• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानिए पिछले सप्ताह क्या रहा ऑटो जगत का हाल

    एक ही बार में लीजिए ऑटो सेक्टर की हर हलचल का वीकली डोज। 

    भानु
    भानु
    Published On मई 17, 2021 12:24 ist
    info icon
    published onMay 17, 2021 12:24 IST
    last updated onMay 17, 2021 12:24 IST
    993 Views
    • Write a कमेंट

    पिछले सप्ताह ऑटो सेक्टर में टिग्वान ऑल स्पेस से पर्दा उठने और मर्सिडीज ईक्यूटी की टीजर इमेज शो किए जाने की दो प्रमुख खबरें रहीं। चलिए नजर डालते हैं पिछले सप्ताह और क्या कुछ रहा था खास:

    कारमेकर्स ने वॉरन्टी और फ्री सर्विसेज़ को किया एक्सटेंड

    कोरोना काल में मारुति,हुंडई,किआ,एमजी और टाटा जैसी कंपनियों ने अपनी गाड़ियों पर दी जाने वाली फ्री सर्विस और वॉरन्टी की सीमा को बढ़ा दिया है। यहां क्लिक कर कंपनियों द्वारा दी जा रही एक्सटेंडेड वॉरन्टी और फ्री सर्विस की जानकारी प्राप्त करें। 

    2021 इुसुजु एमयूएक्स,डी मैक्स वी क्रॉस और हाईलैंडर हुई लॉन्च

    इसुजु ने अपनी एमयूएक्स,डी मैक्स वी क्रॉस और नए एंट्री लेवल वेरिएंट हाई लैंडर के अपडेटेड मॉडल्स को लॉन्च कर दिया है। हालांकि कंपनी के पिकअप ट्रक्स की प्राइस बढ़ा दी गई है। यहां क्लिक कर डी मैक्स और एमयूएक्स की लेटेस्ट प्राइस और अन्य अपडेट्स के बारे में जानें। 

    जीप-महिंद्रा के बीच एक बार फिर से कानूनी विवाद

    Locally Assembled Jeep Wrangler’s Prices Drop By Rs 10 Lakh, Now Starts At Rs 53.90 Lakh

    जीप ने महिंद्रा की थार एसयूवी को ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च किए जाने पर कोर्ट में आपत्ति दर्ज कराई है। ऑफ रोडिंग कारें तैयार करने के लिए मशहूर जीप ने महिंद्रा थार को उसकी रैंगलर कार की कॉपी बताया है। यहां क्लिक कर जीप-महिंद्रा विवाद के बारे में अधिक जानें। 

    2022 फोक्सवैगन टिग्वान ऑल स्पेस फेसलिफ्ट से उठा पर्दा 

    Volkswagen Tiguan Allspace 2022

    फोक्सवैगन टिग्वान ऑलस्पेस का फेसलिफ्ट वर्जन शोकेस कर दिया है। ये 5 सीटर टिग्वान का ही एक 7 सीटर वर्जन है। ये एसयूवी भारत में भी लॉन्च की जा सकती है। 

    मर्सिडीज ने नई ईक्यूटी इलेक्ट्रिक वैन की दिखाई झलक

    मर्सिडीज अपने पोर्टफोलियो में ईक्यू लाइन की इलेक्ट्रिक कारों की संख्या बढ़ा रही है। अब इस लग्जरी कारमेकर ने नए ईक्यूटी इलेक्ट्रिक वैन की झलक दिखाई है। यहां क्लिक कर मर्सिडीज ईक्यूटी इलेक्ट्रिक वैन के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करें। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है