• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक में मिलेगा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फरवरी 2020 में होगी लॉन्च 

    टाटा नेक्सन ईवी में इसके रेगुलर मॉडल वकी तरह 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा। 

    निखिल
    निखिल
    Published On दिसंबर 19, 2019 17:55 ist
    info icon
    published onOct 11, 2019 17:37 IST
    last updated onDec 19, 2019 17:55 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट: टाटा मोटर्स ने अपनी नेक्सन ईवी (Nexon EV) के प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा उठा दिया है। यह टाटा की सब-4 मीटर एसयूवी नेक्सन का इलेक्ट्रिक वर्जन है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

    इंडियन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री इन दोनों इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। जिसके चलते अब भारतीय बाजार में 200 किमी से ज्यादा रेंज वाली गाड़ियां भी लॉन्च की जा रही है। हाल ही में टाटा मोटर्स ने टिगॉर इलेक्ट्रिक का अपग्रेडेड वर्ज़न लॉन्च किया था। इसे अब प्राइवेट उपयोग के लिए भी ख़रीदा जा सकेगा। टिगॉर के बाद अब कंपनी नेक्सन एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्ज़न उतारने की तैयारी में है। हाल ही में टाटा ने इसके फर्स्ट ड्राइव इम्प्रैशन का वीडियो जारी किया है।

    वीडियो में टाटा नेक्सन ईवी के इंटीरियर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखा जा सकता है। कुछ इसी प्रकार का इंस्ट्रूमेंट टाटा हैरियर और अपकमिंग अल्ट्रोज़ हैचबैक में भी दिया गया है। हालांकि, नेक्सन ईवी में यह अलग ग्राफ़िक्स के साथ नज़र आ रहा है। इसके अलावा, इसमें नेक्सन के स्टैंडर्ड मॉडल की तरह 7-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है।    

    टाटा नेक्सन ईवी में जिपट्रॉन तकनीक दी जाएगी जिससे यह 300 किमी से ज्यादा की ड्राइव रेंज देने में सक्षम होगी। उम्मीद है कि यह 300-वोल्ट की इलेक्ट्रिक मोटर और फ़ास्ट चार्जिंग क्षमता से लैस होगी। टाटा नेक्सन ईवी की मोटर और बैटरी पैक के साथ 8-साल की स्टैंडर्ड वारंटी दी जाएगी। 

    वीडियो में नेक्सन ईवी के चार्जिंग पोर्ट को दिखाया गया है। इसे रेगुलर मॉडल में मिलने वाले फ्यूल कैप की जगह पोज़िशन किया गया है। वर्तमान में टाटा मोटर्स देशभर में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने में जुटी है। कम्पनी का लक्ष्य 2020 के मध्य तक 300 फ़ास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य है। 

    टाटा नेक्सन ईवी को फरवरी 2020 तक लॉन्च किया जाएगा। नेक्सन ईवी के बाद टाटा 2020 के अंत से पहले अल्ट्रोज़ का भी इलेक्ट्रिक वर्ज़न लॉन्च करेगी। टाटा ने अल्ट्रोज़ ईवी को 2019-जिनेवा मोटर शो में प्रदर्शित किया था। 

    बात की जाए कीमत की तो, टाटा नेक्सन ईवी की प्राइस 15 लाख रुपये के आस-पास रहने की उम्मीद है। यदि सच में नेक्सन ईवी को इस रेट में लॉन्च किया जाता है तो यह हुंडई कोना इलेक्ट्रिक को बड़े मार्जिन से पछाड़ देगी। बता दें, हुंडई कोना ईवी की वर्तमान में एक्स-शोरूम प्राइस 23 लाख रुपये है। भारतीय बाजार में टाटा नेक्सन ईवी का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी300 के अपकमिंग इलेक्ट्रिक वर्ज़न से होगा। 

    साथ ही पढ़ें: फिर टेस्टिंग के दौरान नज़र आई टाटा टियागो फेसलिफ्ट, जानें कैसा होगा डिज़ाइन 

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है