• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोक्सवैगन टिग्वान एसयूवी की डिलीवरी हुई शुरू

    फोक्सवैगन ने फेसलिफ्ट टिग्वान एसयूवी की डिलीवरी शुरू कर दी है। इस पर दो महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। इच्छुक ग्राहक इसे 25,000 से 50,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं।

    सोनू
    सोनू
    Published On जनवरी 24, 2022 16:46 ist
    info icon
    published onJan 24, 2022 16:46 IST
    last updated onJan 24, 2022 16:46 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    फोक्सवैगन टिग्वान को हाल ही में फेसलिफ्ट अपडेट मिला है।

    • टिग्वान का वेटिंग पीरियड मार्च 2022 तक पहुंच गया है और इसकी बुकिंग अभी भी जारी है।
    • इसमें नया 190पीएस 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, 7-स्पीड डीएसजी और ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम के साथ दिया गया है।
    • इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, छह एयरबैग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं। 
    • यह केवल एक फुली लोडेड वेरिएंट में उपलब्ध है जिसकी कीमत 31.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है।

    फोक्सवैगन ने फेसलिफ्ट टिग्वान एसयूवी की डिलीवरी शुरू कर दी है। इस पर दो महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। इच्छुक ग्राहक इसे 25,000 से 50,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं।

    फोक्सवैगन टाइगन को 2020 में बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के दौरान बंद किया गया था। इसके बाद पिछले साल के आखिर में कंपनी ने इस 5 सीटर एसयूवी कार को फेसलिफ्ट अवतार के रूप में फिर से उतारा। इस बार यह नए इंजन, अतिरिक्त फीचर्स और नए डिजाइन के साथ आई है। इसके डिजाइन में हुए अपडेट की बात करें तो इसमें नई ग्रिल, नए 18 इंच अलॉय व्हील, अपडेटेड एलईडी मेट्रिक्स लाइटें, नया नाइट ब्लू शेड, नई एलईडी टेललाइटें और नया बंपर दिया गया है।

    इसके इंटीरियर को भी अपडेट किया गया है। इसमें नई डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 30 कलर एम्बिएंट लाइटिंग, टच-बेस्ड एसी कंट्रोल्स और नया स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसके अलावा इसमें पहले की तरह थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर्ड ड्राइवर सीट, हीटेड फ्रंट सीट, छह एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    टिग्वान में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 190 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और 4मोशन ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया गया है।

    यह भी पढ़ें : फोक्सवैगन टिग्वान Vs सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस Vs जीप कंपास Vs हुंडई ट्यूसॉन: प्राइस कंपेरिजन

    फेसलिफ्ट फोक्सवैगन टिग्वान एसयूवी केवल एक फुली लोडेड वेरिएंट में उपलब्ध है जिसकी कीमत 31.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। सेगमेंट में इस एसयूवी कार का कंपेरिजन जीप कंपास, सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस और हुंडई ट्यूसॉन से है।

    यह भी देखें: फोक्सवैगन टिग्वान ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    फॉक्सवेगन टिग्वान पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on फॉक्सवेगन टिग्वान

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है