• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लॉन्च से पहले जानिये टाटा नेक्सन के दाम !

    मारूति विटारा ब्रेज़ा और फोर्ड ईकोस्पोर्ट को देगी टक्कर

    जगदेव
    जगदेव
    Published On सितंबर 15, 2017 12:21 ist
    info icon
    published onSep 15, 2017 12:21 IST
    last updated onSep 15, 2017 12:21 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Nexon

    टाटा मोटर्स की इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रही नेक्सन एसयूवी 21 सितंबर को लॉन्च होगी, इसका मुकाबला मारूति सुज़ुकी विटारा ब्रेज़ा और फोर्ड ईकोस्पोर्ट से होगा। नेक्सन एसयूवी को कंपनी ने मॉडर्न डिजायन और अच्छे फीचर से लैस किया है, यही वजह है कि यह हैचबैक मॉडल पर बनी क्रॉसओवर होंडा डब्ल्यूआर-वी और हुंडई आई20 एक्टिव को भी टक्कर देगी।

    ग्राहकों तक नेक्सन की पहुंच बनाने के लिए कंपनी ने इसे डीलरशिप पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। आप अपने नजदीकी शोरूम पर जाकर इसकी टेस्ट ड्राइव ले सकते हैं और इसे बुक भी कर सकते हैं।

    डिजायन और फीचर लिस्ट के बाद नेक्सन जिस बात को लेकर चर्चा में है वो है इसकी कीमत... आधिकारिक तौर पर तो नेक्सन की कीमतों का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन हमारे ऑटो एक्सपर्ट्स ने कंपनी द्वारा जारी किए ब्रोशर और फीचर लिस्ट के आधार पर नेक्सन की संभावित कीमतों का अनुमान लगाया है, तो आइए जानते हैं नेक्सन की कीमत कहां से शुरू होकर कहां तक जा सकती...

      पेट्रोल डीज़ल
    नेक्सन एक्सई 6.19 लाख रूपए 6.49 लाख रूपए
    नेक्सन एक्सएम 6.69 लाख रूपए 6.99 लाख रूपए
    नेक्सन एक्सटी 7.19 लाख रूपए 7.49 लाख रूपए
    नेक्सन एक्सजेड प्लस 8.19 लाख रूपए 8.49 लाख रूपए

    टाटा नेक्सन में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों का विकल्प मिलेगा। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का रेवोट्रोन इंजन मिलेगा, जो 110 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देगा। डीज़ल वेरिएंट में 1.5 लीटर का रेवोटॉर्क इंजन मिलेगा, जो 110 पीएस की पावर और 260 एनएम का टॉर्क देगा। दोनों इंजनों के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा। आने वाले समय में इस में 6-स्पीड ऑटोमैटैड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) का विकल्प भी दिया जाएगा।

    यह भी पढें : टाटा नेक्सन के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौन से फीचर, यहां जानिये...

    was this article helpful ?

    जगदेव
    <p><span>Unlike a lot of enthusiasts, Jagdev Kalsi does not judge cars on their outright performance, but on their VFM factor. He speaks less but understands the languages that cars speak.</span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है