• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कितनी मजबूत दावेदार है टाटा नेक्सन ईवी? आईये जानें

    यहां जाने की कीमत, बैटरी स्पेसिफिकेशन, ड्राइव रेंज और चार्जिंग सिस्टम के मोर्चे पर नेक्सन ईवी बाकी कारों को कैसा कम्पटीशन देती है। 

    निखिल
    निखिल
    Published On जनवरी 29, 2020 14:24 ist
    info icon
    published onJan 29, 2020 14:24 IST
    last updated onJan 29, 2020 14:24 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    टाटा ने ₹ 13.99 लाख की शुरुआती कीमत पर नेक्सन ईवी को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसके साथ अब भारतीय बाजार में उपलब्ध लॉन्ग-रेंज इलेक्ट्रिक कारों की संख्या चार हो गई है। इनमें एमजी जेडएस ईवी, टाटा टिगॉर ईवी और हुंडई कोना इलेक्ट्रिक शामिल हैं। आज हमने नेक्सन ईवी की तुलना इन सभी ईवी से की है। तो बिना समय बर्बाद किए आइये जानें की ये सभी कारें आसपास में किस हद तक एक दूसरे को टक्कर देती है।

    प्राइस कम्पेरिज़न:

    मॉडल

    प्राइस रेंज

    टाटा टिगॉर ईवी

    ₹ 11.69 लाख से ₹ 12 लाख

    टाटा नेक्सन ईवी

    ₹ 13.99 लाख से ₹ 15.99 लाख

    एमजी जेडएस ईवी

    ₹ 20.88 लाख से ₹ 23.58 लाख

    हुंडई कोना इलेक्ट्रिक

    ₹ 23.71 लाख से ₹ 23.90 लाख

    • वर्तमान में लॉन्ग रेंज देने में सक्षम इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सेगमेंट में टाटा टिगॉर ईवी सबसे सस्ती कार है। 
    • टिगॉर ईवी के बाद, नेक्सन ईवी की प्राइस सबसे कम है। इसकी कीमत 13.99 लाख से 15.99 लाख के बीच है। इस लिहाज़ से यह एमजी जेडएस ईवी की शुरुआती कीमत से लगभग 5 लाख रुपये सस्ती है। हालांकि, यह कीमत सिर्फ शुरुआती कुछ समय के लिए है। एमजी आगे चलकर इसकी कीमतों में वृद्धि करेगी।    

    • कोना इलेक्ट्रिक यहाँ सबसे महंगी कार है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत जेडएस ईवी के टॉप वेरिएंट से 32,000 रुपये अधिक है।  

    स्पेसिफिकेशन कम्पेरिज़न: 

     

    टाटा टिगॉर ईवी

    टाटा नेक्सन ईवी

    एमजी जेडएस ईवी

    हुंडई कोना ईवी

    पावर

    40 पीएस

    129 पीएस

    142.7 पीएस

    136 पीएस

    टॉर्क

    105 एनएम

    245 एनएम

    353 एनएम

    395 एनएम

    बैटरी

    21.5 किलोवॉट-ऑवर

    30.2 किलोवॉट-ऑवर

    44.5 किलोवॉट-ऑवर

    39.2 किलोवॉट-ऑवर

    रेंज/माइलेज

    213 किलोमीटर

    312 किलोमीटर

    340 किलोमीटर

    452 किलोमीटर

    • टेबल से साफ़ है कि टिगॉर ईवी सेगमेंट की सबसे कम और जेडएस सबसे पावरफुल कार है। 
    • टॉर्क जनरेशन के मामले में कोना इलेक्ट्रिक सबसे आगे और टिगॉर ईवी पीछे है।
    • जेडएस ईवी में सबसे ज्यादा क्षमता वाली बैटरी मिलने के बावजूद भी इसकी रेंज सबसे अधिक नहीं है। इस मामले में भी हुंडई कोना इलेक्ट्रिक सबसे आगे है। 
    • टिगॉर ईवी सबसे कम ड्राइव रेंज देती है।

    चार्जिंग टाइम कम्पेरिज़न: 

     

    टाटा टिगॉर ईवी

    टाटा नेक्सन ईवी

    एमजी जेडएस ईवी

    हुंडई कोना इलेक्ट्रिक 

    डीसी फ़ास्ट चार्जिंग टाइम

    2 घंटे में 0-80%

    1 hour में 0-80%

    50 मिनट में 0-80%

    57 मिनट में 0-80% 

    एसी फ़ास्ट चार्जिंग 

     -

    8 घंटे में 0-80%

    6-8 घंटे में 0-80% 

    6 घंटे 10 मिनट में 0-100%

    15एम्पियर होम चार्जर

    11 घंटे 30 मिनट में 0-100%

     

    16-18 घंटे में 0-80%

    19 घंटे में 0-100%

    • डीसी फ़ास्ट चार्जर की मदद से चार्ज करने पर जेडएस ईवी सबसे तेज़ चार्ज होने वाली कार है। इसके बाद कोना इलेक्ट्रिक, फिर नेक्सन ईवी और अंत में टिगॉर ईवी का नंबर आता है।
    • टिगॉर ईवी को छोड़कर अन्य तीनों इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ एसी वॉलबॉक्स फ़ास्ट चार्जर भी मिलता है। इसके द्वारा लगने वाले चार्जिंग टाइम में हुंडई कोना का चार्जिग पीरियड सबसे कम है।
    • चारों कारों को 15-एम्पियर होम वॉल सॉकेट के जरिये भी चार्ज किया जा सकता है। इसके द्वारा चार्ज करने में विभिन्न मॉडल के आधार पर 12-20 घंटे लगते हैं। 

    साथ ही पढ़ें:  ऑटो एक्सपो 2020 में महिंद्रा शोकेस करेगी एक्सयूवी500, एक्सयूवी300 और केयूवी100 का इलेक्ट्रिक वर्ज़

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    P
    paresham
    Jun 2, 2020, 12:55:01 AM

    What about mahindra Logan EV ..... hope you remember AND RAVE MINI CAR

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है