• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा टियागो सीएनजी के बूट की तस्वीरें हुईं लीक, जल्द होगी लॉन्च

    टाटा ने टियागो सीएनजी का ऑफिशियल टीज़र कल जारी किया था, अब इसकी फ़ैक्ट्री फिटेड सीएनजी यूनिट की तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हो गई है। फोटोज से पता चला है कि इसका फ्यूल टैंक 242-लीटर बूट स्पेस को कवर करेगा।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 04, 2022 17:25 ist
    info icon
    published onJan 04, 2022 17:25 IST
    last updated onJan 04, 2022 17:25 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    टाटा ने टियागो सीएनजी का ऑफिशियल टीज़र कल जारी किया था, अब इसकी फ़ैक्ट्री फिटेड सीएनजी यूनिट की तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हो गई है। फोटोज से पता चला है कि इसका फ्यूल टैंक 242-लीटर बूट स्पेस को कवर करेगा। 

    टाटा टियागो के सीएनजी वर्जन में स्टैंडर्ड मॉडल वाला ही 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। वैगनआर और सैंट्रो के के सीएनजी वर्जन की तरह टियागो सीएनजी की परफॅर्मेंस भी रेगुलर मॉडल से 20 परसेंट तक कम हो सकती है।

    अनुमान है कि कंपनी इसके मिड एक्सटी और एक्सजेड वेरिएंट के साथ सीएनजी का ऑप्शन दे सकती है। इसकी प्राइस पेट्रोल वेरिएंट के मुकाबले 70,000 रुपए ज्यादा रखी जा सकती है। इसमें पहले वाले ही फीचर्स जैसे हार्मन ऑडियो सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पार्किंग असिस्ट डिस्प्ले मिलने जारी रह सकते हैं।  

    टियागो सीएनजी की अनऑफिशियल बुकिंग फिलहाल जारी है। इच्छुक ग्राहक इसे 20,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। वर्तमान में स्टैंडर्ड टियागो की प्राइस 5 लाख रुपए से शुरू होकर 7.08 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है। सेगमेंट में टाटा टियागो के सीएनजी वेरिएंट का मुकाबला मारुति वैगन आर, हुंडई सैंट्रो और अपकमिंग मारुति सुजुकी सेलेरियो के सीएनजी वेरिएंट से होगा। 

    यह भी देखें: टाटा टियागो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा टियागो 2020-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा टियागो 2020-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है