• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    दिवाली पर खरीदना चाहते हैं नई कार तो इन पांच एसयूवी की मिल सकती है आपको जल्दी डिलीवरी, देखिए पूरी लिस्ट

    यदि आपने इन्हें एक महीने या दो महीने पहले बुक नहीं किया हुआ है तो आपको फेस्टिव सीजन पर नई कार की डिलीवरी मिलने की संभावनाएं कम ही है।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 01, 2023 14:59 ist
    info icon
    published onNov 01, 2023 14:59 IST
    last updated onNov 01, 2023 14:59 IST
    320 Views
    • Write a कमेंट

    Renault Kiger, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun, Tiguan, and Kodiaq

    भारत में दिवाली जैसे फेस्टिवल सीजन पर लोग नई कार खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं। फेस्टिवल सीजन ना सिर्फ तमाम तरह की खुशियां लेकर आता है बल्कि इस दौरान आपको काफी फायदों और डिस्काउंट्स की भी पेशकश की जाती है। हालांकि इस समय काफी पॉपुलर मॉडल्स पर लंबे वेटिंग पीरियड चल रहे हैं, इसलिए मगर कुछ ऐसे मॉडल्स भी है जो अपनी अफोर्डेबिलिटी, फीचर्स या परफॉर्मेंस जैसी खूबियां रखते हैं और आप इन्हें इस दिवाली घर ला सकते हैं।

    भारतीय बाजार में एसयूवी कारों की बढ़ती लो​कप्रियता को देखते हुए हमनें 5 ऐसी एसयूवी कारों की एक लिस्ट तैयार की है जिनपर देश के 10 प्रमुख शहरों में कम से कम दो सप्ताह का ही वेटिंग पीरियड चल रहा है। कौनसी है वो 5 एसयूवी? इस बारे में आप जानेंगे आगे:

    रेनो काइगर

    प्राइस रेंज: 6.50 लाख रुपये से लेकर 11.23 लाख रुपये 

    इन शहरों में चल रहा है दो सप्ताह या उससे कम समय तक का वेटिंग पीरियड: पुणे, चेन्नई, जयपुर, अहमदाबाद, गुरुग्राम, लखनऊ, ठाणे, सूरत, पटना, नोएडा

    Renault Kiger

    • इस लिस्ट में रेनो काइगर सबसे अफोर्डेबल सब कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है। 
    • रेनो की इस एसयूवी की पुणे, पटना और नोएडा में तुरंत डिलीवरी दी जा रही है।
    • हालांकि यदि आप नई दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद, चंडीगढ़, कोयंबटूर और फ़रीदाबाद, में रहते हैं तो इसपर आपको एक महीने का वेटिंग पीरियड मिलेगा। 
    • काइगर दो इंजन ऑप्शनः 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (72पीएस/96एनएम) और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल (100पीएस/160एनएम) में उपलब्ध है। दोनों इंजन के साथ इसमें 5 स्पीड ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड दिया गया है, जबकि नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ 5 स्पीड एएमटी और टर्बाे पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी की चॉइस भी दी गई है।
    • रेनो की इस सब कॉम्पैक्ट एसयूवी में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमैटिक एसी, वायरलेस फोन चार्जर, क्रूज़ कंट्रोल और पीएम2.5 एयर फिल्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इस एसयूवी में 4 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल स्टार्ट असिस्ट, रियर पार्किंग कैमरा और एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    फोक्सवैगन टाइगन 

    प्राइस रेंज: 11.62 लाख रुपये से लेकर 19.76 लाख रुपये के बीच

    इन शहरों में चल रहा है दो सप्ताह या उससे कम समय तक का वेटिंग पीरियड: पुणे, चेन्नई, जयपुर, अहमदाबाद, कोलकाता, ठाणे, सूरत, चंडीगढ़, पटना, इंदौर और नोएडा। 

    Volkswagen Taigun Deep Black Pearl

    • इस एसयूवी पर अहमदाबाद, कोलकाता, ठाणे और नोएडा में कोई वेटिंग पीरियड नहीं चल रहा है। 
    • इस कॉम्पैक्ट एसयूवी कार में दो टर्बो पेट्रोल इंजन: 115पीएस/175एनएम 1.0 लीटर और 150पीएस/250एनएम 1.5 लीटर की चॉइस रखी गई है। इसमें 1 लीटर इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है। वहीं 1.5 लीटर इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड ड्युअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है।
    • फोक्सवैगन टाइगन में 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, हवादार और पावर्ड फ्रंट सीटें, ऑटोमैटिक एसी और सिंगल पेन सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), एक रियर-व्यू कैमरा और सभी पैसेंजर्स के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    स्कोडा कुशाक

