• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इन टॉप 10 इंडियन कारों का अपने सेगमेंट में है काफी दबदबा, देखिए पूरी लिस्ट

    मास मार्केट में इंटरनेशनल ब्रांड्स की उपस्थिती के बावजूद कुछ इंडियन ऑटोमोटिव्स माॅडल अपनी परफाॅर्मेंस,सेफ्टी और टेक्नोलाॅजी के दम पर अपना नाम कर रही है।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 22, 2022 12:05 ist
    info icon
    published onAug 22, 2022 12:05 IST
    last updated onAug 22, 2022 12:05 IST
    480 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Nexon, Mahindra Thar

    भारत को आजाद हुए आज 75 साल पूरे हो चुके हैं और हमारी कारों का भी एक अलग ही इतिहास रहा है। ऐसे में हमनें यहां ऐसी इंडियन कारों की एक लिस्ट तैयार की है जो अपने सेगमेंट में कई समय से राज कर रही हैं। 

    टाटा टियागो 

    टाटा की एंट्री लेवल हैचबैक अपने सेगमेंट की सबसे फीचर लोडेड कार है जिसमें 15 इंच के अलाॅय व्हील्स, 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 8 स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम दिया गया है। इसके टाॅप वेरिएंट में सीएनजी का ऑप्शन भी दिया गया है जो इस सेगमेंट की काफी कम कारों में मिलता है। टियागो अपने सेगमेंट की सबसे सेफ कार भी है जिसे ग्लोबल एनकैप से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। 

    Tata Tiago

    टाटा टिगाॅर 

    टिगाॅर कंपनी की टियागो हैचबैक का ही सब काॅम्नैक्ट सेडान वर्जन है। ये अपने सेगमेंट की एकमात्र ऐसी कार है जिसमें पेट्रोल,सीएनजी और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दिया गया है। ऑल इलेक्ट्रिक टिगाॅर की सिंगल चार्ज रेंज 300 किलोमीटर है जो इको पेट्रोल/सीएनजी माॅडल से ज्यादा को फ्रेंडली माॅडल है। टियागो की तरह टिगाॅर भी एक फीचर लोडेड कार जिसे ग्लोबल एनकैप से 4 स्टार सेफृटी रेटिंग मिल चुकी है। 

    Tata Tigor

    टाटा नेक्सन 

    सब काॅम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में टाटा नेक्सन सबसे बेस्ट सेलिंग एसयूवी है। ये ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग पाने वाली भारत की पहली कार भी है जिसमें 6 एयरबैग्स और फ्रंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नेक्सन देश की एकमात्र ऐसी कार भी जिसमें टर्बो पेट्रोल इंजन,डीजल इंजन और ऑल इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के ऑप्शंस दिए गए हैं। इसकी सिंगल चार्ज रेंज 400 किलोमीटर है। 

    Tata Nexon

    टाटा पंच 

    Tata Punch

    टाटा पंच एक एसयूवी स्टाइल्ड माॅडल है जो नेक्सन से छोटी और रेनो क्विड से बड़ी कार है। 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग पा चुकी टाटा पंच काफी फीचर लोडेड भी है। 

    महिंद्रा एक्सयूवी300

    एक्सयूवी300 सब काॅम्पैक्ट एसयूवी ग्लोबल एनकैप से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त करने वाला महिंद्रा का पहला माॅडल है। ये अपने सेगमेंट की एकमात्र ऐसी कार भी है जिसमें सबसे पहले फ्रंट पार्किंग सेंसर्स,हीटेड ओआरवीएम्स,स्टीयरिंग मोड्स और ड्युअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    Mahindra XUV300

    महिंद्रा थार

    महिंद्रा थार का ऑफ रोडिंग एसयूवी सेगमेंट में खासा दबदबा है। इसका स्टाइलिंग काफी दमदार है और इसमें ऑल व्हील ड्राइवट्रेन भी दिया गया है। इसमें फिक्सड रूफ का ऑप्शन भी दिया गया है और इसमें 7 इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले,मैनुअल एसी,पेट्रोल और डीजल इंजन की चाॅइस और दोनों इंजन में ऑटोमैटिक गियरबाॅक्स के ऑप्शंस भी दिए गए हैं। 

    महिंद्रा एक्सयूवी700

    महिंद्रा एक्सयूवी700 काफी बोल्ड और प्रीमियम स्टाइलिंग वाली मिड साइज एसयूवी है जिसमें सेगमेंट फर्स्ट एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम और इलेक्ट्राॅनिकली पाॅप आउट होने वाले डोर हैंडल्स और डोर पैनल्स सिट फ्लश जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस कार में काफी शानदार परफाॅर्मेंस देने वाला 2 लीटर पेट्रोल इंजन भी दिया गया है जिसका पावर आउटपुट 200 पीएस है। 

    Mahindra XUV700 rear

    टाटा हैरियर/सफारी

    टाटा हैरियर के साथ कंपनी ने एसयूवी कारों का एक नया अध्याय शुरू किया। ये ओमेगा प्लेटफाॅर्म पर बेस्ड कंपनी का पहला माॅडल भी है जो स्पेशियस और रग्ड एसयूवी के तौर पर पोजिशन की गई है। अपने मस्क्यूलर डिजाइन के कारण इसका रोड प्रजेंस काफी दमदार नजर आता है और इसकी फीचर लिस्ट भी काफी अच्छी है। इस एसयूवी के टाॅप वेरिएंट में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स,वायरलेस एंड्राॅयड ऑटो एवं एपल कारप्ले, पैनोरमिक सनरूफ,बिल्ट इन एयर प्योरिफायर और पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। टाटा ने इसी पर बेस्ड एक 7 सीटर माॅडल भी तैयार किया जिसे आज टाटा सफारी नाम से पहचाना जाता है। 

    महिंद्रा स्काॅर्पियो एन

    महिंद्रा स्काॅर्पियो एन एक ब्रांड न्यू एसयूवी है जिसे आधे घंटे में केवल 1 लाख बुकिंग का आंकड़ा मिल चुका है। लैडर फ्रेम चेसिस पर तैयार की गई इस एसयूवी का डिजाइन काफी प्रीमियम है और इसमें काफी अच्छे फीचर्स भी दिए गए हैं। स्काॅर्पियो एन अपने सेगमेंट की एकमात्र ऐसी कार भी है जिसमें प्राॅपर ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम का ऑप्शन दिया गया है। 

    Scorpio N front

    टाटा अल्ट्रोज

    टाटा अल्ट्रोज एक पूरी तरह से मेड इन इंडिया प्रीमियम हैचबैक कार है। ये अल्फा प्लेटफाॅर्म पर तैयार किया गया टाटा का पहला माॅडल भी है जिसकी स्टाइलिंग इंटरनेशनल लेवल की है। टाटा अल्ट्रोज अपने सेगमेंट की सबसे सेफ का है जिसे ग्लोबल एनकैप से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। 

    टाटा अल्ट्रोज कीमत 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है