• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा अपने टीएनजीए-बी प्लेटफॉर्म के इंडियन वर्जन पर तैयार करेगी अपकमिंग मिड साइज एसयूवी

     इस कार की प्राइस को ज्यादा अफोर्डेबल बनाने के लिए इसमें जहां तक हो सकेगा इंडियन कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया जाएगा।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 25, 2022 12:10 ist
    info icon
    published onApr 25, 2022 12:10 IST
    last updated onApr 25, 2022 12:10 IST
    297 Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा के नए मॉडल्स को ज्यादातर कंपनी के टोयोटा न्यू ग्लोबल आर्किटेक्चर (टीएनजीए) प्लेटफॉर्म पर ही तैयार किया जाता है। मगर कंपनी की लेटेस्ट कॉम्पैक्ट और सब कॉम्पैक्ट व्हीकल्स टीएनजीए-बी प्लेटफॉर्म पर तैयार हुए हैं। एक सूत्र के अनुसार टोयोटा की अपकमिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी को इस प्लेटफॉर्म के इंडियन वर्जन पर तैयार किया जाएगा। 

    इस कार को कंपनी ने फिलहाल डी22 कोडनेम दिया है। इस कार की प्राइस को ज्यादा अफोर्डेबल बनाने के लिए इसमें जहां तक हो सकेगा इंडियन कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। टोयोटा इसी मिड साइज एसयूवी को मारुति ​के लिए भी तैयार करेगी जिसकी स्टाइलिंग इससे अलग होगी।टोयोटा ठीक फोक्सवैगन ग्ररुप की तरह काम कर रही है जिसने एमक्यूबीएओ प्लेटफॉर्म को भारत में ही तैयार किया था। बाद में इस प्लेटफॉर्म पर फोक्सवैगन और स्कोडा के लिए कुशाक और वर्टस जैसे प्रोडक्ट्स तैयार किए गए।

    यह भी पढ़ें: टोयोटा ही तैयार करेगी क्रेटा के मुकाबले में लाई जाने वाली मिड साइज एसयूवी, मारुति को भी करेगी सप्लाय

    बता दें कि टीएनजीए-बी प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रिक कारें भी तैयार की जा सकती हैं। टोयोटा के इस प्लेटफॉर्म पर  यारिस क्रॉस हाइब्रिड कार भी तैयार हो चुकी है जिसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन,इलेक्ट्रिक मोटर और बैट्री दी गई है। ये पावरट्रेन भी कंपनी अपनी अपकमिंग मिड साइज एसयूवी में दे सकती है। इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस से रहेगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है