• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोक्सवैगन पोलो, एमियो, वेंटो और टिगुआन के कॉर्पोरेट एडिशन हुए लॉन्च, मिलेंगे ₹4.5 लाख तक के फायदे    

    ऊपर बताई गई कारों के कॉर्पोरेट एडिशन को केवल इनके चुनिंदा डीजल वेरिएंट पर तैयार किया गया है। 

    निखिल
    निखिल
    Published On सितंबर 27, 2019 09:03 ist
    info icon
    published onSep 27, 2019 09:03 IST
    last updated onSep 27, 2019 09:03 IST
    2.6K Views
    • Write a कमेंट

    • मंदी की मार झेल रही ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को राहत पहुंचने के लिए भारत सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स रेट में कटौती की घोषणा की थी। जिसके चलते फोक्सवैगन ने अपनी पोलो, एमियो, वेंटो और टिगुआन का कॉर्पोरेट एडिशन लॉन्च किया है। 

    • कॉर्पोरेट एडिशन इन कारों के चुनिंदा डीजल वेरिएंट पर बेस्ड है जिनपर अधिकतम 4.5 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। 

    • कॉर्पोरेट एडिशन पर मिलने वाले इस ऑफर्स का फायदा कॉर्पोरेट व्यक्तियों के साथ-साथ उद्योगों में संगठित लोग भी उठा सकेंगे है, जिनमें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग, सरकारी कर्मचारी, वकील, आर्किटेक्ट, चार्टर्ड अकाउंटेंट सहित कई अन्य शामिल हैं।  

    • आईये क्रमानुसार जानें फोक्सवैगन के किस कॉर्पोरेट एडिशन पर मिल रहा कितना लाभ:- 

    मॉडल

    एक्स-शोरूम कीमत पर लाभ

    पोलो हाईलाइन 

    ₹ 1.16 लाख

    एमियो डीजल वेरिएंट्स

    ₹ 1.31 लाख

    वेंटो हाईलाइन

    ₹ 10 लाख की स्पेशल प्राइस पर उपलब्ध 

    टिगुआन कम्फर्टलाइन

    ₹ 4.50 लाख

    • इससे पहले फोक्सवैगन ने अपनी मास-मार्केट डीजल कारों (पोलो, एमियो और वेंटो) पर 5-साल की स्टैंडर्ड वारंटी देने का फैसला किया था, जिसे अतिरिक्त 2 सालों के लिए और बढ़ाया भी जा सकता है। इन कारों के कॉर्पोरेट एडिशन पर भी यह लाभ मिलेगा। वहीं, टिगुआन के केवल इस कॉर्पोरेट एडिशन के साथ 5-साल की वारंटी और रोड साइड असिस्टेंट मिलेगा। 

    • फोक्सवैगन के अलावा, मारुति अपनी लगभग सभी कारों पर 5,000 रुपये की सीधी छूट दे रही है। 

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन पोलो पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है