• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान दिखा 2020 महिन्द्रा थार का हार्ड टॉप वर्जन

    2020 महिंद्रा थार को अगले साल फरवरी माह में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया जाएगा।

    भानु
    भानु
    Published On मई 27, 2019 18:42 ist
    info icon
    published onMay 27, 2019 18:42 IST
    last updated onMay 27, 2019 18:42 IST
    335 Views
    • Write a कमेंट

    Upcoming Mahindra Thar Spotted With Hard Top

    महिंद्रा इन दिनों भारत में नई थार की टेस्टिंग कर रही है। कुछ समय पहले नई थार के सॉफ्ट टॉप मॉडल और इसके इंटीरियर से जुड़ी तस्वीरें सामने आईं थी। इस बार कार के हार्ड टॉप वर्जन को सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।  

    मौजूदा थार में हार्ड टॉप रूफ, एसेसरीज के रूप में उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही है कि नई महिंद्रा थार में भी कंपनी हार्ड टॉप रूफ को एसेसरीज के रूप में पेश करेगी। माना जा रहा है कि कंपनी थार का हार्ड टॉप रूफ वर्जन भी पेश कर सकती है। ऐसा होने के बाद महिंद्रा थार एक बेहतर ऑल वैदर व्हीकल साबित होगी। खासतौर पर यह कार उन लोगों के लिए अच्छी रहेगी जो थार को केवल एक ऑफ रोडिंग कार के रूप में इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं।

    Upcoming Mahindra Thar Spotted With Hard Top

    नई महिंद्रा थार में कंपनी ने कंफर्ट और सेफ्टी फीचर देने में विशेष ध्यान रखा है। गाड़ी के मौजूदा मॉडल के मुकाबले नया मॉडल सिटी ड्राइविंग के हिसाब से भी अच्छा साबित होगा। सॉफ्ट टॉप वेरिएंट के मुकाबले इसके हॉर्ड टॉप वेरिएंट की कीमत ज्यादा होगी। महिंद्रा थार के मौजूूदा मॉडल में हार्ड टॉप किट के लिए कंपनी 1.32 लाख रुपये अलग से चार्ज करती है।

    नई थार में इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन के साथ एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम और रियर पार्किंग जैसे सेफ्टी फीचर स्टैंडर्ड मिलेंगे। इस में नया बीएस6 डीजल इंजन मिलेगा। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह 2.0 लीटर डीजल इंजन हो सकता है जो मौजूदा एमहॉक इंजन की जगह दिया जाएगा। हालांकि, इस इंजन के बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं मिली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह इंजन 140 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा।

    इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया जा सकता है। मौजूदा थार में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। महिंद्रा, थार में 4-व्हील-ड्राइव सिस्टम और लो रेंज के गियरबॉक्स देना जारी रखेगी।

    Upcoming Mahindra Thar Spotted With Hard Top

    2020 महिंद्रा थार को अगले साल फरवरी में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया जाएगा। कार की कीमतों में इजाफा होने के पूरे आसार हैं। वर्तमान में महिंद्रा थार की प्राइस 6.72 लाख रुपये से शुरू होकर 9.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम,नई दिल्ली) तक जाती है।बाजार में इसका मुकाबला फोर्स गुरखा से है। 

    यह भी पढ़ें: नई महिंद्रा स्कॉर्पियो की पहली झलक आई सामने

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है