• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सरकार की टेस्ला को दो टूक,टैक्स में छूट की बात करने से पहले यहां प्रोडक्शन करे शुरू

    टेस्ला की टैक्स में छूट की अपील को हुंडई ने समर्थन किया है तो वहीं ओला और टाटा इसका विरोध कर रही हैं।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 13, 2021 18:40 ist
    info icon
    published onSep 13, 2021 18:16 IST
    last updated onSep 13, 2021 18:40 IST
    911 Views
    • Write a कमेंट

    टेस्ला भारत में अपनी कारों को बेचने के लिए सरकार से इंपोर्ट ड्यूटी कम कराने को लेकर भरपूर प्रयास कर रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई की मानें तो हैवी इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने टेस्ला को साफ शब्दों में कहा है कि टैक्स में छूट पाने जैसी बात करने से पहले वो सरकार को भरोसा दिलाए कि वो भारत में प्रोडक्शन संबंधी कामकाज शुरू करेगी। 

    ये बात तो सभी को पता है कि टेस्ला भारतीय बाजार में भी बिजनेस करने की इच्छा रखती है और ये कंपनी काफी समय से अपना बेस तैयार भी कर रही है। कंपनी ने टेस्ला इंडिया मोटर्स एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से खुद को यहां रजिस्टर्ड कराया है और अपने कुछ मॉडल्स की देश में टेस्टिंग भी कर रही है। टेस्ला मॉडल 3 और मॉडल वाय को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। टेस्ला ने भारत में अपने कुछ मॉडल्स का होमोलोगेशन भी कराया जो इसके मॉडल 3 और मॉडल वाय के वेरिएंट्स हो सकते है। 

    ये भी पढ़ें:टेस्ला मॉडल वाय इलेक्ट्रिक एसयूवी की भारत में टेस्टिंग हुई शुरू

    मगर दूसरी तरफ भारत सरकार अपनी बात पर अडिग है। टेस्ला के लिए एक चुनौती ये भी है कि उसे भारत में अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल फैक्ट्री शुरू करने के लिए काफी बड़ी जगह की दरकार होगी। ऐसे में कंपनी पहले भारत में अपनी कारें इंपोर्ट कर बेचने और यहां के ​मार्केट से मिलने वाले रिस्पॉन्स को देखना चाहती है इसके बाद ही ये कंपनी यहां बड़ा निवेश करने के बारे में सोचेगी। 

    इन कं​पनियों का मानना है कि विदेशी कंपनियों को टैक्स में छूट देने से भारत में लोकल मैन्युफैक्चरर्स को नुकसान होगा। 

    एक तरफ टेस्ला जहां भारत में अपनी मौजूदगी के असर को पूरी तरह से भांप लेना चाहती है तो दूसरी तरफ सरकार देश की अर्थव्यवस्था में योगदान के लिए इस कंपनी से यहां फैक्ट्री स्थापित करने की मंशा रखती है। सरकार तो अपनी बात से टस से मस होती दिखाई नहीं दे रही है और अब ये देखने वाली बात होगी कि टेस्ला का अगला कदम क्या होता है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टेस्ला मॉडल 3 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है