• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जीप के कोर्ट जाने की चेतावनी के बाद महिंद्रा थार ऑस्ट्रेलिया में नहीं की जाएगी लॉन्च, जानिए क्या है पूरा मामला

    एक बार पहले भी जीप महिंद्रा के बीच विवाद हो गया था और यूएस में महिंद्रा के फार्म व्हीकल रॉक्सर की बिक्री पर रोक लगी थी और दोनों कंपनियां कोर्ट तक पहुंच गई थी। 2020 में फिर अदालत ने जीप की सहयोगी कंपनी एफसीए के पक्ष में अपना फैसला सुनाया था।

    भानु
    भानु
    published on मई 12, 2021 15:29 ist
    info icon
    published onMay 12, 2021 15:29 IST
    last updated onMay 12, 2021 15:29 IST
    2.4K Views
    • Write a कमेंट

    First Drive: New Mahindra Thar In The Thar Desert

    • जीप की ब्रांडिंग देखने वाली कंपनी स्टैलांटिंस ने महिंद्रा थार की ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च होने की बातों के बाद कोर्ट की शरण में जाने का लिया फैसला
    • जीप का आरोप रैंगलर की कॉपी है महिंद्रा की थार
    • महिंद्रा ने ऑस्ट्रेलिया में एक वेबसाइट लॉन्च कर थार की बुकिंग कर दी थी शुरू
    • अब महिंद्रा थार ऑस्ट्रेलिया में नहीं होगी लॉन्च

    महिंद्रा और जीप के बीच एक बार फिर से कानूनी जंग छिड़ गई है। ऑफ रो​ड स्पेशलिस्ट मानी जाने वाली जीप ने महिंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि उसने रैंगलर का डिजाइन चुराकर थार तैयार की है। जीप ने कोर्ट में जाने का फैसला महिंद्रा की ओर से ऑस्ट्रेलिया में थार एसयूवी को लॉन्च किए जाने की जानकारी मिलने के बाद लिया है। 

    एक बार पहले भी जीप महिंद्रा के बीच विवाद हो गया था और यूएस में महिंद्रा के फार्म व्हीकल रॉक्सर की बिक्री पर रोक लगी थी और दोनों कंपनियां कोर्ट तक पहुंच गई थी। 2020 में फिर अदालत ने जीप की सहयोगी कंपनी एफसीए के पक्ष में अपना फैसला सुनाया था। 

    Locally Assembled Jeep Wrangler’s Prices Drop By Rs 10 Lakh, Now Starts At Rs 53.90 Lakh
    कुछ महीने पहले ही महिंद्रा ने ऑस्ट्रेलिया में एक वेबसाइट लॉन्च करते हुए थार एसयूवी की बुकिंग लेना शुरू किया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में थार की टेस्टिंग के दौरान कुछ तस्वीरें लीक भी हुई थी जिसके बाद ये माना जाने लगा कि ये कार यहां लॉन्च की जा सकती है। 

    हालांकि कारदेखो को पुष्टि करते हुए कंपनी ने अपने हवाले से कहा कि “एफसीए की ओर से हम पर लगाए गए आरोपों का जवाब हमने उन्हें दे दिया है। हम थार का मौजूदा मॉडल ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च नहीं करेंगे। यदि हम थार को ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च करते भी हैं तो उससे पहले हम एफसीए को इस बात की जानकारी जरूर देंगे।” इस मामले में अब अगली सुनवाई 20 मई को होगी। 

    यह भी पढ़ें: जीप रैंगलर Vs महिंद्रा थार Vs लैंड रोवर डिफेंडर Vs फॉर्च्यूनर Vs एंडेवर: प्राइस कंपेरिजन

    न्यू महिंद्रा थार ने पिछले साल की अक्टूबर में जनरेशन अपडेट लेते हुए दोबारा वापसी की है। इसमें नए इंजन दिए गए हैं और इसकी फीचर लिस्ट को भी अपडेट किया गया है। भारत में इस ऑफ रोडिंग कार पर 11 महीने का लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है। ऐसे में महिंद्रा पहले भारत में ही इसकी डिमांड को पूरा करने में फोकस करेगी और इसके बाद कहीं ऑस्ट्रेलिया या साउथ अफ्रीका जैसे देशों का नंबर आएगा। वैसे अफ्रीका में इस कार का पिछला जनरेशन मॉडल अब तक बिक रहा है। 

    बता दें कि महिंद्रा थार में 150 पीएस की पावर वाला 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 130 पीएस की पावर वाले 2.2 लीटर डीजल इंजन की चॉइस दी गई है, जिनके साथ 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन रखे गए हैं। थार की प्राइस 12.11 लाख रुपये से शुरू होकर 14.16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक पहुंचती है।

    यह भी देखें: महिंद्रा थार ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा थार 2020-2025

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है