• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    7 अगस्त को कर्व ईवी के साथ टाटा मोटर्स चार्ज पॉइन्ट एग्रीगेटर एप को भी करेगी लॉन्च

    इससे ईवी ओनर्स पूरे देश में आसानी से निकवर्ती चार्जिंग स्टेशन खोज सकेंगे।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 06, 2024 17:51 ist
    info icon
    published onAug 06, 2024 17:51 IST
    last updated onAug 06, 2024 17:51 IST
    540 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Motors to launch Charge Point Aggregator App

    इलेक्ट्रिक व्हीकल चलाने वालों की सबसे बड़ी चिंता उसकी रेंज को लेकर होती है जिससे उन्हें लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जाने से पहले काफी सोचना पड़ता है। ऐसे में इस मुश्किल से निपटने के लिए टाटा मोटर्स नई “चार्ज पॉइन्ट एग्रीगेटर” एप लेकर आ रही है जिसे 7 अगस्त के दिन नई टाटा कर्व ईवी  के साथ साथ लॉन्च किया जाएगा। टाटा मोटर्स की इस नई एप के बारे ज्यादा जानकारी आपको मिलेगी आगे:

    Tata Motors to launch Charge Point Aggregator

    इस एप के जरिए यूजर्स चार्जर्स और उनका रियल टाइम स्टेटस देख सकेंगेे। यदि चार्जर उपलब्ध होगा तो ये आपको उसकी लोकेशन और डायरेक्शन की जानकारी देगी। इसके अलावा आप चार्जर के टाइप को फिल्टर करके भी देख सकेंगे। 

    इस एप पर देश में करीब 13,000 चार्जिंग पॉइन्ट्स का एसेस मिल सकेगा। इसके अलावा लॉन्ग ड्राइव को आसान बनाने के लिए आप ​व्हीकल की रेंज के हिसाब से ट्रिप प्लान कर सकेंगे। कुल मिलाकर टाटा की इस नई एप के जरिए आपकी ओवरऑल ईवी ओनरशिप बेहतर हो जाएगी। 

    अब जानिए टाटा कर्व ईवी के बारे में 

    tata Curvv EV

    टाटा कर्व ईवी को नेक्सन ईवी और अप​कमिंग हैरियर ईवी के बीच पोजिशन किया जाएगा। टाटा ने फिलहाल कर्व ईवी के स्पेसिफिकेशन की जानकारी तो शेयर नहीं की है मगर माना जा रहा है कि इसमें 2 तरह के बैटरी पैक्स के ऑप्शंस मिलेंगे और इसकी क्लेम्ड रेंज 500 किलोमीटर होगी। 


    टाटा कर्व ईवी की कीमत 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला एमजी जेडएस ईवी, और अपकमिंग हुंडई क्रेटा ईवी और मारुति ईवीएक्स से रहेगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा कर्व ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा कर्व ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है