• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    विजन होंडा ने केरल में होंडा कार डीलर के रूप में 16 साल किए पूरे

    राज्य में सबसे बड़े होंडा डीलर के रूप में विजन होंडा ने अपने 10 टचपॉइंट्स के जरिए 40,000 से ज्यादा होंडा कारें बेची हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 21, 2025 13:21 ist
    info icon
    published onAug 21, 2025 13:21 IST
    last updated onAug 21, 2025 13:21 IST
    40 Views
    • Write a कमेंट

    Vision Honda Completed 16 Years As Honda Car Dealer In Kerala: Honda City, Honda Amaze, And Honda Elevate

    केरल में चलने वाली हर होंडा कार की शुरुआत विजन होंडा से हुई है। यह राज्य की सबसे बड़ी अधिकृत होंडा डीलरशिप हैं, जिनकी 10 डीलरशिप कालीकट से लेकर पथानामथिट्टा तक फैली हुई हैं। विजन होंडा ने होंडा डीलर के रूप में 16 साल पूरे कर लिए हैं और अपने 10 टचपॉइंट्स के जरिए राज्य में 40,000 से ज्यादा कारें बेची हैं। विजन होंडा सेल्स और सर्विस के अलावा पुरानी कारों का कारोबार भी करती है और बेहतरीन बॉडी शॉप सुविधाएं भी प्रदान करती है।

    विजन होंडा के केरल में टचपॉइंट  

    विजन होंडा की केरल में कुल 10 डीलरशिप मौजूद हैं जो पथानामथिट्टा, कोट्टायम, तिरुवल्ला, मुवत्तुपुझा, थोडुपुझा, पाला, अलुवा (कोचीन), त्रिशूर, कालीकट और वायनाड में स्थित है। कंपनी ने 2009 में होंडा कार्स इंडिया के साथ अपने सफर की शरूआत की थी और सबसे पहली डीलरशिप कोट्टायम में खोली थी और फिर 2011 में त्रिशूर और 2014 में पथानामथिट्टा में डीलरशिप का विस्तार किया था। फरवरी 2016 में विजन होंडा ने एर्नाकुलम और मुवत्तुपुझा में दो मौजूदा होंडा डीलरशिप का भी अधिग्रहण किया। 

    विजन होंडा को कौनसी चीज अलग बनाती है? 

    विजन होंडा को अपने ग्राहकों को बेहतरीन सेल्स और सर्विस प्रदान करने के लिए होंडा कार्स इंडिया द्वारा मान्यता दी गई है। ग्राहकों की संतुष्टि सुनिश्चित करने के अलावा विजन होंडा होंडा के स्टैंडर्ड का पालन करती है, अच्छी तरह से प्रशिक्षित कर्मचारियों के साथ सर्विस सेंटर संचालित करती है, और ग्राहकों को अच्छी डील्स प्रदान करती है।

    विजन होंडा डीलरशिप पर जाकर आप फास्ट सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। इसमें सुसज्जित कस्टमर लाउंज भी मौजूद है जिसमें ना केवल खाने की अच्छी चीज़ें मिलती हैं, बल्कि यह अच्छी हॉस्पिटेलिटी भी प्रदान करता है। यह डीलरशिप तकनीशियन द्वारा किए गए प्रत्येक कार्य में ट्रांसपेरेंसी सुनिश्चित करती है और आवश्यक कार्य शुरू करने से पहले ओनर्स को अपडेट रखती है। सर्विस के दौरान ओनर्स को समय-समय पर अपडेट भी दिए जाते हैं, जिससे उन्हें मानसिक शांति मिलती है। होंडा की लो सर्विस कॉस्ट के साथ विजन होंडा केरल की एक विश्वसनीय डीलरशिप साबित होती है। 

    विजन होंडा के साथ होंडा की कारों पर करें अच्छी बचत

    Vision Honda Completed 16 Years As Honda Car Dealer In Kerala: Honda City, Honda Amaze, And Honda Elevate

    केरल के ग्राहक ओणम फेस्टिवल को विजन होंडा के साथ और भी ज्यादा शानदार बना सकते हैं। यह डीलरशिप ना केवल होंडा सिटी, होंडा अमेज और होंडा एलिवेट समेत सभी होंडा कारों पर आकर्षक डील्स दे रही है, बल्कि स्क्रैच करके प्राइज जीतने का मौका, कम ईएमआई ऑफर और 7 साल की होंडा एक्सटेंडेड वारंटी भी दे रही है। 

    यह भी पढ़ें : विजन होंडा ओणम 2025 डिस्काउंट ऑफर : केरल में होंडा अमेज, होंडा सिटी और होंडा एलिवेट पर पाएं 1 लाख रुपये से ज्यादा की छूट

    क्या आपने अपनी होंडा कार विजन होंडा से खरीदी है? अगर हां ,तो आपने कौनसी होंडा कार खरीदी है और कैसा रहा आपका एक्सपीरिएंस? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है