• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी vs किआ कैरेंस क्लाविस : इन 10 तस्वीरों के जरिए जानिए यह दोनों कारें एक दूसरे से कितनी है अलग

    कैरेंस क्लाविस ईवी की डिजाइन में स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले कई हल्के फुल्के बदलाव किए गए है

    स्तुति
    स्तुति
    modified on जुलाई 03, 2025 09:54 ist
    info icon
    published onJul 03, 2025 09:51 IST
    last updated onJul 03, 2025 09:54 IST
    229 Views
    • Write a कमेंट

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी को भारत में 15 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा, जबकि इसका रेगुलर वर्जन 23 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध है। किआ अपनी कैरेंस क्लाविस ईवी कार का टीजर भी जारी कर चुकी है जिसमें इसकी डिजाइन से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ चुकी है। इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक एमपीवी कार की डिजाइन रेगुलर कैरेंस क्लाविस से काफी हद तक मिलती जुलती है, लेकिन कैरेंस क्लाविस इलेक्ट्रिक वर्जन में थोड़े बहुत स्टाइलिंग अपडेट जरूर दिए गए हैं। यहां हमनें कैरेंस क्लाविस के दोनों वर्जन की तुलना की है जिससे आपको यह जानने में मदद मिलेगी कि इसमें क्या समानताएं और अंतर है तो चलिए डालते हैं इस पर एक नजर :- 

    आगे की डिजाइन 

    Kia Carens Clavis EV charging flap at the front

    Kia Carens Clavis front design

    कैरेंस क्लाविस ईवी और रेगुलर कैरेंस के आगे की डिजाइन लगभग एक जैसी है। आगे की तरफ इसमें एंगुलर एलईडी डीआरएल्स के साथ ट्राएंगुलर हाउसिंग वाले 3-पॉड एलईडी हेडलैंप्स और पिक्सेल-स्टाइल फॉग लैंप्स दिए गए हैं। कैरेंस क्लाविस गाड़ी के दोनों वर्जन में आगे की साइड पर ब्लेंक-ऑफ ग्रिल दी गई है। हालांकि, कैरेंस क्लाविस इलेक्ट्रिक में ग्रिल पर इंटीग्रेटेड चार्जिंग फ्लैप दिया गया है। 

    साइड 

    Kia Carens Clavis EV

    Kia Carens Clavis side profile

    कैरेंस क्लाविस ईवी की साइड प्रोफाइल में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन दोनों गाड़ियों में पुल-टाइप डोर हैंडल्स, व्हील आर्क और दरवाजों के निचले हिस्से पर ब्लैक क्लैडिंग के साथ सिल्वर इंसर्ट, रूफ रेल्स और बॉडी कलर्ड आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ओआरवीएम्स) दिए गए हैं। कैरेंस ईवी में नए एरोडायनामिक डिजाइन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।  

    पीछे की डिजाइन 

    Kia Carens Clavis EV

    Kia Carens Clavis LED tail lights

    जारी हुए टीजर में इस गाड़ी के पीछे की डिजाइन नजर नहीं आई है, लेकिन इसमें कई हल्के फुल्के बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें रेगुलर मॉडल की तरह कनेक्टेड एलईडी टेललाइट दी जा सकती हैं।  

    कैरेंस क्लाविस कार के पेट्रोल और डीजल मॉडल में आठ कलर ऑप्शन दिए गए हैं। उम्मीद है कि कैरेंस क्लाविस इलेक्ट्रिक गाड़ी की कलर लिस्ट में थोड़े बहुत बदलाव किए जा सकते हैं।  

    इंटीरियर 

    Kia Carens Clavis EVKia Carens Clavis LED tail lights

    इन दोनों गाड़ियों में 7-सीटर सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन दिया गया है। कैरेंस क्लाविस ईवी के केबिन में नई ब्लैक और व्हाइट डुअल-टोन कलर थीम दी गई है जिससे इसका केबिन स्टैंडर्ड मॉडल में मिलने वाले नेवी और बेज कलर थीम के मुकाबले ज्यादा आकर्षक नजर आता है। यह ब्लैक और व्हाइट कलर थीम स्टैंडर्ड वर्जन के लोअर वेरिएंट में मिलने वाले कलर थीम से काफी मिलती जुलती है। 

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी में नया सेंटर कंसोल दिया गया है। इसमें ट्रेडिशनल गियर लीवर की जगह स्लाइडिंग ट्रे के साथ अतिरिक्त स्टोरेज स्पेस दी गई है। इन दोनों वर्जन में ज्यादातर फीचर एक जैसे मिलेंगे, लेकिन कैरेंस क्लाविस ईवी में कुछ नए फीचर भी जोड़े जा सकते हैं। 

    संभावित फीचर 

    Kia Carens Clavis EV

    Kia Carens Clavis dashboard

    कैरेंस क्लाविस ईवी एक फीचर लोडेड कार हो सकती है। इसमें स्टैंडर्ड मॉडल वाले कई सारे फीचर दिए जा सकते हैं जिनमें डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले (एक इंफोटेनमेंट और दूसरा डिजिटल ड्राइवर क्लस्टर के लिए), पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, वायरलेस फोन चार्जर और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हो सकते हैं। इसमें पावर्ड फ्रंट सीटें और व्हीकल-2-लोड (वी2एल) चार्जिंग जैसे फीचर भी दिए जा सकते हैं। 

    सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), 360-डिग्री कैमरा, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, चारों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक, और लेवल 2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। 

    किआ ने टीजर के जरिए कंफर्म किया है कि कैरेंस क्लाविस ईवी में 51.4 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया जाएगा जिसके जरिए यह गाड़ी 490 किलोमीटर (पार्ट 1 और पार्ट 2) की एमआईडीसी सर्टिफाइड रेंज देगी। हालांकि, इसके स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने आनी बाकी है। 

    संभावित कीमत और मुकाबला 

    Kia Carens Clavis EV exterior design

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी कार को भारत में 15 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस गाड़ी की कीमत 16 लाख रुपये (एक्स -शोरूम) से शुरू हो सकती है। क्लाविस ईवी कंपनी की पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक कार होगी।  भारत में इसके कंपेरिजन में सीधे तौर पर कोई कार मौजूद नहीं है।

    हालांकि, इसे हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, एमजी जेडएस ईवी, टाटा कर्व ईवी और अपकमिंग मारुति ई विटारा जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी कार के विकल्प के रूप में चुना जा सकता है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया कैरेंस क्लाविस ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है