• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 टाटा हैरियर ईवी ऑल-व्हील ड्राइव वर्जन भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 28.99 लाख रुपये

    टाटा हैरियर ईवी ऑल-व्हील ड्राइव वर्जन में केवल 75 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है और इसकी कीमत रियर-व्हील ड्राइव वर्जन के मुकाबले 1.5 लाख रुपये ज्यादा रखी गई है।  

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 28, 2025 11:56 ist
    info icon
    published onJun 28, 2025 11:56 IST
    last updated onJun 28, 2025 11:56 IST
    186 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा हैरियर ईवी के ऑल-व्हील ड्राइव वर्जन में केवल 75 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है और इसकी कीमत रियर-व्हील ड्राइव वर्जन के मुकाबले 1.5 लाख रुपये ज्यादा रखी गई है

    Tata Harrier EV AWD

    • टाटा हैरियर ईवी ऑल-व्हील ड्राइव वेरिएंट की कीमत 28.99 लाख रुपये रखी गई है। 

    • इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन केवल टॉप वेरिएंट एम्पावर्ड में दिया गया है। 

    • इस वेरिएंट में डुअल-मोटर दी गई है जो 396 पीएस की पावर और 504 एनएम का टॉर्क देती है।

    • 0-100 किमी/घंटे की रफ्तार को यह गाड़ी बूस्ट मोड में 6.3 सेकंड में पकड़ लेती है। 

    • टाटा हैरियर ईवी की बुकिंग 2 जुलाई से शुरू होगी। 

    टाटा मोटर्स ने 2025 हैरियर ईवी के ऑल-व्हील ड्राइव (एडब्ल्यूडी) वेरिएंट्स को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 28.99 लाख रुपये रखी गई है। टाटा हैरियर ईवी गाड़ी तीन वेरिएंट : एडवेंचर, फियरलेस और एम्पावर्ड में आती है। इस इलेक्ट्रिक कार में ऑल-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन केवल टॉप वेरिएंट में दिया गया है। 

    यहां देखें इसकी वेरिएंट-वाइज कीमतें :-  

    वेरिएंट 

    65 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक   

    75 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक

    75 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ एडब्ल्यूडी 

    एडवेंचर 

    21.49 लाख रुपये 

    -----

    -----

    एडवेंचर एस  

    21.99 लाख रुपये 

    -----

    -----

    फियरलेस प्लस 

    23.99 लाख रुपये 

      24.99 लाख रुपये 

    -----

    एम्पावर्ड 

    -----

    27.49 लाख रुपये 

    28.99  लाख रुपये 

    जैसा की आप टेबल में देख सकते हैं, 2025 टाटा हैरियर ईवी के ऑल-व्हील ड्राइव वेरिएंट की कीमत रियर-व्हील ड्राइव वर्जन के मुकाबले 1.5 लाख रुपये ज्यादा रखी गई है।  

    2025 टाटा हैरियर ईवी : पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन 

    Tata Harrier EV AWD

    2025 टाटा हैरियर ईवी गाड़ी में दो बैटरी पैक और दो ड्राइवट्रेन ऑप्शन दिए गए हैं। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन :-  

     

    टाटा हैरियर ईवी 75 एडब्लूडी

    टाटा हैरियर ईवी 65

    टाटा हैरियर ईवी 75

    पावर 

    396 पीएस 

    238 पीएस 

    238 पीएस 

    टॉर्क

    504 एनएम

    315  एनएम

    315  एनएम

    बैटरी पैक

    75 केडब्ल्यूएच 

    65 केडब्ल्यूएच 

    65 केडब्ल्यूएच 

    एमआईडीसी सर्टिफाइड रेंज (पी1 + पी2) 

    622 किलोमीटर 

    538 किलोमीटर 

    627 किलोमीटर 

    ड्राइवट्रेन

    एडब्ल्यूडी

    आरडब्ल्यूडी

    आरडब्ल्यूडी

    नई टाटा हैरियर ईवी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 120 किलोवाट फास्ट चार्जर के जरिए इसकी बैटरी 20 से 80 प्रतिशत 25 मिनट में चार्ज हो जाती है। कंपनी इस गाड़ी के साथ बैटरी पैक पर लाइफटाइम वारंटी भी दे रही है।  

    2025 टाटा हैरियर ईवी : ऑफ रोड फीचर

    Tata Harrier EV AWD

    हैरियर ईवी के ऑल-व्हील ड्राइव वर्जन में कई ऑफ-रोड फीचर दिए गए हैं। इसका एप्रोच एंगल 25.3 डिग्री, ब्रेकओवर एंगल 16.6 डिग्री और डिपार्चर एंगल 26.4 डिग्री है। इसमें 6 टेरेन मोड : नॉर्मल, कस्टम, रॉक क्रॉल, स्नो/ग्रास, मड रट्स और सैंड दिए गए हैं। यह ऑफ-रोड असिस्ट फीचर के साथ भी आती है, जहां यह बाधाओं से निपटते हुए स्थिर गति बनाए रख सकती है। 

    इस गाड़ी के 360-डिग्री कैमरा सिस्टम में ट्रांसपेरेंट व्यू फंक्शन दिया गया है, जिसके जरिए आप गाड़ी के बोनट के अंदर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  

    2025 टाटा हैरियर ईवी : अन्य फीचर

    Tata Harrier EV Interior

    टाटा की इस इलेक्ट्रिक कार में 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 14.5-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, डॉल्बी एटमॉस के साथ 10-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें सात एयरबैग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    2025 टाटा हैरियर ईवी : कंपेरिजन 

    Tata Harrier EV

    टाटा हैरियर ईवी का मुकाबला बीवाईडी एटो 3 और महिंद्रा एक्सईवी 9ई से है। यह गाड़ी बीवाईडी सीलायन और हुंडई आयोनिक 5 के मुकाबले ज्यादा सस्ता ऑप्शन है।  

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा हैरियर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा हैरियर ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है