सिस्टम

    • 12.3-इंच टचस्क्रीन

    • वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो

    • 9 स्पीकर वाला जेबीएल साउंड सिस्टम

    सेफ्टी 

    • 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड)

    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)

    • रियर पार्किंग कैमरा

    • रियर पार्किंग सेंसर

    • ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

    • सभी व्हील्स पर डिस्क ब्रेक

    • हिल होल्ड कंट्रोल

    • हिल डिसेंट कंट्रोल

    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

    • 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड)

    • ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

    • 360-डिग्री कैमरा

    • ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर

    • रेन सेंसिंग वाइपर

    • फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर

    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

    • हिल होल्ड कंट्रोल

    • हिल डिसेंट कंट्रोल

    • आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज

    • लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस)

    टाटा हैरियर ईवी एडवेंचर और टाटा कर्व ईवी एम्पावर्ड प्लस ए वेरिएंट में लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी, पुश-बटन स्टार्ट के साथ कीलेस एंट्री, रीजन मोड्स के लिए पैडल शिफ्टर्स, वी2एल और वी2वी टेक्नोलॉजी, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो जैसे फीचर कॉमन दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इन दोनों कार में छह एयरबैग्स, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, हिल होल्ड और डिसेंट कंट्रोल और टीपीएमएस जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    Tata Curvv EV

    हैरियर ईवी एडवेंचर वेरिएंट के मुकाबले कर्व ईवी एम्पावर्ड प्लस ए वेरिएंट में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, रिक्लाइनिंग रियर सीट, डुअल जोन ऑटो एसी, पावर्ड टेलगेट और पैनोरमिक सनरूफ जैसे अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं। इसमें बड़ी 12.3-इंच टचस्क्रीन, 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर भी दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें हैरियर ईवी के मुकाबले अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेवल-2 एडीएएस सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    जबकि, टाटा हैरियर ईवी में कर्व ईवी के मुकाबले मल्टी-टेरेन मोड, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 4-वे पावर्ड को-ड्राइवर सीट और इंटीग्रेटेड साइड स्टेप जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    कौनसी कार चुनें?

    Tata Harrier EV side profile

    Tata Curvv EV

    टाटा हैरियर ईवी ज्यादा बड़ी और पावरफुल एसयूवी कार है। यह गाड़ी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और अच्छी रोड प्रजेंस देती है। इसमें कई सारे काम के फीचर दिए गए हैं। यदि आप बड़ी एसयूवी कार चाहते हैं जिसमें ट्रेडिशनल एसयूवी स्टाइलिंग मिले और जो पावरफुल भी हो तो हैरियर ईवी को चुनना अच्छा ऑप्शन है।  

    वहीं, टाटा कर्व ईवी यूनीक कूपे डिजाइन के साथ लोगों को काफी आकर्षित करती है। कर्व ईवी अच्छे फीचर्स और पावरफुल बैटरी पैक के साथ एक दमदार पैकेज साबित होती है। इसकी सर्टिफाइड रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा है। यदि आप एक यूनीक लुक्स वाली कोई एसयूवी कार चाहते हैं, लेकिन फीचर्स के साथ समझौता भी नहीं करना चाहते हैं तो कर्व ईवी को चुन सकते हैं। 

    आप कौनसी कार चुनेंगे? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा हैरियर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है