• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फॉक्सवेगन ग्रुप का बड़ा फैसला, तीन भारतीय कंपनियों का होगा विलय

    फॉक्सवेगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, फॉक्सवेगन ग्रूप सेल्स इंडिया लिमिटेड और स्कोडा ऑटो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की पहचान अब एक हो जाएगी

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 04, 2019 19:16 ist
    info icon
    published onApr 04, 2019 19:16 IST
    last updated onApr 04, 2019 19:16 IST
    195 Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen

    फॉक्सवेगन ग्रुप ने भारत में अपनी तीन कंपनियों के विलय का फैसला किया है। फॉक्सवेगन ग्रुप की फॉक्सवेगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, फॉक्सवेगन ग्रुप सेल्स इंडिया लिमिटेड और स्कोडा ऑटो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मिलकर अब एक कंपनी बन जाएगी। तीनों कंपनियों का विलय होने के बाद इसकी अगुवाई स्कोडा ऑटोमोबाइल करेगी। तीनों कंपनियों के बोर्ड द्वारा इस विलय को मंजूरी दे दी गई है। अब इस विलय को केवल कानूनी रूप से मंजूरी मिलना बाकि रह गया है।

    Volkswagen T-Cross

    यह फैसला फॉक्सवेगन ग्रुप के 'इंडिया 2.0' प्रोजेक्ट के लिहाज़ से काफी महत्वपूर्ण है, इस प्रोजेक्ट के तहत फॉक्सवेगन ग्रुप सबसे छोटे मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म एमक्यूबी (ओ) को तैयार कर रही है। भविष्य में फॉक्सवेगन और स्कोडा इसी प्लेटफॉर्म पर कई कारों का निर्माण करेगी। भारत में इस प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाने वाली पहली कार स्कोडा कामिक होगी। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा से होगा। कामिक के बाद कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में फॉक्सवेगन की टी-क्रॉस तैयार की जाएगी। इस विलय के बावजूद फॉक्सवेगन ग्रूप के ब्रांड स्कोडा, ऑडी, पोर्श और लैंबोर्गिनी की अपनी पहचान पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। ये सभी ब्रांड सामान्य रणनीति के साथ गुरूप्रताप बोपाराई के नेतृत्व में कार्य करेंगे। वर्तमान में गुरूप्रताप बोपाराई फॉक्सवेगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और स्कोडा ऑटो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के तौर पर कार्यरत हैं।

    Skoda Kamiq

    यह भी पढें : भारत में 2021 से पहले एमजी मोटर्स नहीं उतारेगी हैचबैक और सेडान कारें

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है