• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा टियागो ईवी vs टाटा नेक्सन ईवी: दोनों इलेक्ट्रिक कारों को चार्ज होने में लगता है कितना समय? जानिए यहां

    हमनें इन दोनों कारों के बड़े बैटरी पैक के चार्जिंग में लगने वाले समय को 15 से 100 प्रतिशत की टाइमलाइन पर टेस्ट किया

    भानु
    भानु
    Published On जून 20, 2024 19:11 ist
    info icon
    published onJun 20, 2024 19:11 IST
    last updated onJun 20, 2024 19:11 IST
    575 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Nexon EV vs Tata Tiago EV: Charging Time Comparison

    टाटा टियागो ईवी कंपनी की सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार है जिसमें दो तर​ह के बैटरी पैक: 19.2 केडब्ल्यूएच और 24 केडब्ल्यूएच के ऑप्शंस दिए गए हैं। दूसरी तरफ नेक्सन ईवी टाटा की सबसे महंगी कार है जिसमें दो तरह के बैटरी पैक: 30 केडब्ल्यूएच और 40.5 केडब्ल्यूएच के ऑप्शंस दिए गए हैं। जिसके नतीजे इस प्रकार से है:

    यह भी देखें:टाटा नेक्सन ईवी को भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

    नोट: दोनों कारों को एक ही चार्जिंग स्टेशन पर टेस्ट किया गया है मगर इसमें एक साल का गैप भी है। जहां टियागो ईवी का जून 2023 में टेस्ट किया गया था तो वहीं नेक्सन ईवी का टेस्ट जून 2024 में हुआ। ऐसे में दोनों टेस्ट को एक ही वैदर कंडीशन में टेस्ट किया गया। 

    प्रतिशत

    टाटा टियागो ईवी  लॉन्ग रेंज

    टाटा नेक्सन ईवी  लॉन्ग रेंज

    15-20%

    4 मिनट

    5 मिनट

    20-30%

    8 मिनट

    9 मिनट

    30-40%

    8 मिनट

    9 मिनट

    40-50%

    8 मिनट

    8 मिनट

    50-60%

    8 मिनट

    9 मिनट

    60-70%

    8 मिनट

    8 मिनट

    70-80%

    9 मिनट

    11 मिनट

    80-85%

    4 मिनट

    6 मिनट

    85-90%

    5 मिनट

    6 मिनट

    90-95%

    7 मिनट

    11 मिनट

    95-100%

    26 मिनट

    31 मिनट

    कुल लिया गया समय

    1 घंटा 35 मिनट

    1 घंटा 53 मिनट

    Tata Nexon EV Charging Port

    • टियागो ईवी 8 मिनट प्रति 10 प्रतिशत तक लगातार चार्ज होती रही जब तक बैटरी प्रतिशत 70 पर नहीं पहुंच गया और इसे 70 से 80 प्रतिशत तक पहुंचने में 1 मिनट ज्यादा लगा। 
    • दूसरी तरफ नेक्सन ईवी का चार्जिंग टाइम 8 से 11 मिनट प्रति 10 प्रतिशत रहा जब तक कि वो 80 प्रतिशत तक चार्ज नहीं हो गई। 
    • टियागो ईवी को 80 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में ज्यादा समय लगा और आखिरी के 5 प्रतिशत चार्ज होने में इसने काफी समय लिया। 
    • नेक्सन ईवी की बात करें तो 90 प्रतिशत तक चार्ज होने में ये स्थिर ही रही और आखिर के 5 प्रतिशत चार्ज होने में इसे 31 मिनट का समय लगा। 
    • कुल मिलाकर टियागो ईवी के मुकाबले नेक्सन ईवी को 18 मिनट ज्यादा लगे। मगर ये अंतर नेक्सन ईवी के बड़े बैटरी पैक के कारण आया जो कि टियागो ईवी के बैटरी पैक का दोगुना साइज है। 

    यह भी देखें:टाटा हैरियर ईवी टेस्टिंग के दौरान आई नजर, इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप की दिखी झलक

    चार्जिंग स्पीड

    Tata Nexon EV Charging

    नेक्सन ईवी को 50 केडब्ल्यू के डीसी फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है मगर टेस्ट के दौरान इसे 80 प्रतिशत तक 29 से 30 केडब्ल्यू की स्पीड से ही चार्ज किया गया। इसके बाद चार्जिंग स्पीड में गिरावट आने लगी और आखिर के कुछ प्रतिशत तो इसे 3 केडब्ल्यू की स्पीड पर ही चार्ज किया गया। 

    इसी तरह टियागो ईवी भी 25 केडब्ल्यू की डीसी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और टेस्ट के दौरान इसे 80 प्रतिशत तक 17 केडब्ल्यू की स्पीड से ही चार्ज किया गया। 80 प्रतिशत के बाद इसकी चार्जिंग रेट गिरने लगी और आखिर के कुछ प्रतिशत 2 केडब्ल्यू की स्पीड से चार्ज हुए। 

    टाटा टियागो ईवी चार्जिंग 

    Tata Tiago EV Chargingदोनों मॉडल्स के 10 से 80 प्रतिशत का डीसी फास्ट चार्जिंग टाइम एक जैसा ही रहा। नेक्सन ईवी को 10 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में जहां 56 मिनट लगे तो वहीं टियागो ईवी को इसमें 58 मिनट का समय लगा और तब इनमें रेंज भी अच्छी खासी थी। हालांकि बड़ा बैटरी पैक होने के कारण नेक्सन ईवी को आखिर के 20 प्रतिशत चार्ज होने में ज्यादा समय लगा। 

    नोट:बता दें कि चार्जिंग में लगने वाला समय टेंपरेचर और इलेक्ट्रिक कार की बैटरी की हैल्थ पर काफी निर्भर करता है। दोनों कारों को ज्यादा स्पीड से भी चार्ज किया जा सकता है जो कि टेस्ट में नहीं किया गया। ठंडे मौसम में इन्हें चार्ज होने में कम समय लग सकता है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है