• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच ईवी 17 जनवरी को होगी लॉन्च: फुल चार्ज में 500 किलोमीटर से ज्यादा की देगी रेंज, नेक्सन ईवी से इंस्पायर्ड होगा डिजाइन

    टाटा की इस नई इलेक्ट्रिक कार को 17 जनवरी 2024 के दिन लॉन्च किया जाएगा और इसकी बुकिंग पहले ही शुरू की जा चुकी है।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 12, 2024 18:25 ist
    info icon
    published onJan 12, 2024 18:25 IST
    last updated onJan 12, 2024 18:25 IST
    8.5K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Punch EV

    • 12 लाख रुपये एक्सशोरूम हो सकती है शुरूआती कीमत 
    • बंपर की पूरी चौड़ाई को कवर करते एलईडी डीआरएल, वर्टिकल पोजिशन में हेडलाइट्स और एयरोडायनैमिक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं इसमें 
    • टाटा का नया स्टीयरिंग व्हील, टच बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और 10.25 इंच की डिस्प्ले मिलेगी इसके केबिन में 
    • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एक 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं इसमें 

    टाटा पंच ईवी से इस साल की शुरूआत में पर्दा उठाया गया था और कई तरह​ के टीजर जारी करने के बाद अब आखिरकार इसकी लॉन्च डेट से जुड़ी जानकारी भी शेयर कर दी है। हालांकि लॉन्च से पहले टाटा इसके बैटरी पैक और रेंज से जुड़ी जानकारी भी शेयर कर सकती है। पंच ईवी को लेकर अब तक क्या कुछ आया सामने जानिए आगे:

    नेक्सन से इंस्पायर्ड है इसका डिजाइन

    Tata Punch EV

    नई टाटा पंच इलेक्ट्रिक का डिजाइन नई नेक्सन ईवी से इंस्पायर्ड है, जिसमें बोनट की चौड़ाई को कवर करते एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स, वर्टिकल पोजिशन वाले एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, और दमदार सा फ्रंट बंपर दिया गया है। साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसका पीछे का डिजाइन पंच पेट्रोल जैसा रखा गया है।

    काफी मॉडर्न है इसका केबिन

    Tata Punch EV Interior

    नई पंच ईवी के केबिन में टाटा के नए स्टीयरिंग व्हील के साथ ड्युअल टोन केबिन थीम दी गई है और स्टीयरिंग व्हील में इल्यूमिनेटेड टाटा लोगो भी दिया गया है। इसके अलावा यहां टच इनेबल्ड क्लाइमेट कंट्रोल, नए डिजाइन का डैशबोर्ड और बड़ी डिस्प्ले भी दी गई है।

    फीचर लिस्ट

    Tata Nexon EV digital driver's display

    इस नई टाटा इलेक्ट्रिक कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, टच बेस्ड पैनल के साथ ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं। इससे जुड़े अब तक सामने आए टीजर्स को देखें तो इसमें रेगुलर पंच की तरह ड्राइव और ट्रैक्शन मोड भी दिए जा सकते हैं। 

    पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, रियर पार्किंग कैमरा और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे सेफ्टी फीचर मिलेंगे।

    यह भी पढ़ें: टाटा पंच ईवी डीलरशिप पर पहुंचना हुई शुरूः फुल चार्ज में 500 किलोमीटर से ज्यादा की देगी रेंज, जल्द होगी लॉन्च

    बैटरी पैक और रेंज 

    टाटा ने इसमें दिए गए पावरट्रेन को लेकर तो कोई जानकारी नहीं दी है, मगर माना जा रहा है कि नई पंच ईवी में दो बैटरी पैक का ऑप्शन मिलेगा। यह टाटा के नए एक्टि.ईवी प्लेटफार्म पर बेस्ड होगी और इसकी सर्टिफाइड रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है। 

    प्राइस और कंपेरिजन

    Tata Punch EV

    टाटा पंच ईवी की कीमत 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला सिट्रोएन ईसी3 से रहेगा। इसे टाटा टियागो ईवी और एमजी कॉमेट ईवी से ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन के तौर पर भी चुना जा सकेगा।

    यह भी देखेंः टाटा पंच ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा पंच ईवी 2024-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है