• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इंतजार खत्म, 19 मई को लाॅन्च होगी टाटा नैनो GenX

    टाटा इण्डिया अपनी बहुप्रतिक्षित स्माल कार नैनो GenX को इण्डियन कार बाजार में उतारने की पूरी तैयारी कर चुका है, जो 19 मई को लाॅन्च होनी है। टाटा की यह अपग्रेड कार ट्विस्ट रेंज सीरीज की जगह लेगी। वैसे तो नैनो GenX की सीधी टक्कर मारूति सुजुकी अल्टो 800 और हुडंई इआन से होनी है लेकिन देश की सबसे स्माॅल हैचबैक का खिताब पा चुकी यह ।AMT कार मारूति सुजुकी अल्टो के-10 की बिक्री को भी प्रभावित कर सकती है। टाटा के डीलर्स ने नैनौ GenX की एडवांस बुकिंग 5000 रूपए के अग्रिम भुगतान के साथ पहले ही करनी शुरू कर दी थी।

    रौनक
    रौनक
    Published On मई 15, 2015 12:43 ist
    info icon
    published onMay 14, 2015 17:31 IST
    last updated onMay 15, 2015 12:43 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    वैसे तो नैनो GenX में दिया गया AMT फंक्शन (आॅटोमेटेड-मेनुअल ट्रांसमिशन) भारत में नया नहीं है लेकिन इसमें जोड़ा गया ‘क्रीप’ फंक्शन मुख्य आकर्षण है जो शहर के हैवी ट्रैफिक में काफी मददगार है। यह फीचर इसकी पिछली बिक्री को जरूर प्रभावित करेगा, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं। इस फंक्शन में बिना एक्सेलेटर का प्रयोग किए कार धीरे-धीरे आगे बढ़ती रहती है, बस कार रोकने के लिए ब्रेक का उपयोग करना पड़ेगा।  बात करें पावर की तो नैनो में में 624cc, 2 सिलेण्डर MPFI  नेचुरली ऐस्परैट पेट्रोल इंजन लगा है जो 38.19bhp पावर के साथ 51Nm टाॅर्क जेनरेट करेगा।

    नैनो के पिछले माॅडल सीरीज की बिक्री को देखते हुए इसके एक्सटिरियर और इंटिरियर में काफी सारे बदलाव किए गए हैं जो इसे एक सिटी कार का दर्जा देते हैं। फ्रंट साइड में स्माइलिंग ग्रिल, फोग लैम्प्स व स्मोक्ड् हैडलेम्प्स के साथ टाटा लोगो दिया गया है। साइड प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रियर प्रोफाइल में नया बम्पर और खुलने वाला बूट एक नया प्रयोग है, जो प्लस पोइंट हो सकता है। केबिन में टाटा जेस्ट और बोल्ट से प्रेरित स्टेरिंग व्हील और रिफ्रेश इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को शामिल किया गया है। अब देखना रोचक रहेगा कि नैनो GenX टाटा की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    टाटा नैनो पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    R
    ramaswamy sivanesan
    Dec 25, 2025, 11:50:16 AM

    Sir, Good Morning. Can you please contact with final price, tyre condition etc ,

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है