• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा हाइलक्स के वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन की जानकारी आई सामने, जल्द होगी लॉन्च

    टोयोटा ने अपने लाइफ स्टाइल पिकअप ट्रक हाइलक्स से पर्दा उठा दिया है। भारत में इसे मार्च तक लॉन्च किया जाएगा। इस गाड़ी की ऑफिशियल बुकिंग शुरू हो चुकी है। इच्छुक ग्राहक इसे ऑनलाइन या फिर डीलरशिप के जरिये बुक करवा सकते हैं। कंपनी ने इस अपकमिंग कार के वेरिएंट, फीचर्स और कलर ऑप्शंस की जानकारी भी साझा कर दी है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 20, 2022 19:26 ist
    info icon
    published onJan 20, 2022 19:26 IST
    last updated onJan 20, 2022 19:26 IST
    2.2K Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा ने अपने लाइफ स्टाइल पिकअप ट्रक हाइलक्स से पर्दा उठा दिया है। भारत में इसे मार्च तक लॉन्च किया जाएगा। इस गाड़ी की ऑफिशियल बुकिंग शुरू हो चुकी है। इच्छुक ग्राहक इसे ऑनलाइन या फिर डीलरशिप के जरिये बुक करवा सकते हैं। कंपनी ने इस अपकमिंग कार के वेरिएंट, फीचर्स और कलर ऑप्शंस की जानकारी भी साझा कर दी है।

    यहां देखें हाइलक्स में दिए जाने वाले इंजन ऑप्शंस :-

    इंजन 

    2.8-लीटर डीजल

    पावर

    204 पीएस 

    टॉर्क

    420  एनएम (एमटी) / 500  एनएम  (एटी )

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड मैनुअल / 6-स्पीड एटी 

    ड्राइवट्रेन

    4X4

     वेरिएंट वाइज़ फीचर्स

    हाइलक्स पिकअप ट्रक दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा :-

    वेरिएंट

    ट्रांसमिशन

    स्टैंडर्ड 

    6-स्पीड मैनुअल

    हाई

    6-स्पीड मैनुअल/एटी

    स्टैंडर्ड

    एक्सटीरियर

    इंटीरियर/कम्फर्ट

    सेफ्टी 

    ऑफ-रोड

    • कीलैस एंट्री
    • क्रोम प्लेटेड डोर हैंडल
    • एलईडी फ्रंट फॉग लैंप
    • रियर फॉग लैंप्स
    • हैलोजन हेडलैम्प्स
    • एलईडी टर्न इंडिकेटर्स
    • 17 इंच अलॉय व्हील्स
    • ऑटोमैटिक हेडलैम्प्स
    • इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम  
    • फैब्रिक सीटें
    • मैनुअल एसी
    • क्रूज कंट्रोल
    • स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल
    • टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग
    • इंजन पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप
    • 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट
    • एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले
    • छह स्पीकर
    • 60:40 रियर स्प्लिट सीटें
    • सात एयरबैग
    • व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल
    • हिल असिस्ट कंट्रोल
    • रियर पार्किंग कैमरा
    • फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर
    • हाई और लो रेंज गियरबॉक्स के साथ फोर-व्हील-ड्राइव
    • हिल असिस्ट कंट्रोल
    • डाउनहिल असिस्ट कंट्रोल
    • एक्टिव ट्रेक्शन कंट्रोल
    • इलेक्ट्रॉनिक ड्राइव (2-व्हील-ड्राइव/ 4-व्हील-ड्राइव) कंट्रोल
    • इलेक्ट्रॉनिक डिफ्रेंशियल लॉकिंग
    • ऑटो लिमिटेड स्लिप डिफ्रेंशियल 

    हाई (स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले मिलने वाले अतिरिक्त फीचर्स)

    Toyota Hilux Spied At A Dealership Ahead Of Expected Launch In Early 2022

    एक्सटीरियर

    इंटीरियर/कम्फर्ट 

    सेफ्टी 

    ऑफ़-रोड

    • एलईडी हेडलैंप के साथ एलईडी डीआरएल्स
    • एलईडी टेललाइट्स
    • ग्रिल के लिए क्रोम सराउंड
    • 18 इंच के क्रोम अलॉय व्हील्स
    • इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम
    • लैदर सीटें
    • ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल
    • पावर्ड ड्राइवर सीटें
    • डोर हैंडल पर क्रोम डिटेलिंग
    • सेंटर आर्मरेस्ट

    -

    -

    इन दोनों वेरिएंट में दिए गए यह सेफ्टी और ऑफ़-रोडिंग फीचर्स स्टैंडर्ड हैं। हालांकि, इसमें हैलोजन हेडलैंप्स और इलेक्ट्रिक्ल एडजस्टेबल ओआरवीएम (नो फोल्डिंग) जैसे बेसिक फीचर्स का अभाव है जिसका 30 लाख रुपए की कीमत में आने वाली गाड़ी में नहीं दिया जाना बेहद निराश करता है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट में एलईडी लाइटिंग और फोल्डेबल ओआरवीएम फीचर जरूर दिया गया है।

    कलर

    हाइलक्स पांच कलर ऑप्शंस में आएगी जो इस प्रकार होंगे :- 

    वेरिएंट

    कलर

    स्टैंडर्ड 

    सुपर व्हाइट, ग्रे मैटेलिक

    हाई

    इमोशनल रेड, पर्ल व्हाइट, सिल्वर मेटेलिक, ग्रे मेटेलिक  

    इसका बेस वेरिएंट केवल दो कलर ऑप्शन में ही उपलब्ध होगा, वहीँ टॉप वेरिएंट चार कलर ऑप्शंस के साथ आएगा।

    टोयोटा हाइलक्स की प्राइस 30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से ज्यादा रखी जा सकती है। सेगमेंट में इस लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक का मुकाबला इसुजु डी मैक्स वी क्रॉस से होगा। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा हाइलक्स 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टोयोटा हाइलक्स 2022-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग पिकअप ट्रक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है