• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जून 2024 कार सेल्स रिपोर्ट: मारुति,हुंडई और टाटा बने भारत के टॉप कार सेलिंग ब्रांड्स,जानिए दूसरी कंपनियों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े

    पिछले महीने मारुति ने अकेले ही 1 लाख से ज्यादा कारें बेची वहीं हुंडई ने भी 50,000 से ज्यादा कारें बेची।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 08, 2024 14:09 ist
    info icon
    published onJul 08, 2024 14:09 IST
    last updated onJul 08, 2024 14:09 IST
    172 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti, Hyundai, and Tata logo

    जून 2024 में मारुति सुुजुकी,हुंडई और टाटा मोटर्स देश के टॉप सेलिंग कार ब्रांड रहे। इसके अलावा किस कार ब्रांड ने जून 2024 बेची कितनी कारें ये आप देखेंगे आगे:

    ब्रांड

    जून 2024

    मई 2024

    मासिक ग्रोथ %

    जून 2023

    सालाना ग्रोथ %

    मारुति सुजुकी

    1,37,160

    1,37,952

    -0.6%

    1,33,027

    3.1%

    हुंडई

    50,103

    50,201

    -0.2%

    50,001

    0.2%

    टाटा

    43,527

    47,885

    -9.1%

    47,240

    -7.9%

    महिंद्रा

    40,022

    41,008

    -2.4%

    32,585

    22.8%

    टोयोटा

    25,752

    18,700

    37.7%

    18,237

    41.2%

    किआ

    21,300

    19,968

    6.7%

    19,391

    9.8%

    होंडा

    4,804

    4,351

    10.4%

    5,080

    -5.4%

    एमजी

    4,664

    4,485

    3.5%

    5,125

    -9.4%

    रेनो

    3,553

    3,707

    -4.2%

    5,450

    -34.8%

    फोक्सवैगन

    3,260

    3,049

    6.9%

    3,394

    -3.9%

    Maruti Fronx

    • हमेशा की तरह इसबार भी मारुति देश का सबसे ज्यादा कार बेचने वाला ब्रांड रहा जिसकी जून 2024 में 1.37 लाख यूनिट्स जो हुंडई,टाटा और महिंद्रा की कुल बिक्री से भी ज्यादा रही। कंपनी की मई 2024 की बिक्री भी लगभग इतनी ही रही है। वहीं सालाना बिक्री में 3 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 
    • हुंडई ने पिछले महीने 50,000 यूनिट्स कारें बेची जो कि देश का दूसरा सबसे ज्यादा कार बेचने वाला ब्रांड रहा। कंपनी की मासिक बिक्री और सालाना बिक्री इसी तरह की बनी हुई है। 
    • जून 2024 में टाटा ने 43,000 कारें बेची जो कि देश की तीसरी सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी रही। हालांकि कंपनी की मासिक और सालाना बिक्री में क्रमश: 9 और 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। 

    Mahindra Scorpio N

    • टाटा के बाद महिंद्रा ही एकमात्र ऐसा कार ब्रांड रहा जिसने 40,000 यूनिट्स से ज्यादा कारें बेची। कंपनी की मासिक बिक्री में 2 प्रतिशत की गिरावट जरूर आई है मगर सालाना बिक्री 23 प्रतिशत बढ़ी है। 
    • टोयोटा की मासिक एवं सालाना बिक्री में क्रमश: 38 और 41 प्रतिशत की बढ़त हुई है जिसकी जून 2024 में 25,000 से ज्यादा कारें बिकी। 
    • मई 2024 के मुकाबले जून 2024 में किआ ने 1300 यूनिट्स ज्यादा कारें बेची जिसकी सालाना बिक्री में 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 
    • होंडा की मासिक बिक्री 10 प्रतिशत बढ़ी है जिसकी जून 2024 में 4800 यूनिट्स कारें बिकी मगर कंपनी की सालाना बिक्री 5.5 प्रतिशत गिरी है। 
    • एमजी ने भी जून 2024 में 4600 यूनिट्स कारें बेची जिसकी सालाना बिक्री 9 प्रतिशत गिरी है। 
    • जून 2024 में रेनो ने 3500 कारें बेची है। वहीं कंपनी की मासिक बिक्री में 4 प्रतिशत तो सालाना बिक्री में 35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। 

    Volkswagen Virtus

    • इस लिस्ट में फोक्सवैगन 10वे स्थान पर है जिसकी जून 2024 में 3000 यूनिट्स बिकी।  
    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है