    प्राइस रेंज: 10.89 लाख रुपये से लेकर 20.01 लाख रुपये के बीच

    इन शहरों में चल रहा है दो सप्ताह या उससे कम समय तक का वेटिंग पीरियड: नई दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद, गुरुग्राम, कोलकाता, ठाणे, सूरत, गाजियाबाद, पटना और फरीदाबाद।

    Skoda Kushaq

    • मुंबई और पुणे के ग्राहकों को इस एसयूवी पर कम से कम दो सप्ताह का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है और वहीं कुछ दूसरे शहरों में इसपर एक महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। हालांकि इंदौर और नोएडा में इसपर एक महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड चल रहा है।
    • कंपनी ने कुशाक और स्लाविया की कीमत भी कम की है जिसके बारे में आप यहां क्लिक कर जान सकते हैं। 
    • कुशाक एसयूवी दो पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। इसमें 115पीएस 1.0 टर्बो पेट्रोल और 150पीएस 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की चॉइस रखी गई है। दोनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है, वहीं 1.0 लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर और 1.5 लीटर इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलता है।
    • कुशाक एसयूवी में 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स और सिंगल-पेन सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और एक रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: 20 लाख रुपये के बजट में इन 7 कारों में मिल रहा है हेड्स-अप डिस्प्ले फीचर, देखिए पूरी लिस्ट

    फोक्सवैगन टिग्वान

    प्राइस: 35.17 लाख रुपये

    इन शहरों में चल रहा है दो सप्ताह या उससे कम समय तक का वेटिंग पीरियड: पुणे, चेन्नई, जयपुर, अहमदाबाद, कोलकाता, ठाणे, सूरत, चंडीगढ़, पटना, इंदौर और नोएडा।

    Volkswagen Tiguan 2023

    • फोक्सवैगन की इस 5 सीटर फ्लैगशिप एसयूवी पर अहमदाबाद, कोलकाता, ठाणे, इंदौर और नोएडा में कोई वेटिंग पीरियड नहीं दिया जा रहा है।
    • हालांकि यदि आप नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ, हैदराबाद और गाजियाबाद में रहते हैं तो आपको फोक्सवैगन टिग्वान पर एक महीने से ज्यादा समय का वेटिंग पीरियड मिल सकता है।
    • इसमें 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (190पीएस/320एनएम) दिया गया है और इसके चारों टायरों तक 7-स्पीड डीसीटी (ड्यूल-क्लच ऑटोमेटिक) ट्रांसमिशन के जरिए पावर पहुंचती है।
    • फोक्सवैगन की इस फ्लैगशिप एसयूवी में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 3-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 30-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और पावर्ड ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), पार्क असिस्ट और एक रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: नवंबर 2023 में आएंगी ये पांच नई कार, देखिए पूरी लिस्ट 

    स्कोडा कोडिएक 

    प्राइस रेंज: 38.50 लाख रुपये से लेकर 41.95 लाख रुपये के बीच

    इन शहरों में चल रहा है दो सप्ताह या उससे कम समय तक का वेटिंग पीरियड: नई दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद, गुरुग्राम, कोलकाता, ठाणे, सूरत, गाजियाबाद, पटना और फरीदाबाद।

    • इस लिस्ट में स्कोडा कोडिएक एकमात्र प्रीमियम 7 सीटर एसयूवी है जिसपर कई शहरों में औसतन 2 सप्ताह का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है। 
    • कुशाक की तरह कोडिएक की नई दिल्ली और गुरुग्राम में तुरंत डिलीवर की जा रही है। 
    • स्कोडा कोडियाक में 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 190 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 7-स्पीड डीएसजी (ड्यूल-क्लच ऑटोमेटिक) गियरबॉक्स दिया गया है। इस एसयूवी कार में एडब्ल्यूडी (ऑल-व्हील-ड्राइव) ड्राइवट्रेन स्टैंडर्ड मिलती है।
    • स्कोडा ने कोडिएक में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 10.2-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, मसाज फंक्शन के साथ वेंटिलेटेड और हीटेड फ्रंट सीट्स, एक पैनोरमिक सनरूफ, 3-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और 10-कलर एंबिएंट लाइटिंग सेटअप जैसे फीचर्स दिए हैं। सेफ्टी के लिए इस एसयूवी में 9 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), 360-डिग्री कैमरा और एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 
    • स्कोडा ने हाल ही में न्यू जनरेशन स्कोडा कोडिएक से पर्दा उठाया है और इससे जुड़ी 5 प्रमुख जानकारियों पर आप यहां डालिए एक नजर। 

    नोट: नई कार की डिलीवरी का समय चुने गए वेरिएंट और कलर पर निर्भर है, इसलिए वेटिंग पीरियड की सटीक जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें। 

    सभी कीमत एक्सशोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट काइगर 2023-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है