• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा ग्लैंजा सीएनजी जल्द भारत में होगी लॉन्च, वेरिएंट व स्पेसिफिकेशन की जानकारी हुई लीक

    टोयोटा ग्लैंजा (Toyota Glanza) के सीएनजी वर्जन पर काम कर रही है। भारत में इस गाड़ी को फेस्टिव सीजन के मौके पर लॉन्च किया जा सकता है। दिल्ली आरटीओ ने हाल ही में एक टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट जारी किया है जिसमें इसके स्पेसिफिकेशन और वेरिएंट का खुलासा किया गया है। टोयोटा ग्लैंज़ा भारत की पहली प्रीमियम हैचबैक कार हो सकती है जिसमें मारुति बलेनो से पहले सीएनजी का ऑप्शन मिल सकता है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 19, 2022 17:07 ist
    info icon
    published onSep 19, 2022 17:07 IST
    last updated onSep 19, 2022 17:07 IST
    820 Views
    • Write a कमेंट

    ग्लैंजा सीएनजी पेट्रोल वेरिएंट से करीब एक लाख रुपये तक महंगी हो सकती है।

    Toyota Glanza Front

    • ग्लैंजा सीएनजी से जुड़ी जानकारी एक आरटीओ डॉक्युमेंट में सामने आई है।
    • यह गाड़ी तीन वेरिएंट एस, जी और वी में आएगी।
    • यह भारत की पहली प्रीमियम सीएनजी हैचबैक कार हो सकती है।
    • इसमें पेट्रोल वेरिएंट वाला ही 1.2-लीटर इंजन दिया जाएगा।
    • यह गाड़ी केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएगी।

    टोयोटा ग्लैंजा (Toyota Glanza) के सीएनजी वर्जन पर काम कर रही है। भारत में इस गाड़ी को फेस्टिव सीजन के मौके पर लॉन्च किया जा सकता है। दिल्ली आरटीओ ने हाल ही में एक टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट जारी किया है जिसमें इसके स्पेसिफिकेशन और वेरिएंट का खुलासा किया गया है। टोयोटा ग्लैंज़ा भारत की पहली प्रीमियम हैचबैक कार हो सकती है जिसमें मारुति बलेनो से पहले सीएनजी का ऑप्शन मिल सकता है।

    ग्लैंजा सीएनजी वेरिएंट

    बेस वेरिएंट टोयोटा ग्लैंजा ई को छोड़कर सभी वेरिएंट्स के साथ इसमें सीएनजी का ऑप्शन मिलेगा। इस गाड़ी के एस, जी और वी वेरिएंट के साथ बाय-फ्यूल सीएनजी सेटअप दिया जाएगा। इसमें रेगुलर पेट्रोल वेरिएंट वाले ही फीचर्स मिलेंगे।

    Toyota Glanza CNG RTO Document

    इंजन व ट्रांसमिशन

    ग्लैंजा सीएनजी में रेगुलर वर्जन वाला ही 1.2-लीटर ड्यूलजेट इंजन दिया जाएगा। यही इंजन मारुति डिजायर सीएनजी (Maruti Dzire CNG) में भी मिलता है जिसमें यह सीएनजी मोड पर 77 पीएस की पावर और 98.5 एनएम का टॉर्क देता है। इस लिहाज से यह गाड़ी पेट्रोल वेरिएंट के मुकाबले 13 पीएस की कम पावर और 14.5 एनएम का कम टॉर्क देती है। अनुमान है कि ग्लैंजा सीएनजी का पावर आउटपुट भी इससे मिलता जुलता हो सकता है।

    इस अपकमिंग कार में इंजन के साथ केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन ही मिलेगा। एएमटी का ऑप्शन केवल पेट्रोल इंजन के साथ ही मिलेगा।

    प्राइस व लॉन्च

    Toyota Glanza

    टोयोटा ग्लैंजा के सीएनजी वेरिएंट की प्राइस पेट्रोल वेरिएंट के मुकाबले एक लाख रुपए ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में ग्लैंजा एस की प्राइस 7.48 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। वहीं, इस गाड़ी के सीएनजी वेरिएंट की प्राइस 8.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के आसपास से शुरू हो सकती है। फ़ैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट से लैस यह प्रीमियम हैचबैक कार फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्च हो सकती है।

    यह भी देखें: टोयोटा ग्लैंजा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा ग्लैंजा पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है