• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा हैरियर Vs महिंद्रा एक्सयूवी500: जानिए किस कार के केबिन में मिलेगा ज्यादा स्पेस

    हैरियर की सेगमेंट में नई एंट्री हुई है, जबकि महिन्द्रा एक्सयूवी500 पहले से मौजूद है

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 29, 2019 18:57 ist
    info icon
    published onMar 29, 2019 18:57 IST
    last updated onMar 29, 2019 18:57 IST
    789 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा की हैरियर एसयूवी भारत में लॉन्च हो चुकी है। कंपनी ने इसे महिन्द्रा एक्सयूवी500 से भी कम दामों पर पेश किया है। अच्छे फीचर, आक्रामक कीमत और अच्छी कद-काठी होने के चलते यह ग्राहकों को काफी पसंद आ रही है। यहां हमने केबिन स्पेस के मामले में टाटा हैरियर की तुलना महिन्द्रा एक्सयूवी500 से की है, तो किस कार के केबिन में ज्यादा स्पेस मिलेगा ये जानेंगे यहां...

    कद-काठी

     

    टाटा हैरियर

    महिंद्रा एक्सयूवी500

    अंतर

    लंबाई

    4598 मिलीमीटर

    4585 मिलीमीटर

    13 मिलीमीटर (हैरियर ज्यादा लंबी)

    चौड़ाई

    1894 मिलीमीटर

    1890 मिलीमीटर

    4 मिलीमीटर (हैरियर ज्यादा चौड़ी)

    ऊंचाई

    1706 मिलीमीटर

    1785 मिलीमीटर

    79 मिलीमीटर (एक्सयूवी500 ज्यादा ऊंची)

    व्हीलबेस

    2741 मिलीमीटर

    2700 मिलीमीटर

    41 मिलीमीटर (हैरियर का व्हीलबेस ज्यादा बड़ा)

    ग्राउंड क्लीयरेंस

    205 मिलीमीटर

    200 मिलीमीटर

    5 मिलीमीटर (हैरियर का ग्राउंड क्लीयरेंस ज्यादा बड़ा)

    ऊंचाई को छोड़कर हर मामले में टाटा हैरियर आगे है। अब सवाल ये उठता है कि क्या कद-काठी में बड़ी होने से कार के केेबिन में ज्यादा स्पेस मिलता है? लगभग सभी आयामों में बड़ी हैरियर क्या केबिन स्पेस में भी आगे है? या फिर एक्सयूवी500 अच्छे केबिन स्पेस वाली कार है। जानेंगे यहां:

    फ्रंट-रो स्पेस

     

    टाटा हैरियर

    महिंद्रा एक्सयूवी500

    लेगरूम (अधिकतम-न्यूनतम )

    930-1110 मिलीमीटर

    980-1125 मिलीमीटर

    नी-रूम (अधिकतम-न्यूनतम)

    540-780 मिलीमीटर

    610-850 मिलीमीटर

    सीट बेस लंबाई

    460 मिलीमीटर

    475 मिलीमीटर

    सीट बेस चौड़ाई

    490 मिलीमीटर

    515 मिलीमीटर

    सीट बैक ऊंचाई

    660 मिलीमीटर

    575 मिलीमीटर

    हैडरूम  (न्यूनतम-अधिकतम ड्राइवर के लिए)

    940-1040 मिलीमीटर

    900-930 मिलीमीटर

    केबिन की चौड़ाई

    1485 मिलीमीटर

    1380 मिलीमीटर

    हैरियर की बाहरी कद-काठी महिंद्रा एक्सयूवी 500 से ज्यादा है। ऐसे में जाहिर तौर पर इसका केबिन स्पेस ज्यादा चौड़ा है। एक्सयूवी500 की आगे वाली रो में पैसेंजर को अच्छा खासा नी एवं लेगरूम मिलता है। एक्सयूवी500 की आगे वाली सीटें साइज़ में काफी बड़ी हैं। इसमें हर प्रकार की कद-काठी वाले पैसेंजर को बैठने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है। हालांकि आराम देने के मोर्चे पर हैरियर की आगे वाली रो पर सीटबैक लंबाई में अच्छे हैं। इनसे लंबे कद के पैसेंजर को ज्यादा आराम मिल पाता है।

    सेकेंड-रो

     

    टाटा हैरियर

    महिंद्रा एक्सयूवी500

    शोल्डर रूम

    1400 मिलीमीटर

    1460 मिलीमीटर

    हैडरूम

    940 मिलीमीटर

    955 मिलीमीटर

    नी-रूम (न्यूनतम-अधिकतम)

    720-910 मिलीमीटर

    670-875 मिलीमीटर

    सीट बेस लंबाई

    475 मिलीमीटर

    460 मिलीमीटर

    सीट बेस चौड़ाई

    1340 मिलीमीटर

    1355 मिलीमीटर

    सीट बेस ऊंचाई

    625 मिलीमीटर

    600 मिलीमीटर

    हैरियर की सेकेंड रो के सीट बेस की लंबाई ज्यादा है। इसमें पैसेंजर को अच्छे खासे नी-रूम के साथ बेहतर अंडर थाई सपोर्ट मिलता है। हैरियर के सेकेंड रो में सीट बैक एक्सयूवी500 के मुकाबले ज्यादा ऊंचा है। इस लिहाज़ से पीछे की सीट पर लंबे कद के पैसेंजर ज्यादा आरामदेह स्थिती में बैठ सकते हैं। हालांकि एक्सयूवी500 की सेकेंड रो ज्यादा चौड़ी है। इसके सीट बेस की बढ़िया चौड़ाई होने से तीन पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं। इसमें पैसेंजर को अच्छा खासा हैडरूम भी मिलता है।

    हैरियर एसयूवी में सीटों की केवल दो रो आती है जबकि, एक्सयूवी500 में तीसरी रो भी दी गई है। यहां हमने केबिन स्पेस की तुलना केवल दोनों कारों की फ्रंट और सेंकेंड रो को लेकर ही की है। यदि आप एसयूवी में 4 से ज्यादा लोगों को बैठाने का इरादा नहीं रखते हैं, तो हैरियर में आपको अच्छा खासा स्पेस मिलेगा। यदि आपकी प्राथमिकता पहली दो रो में 5 लोगों को बैठाने की है तो एक्सयूवी500 यहां एक बेहतर विकल्प है।

    यह भी पढें : जानें फरवरी 2019 में किन मिड-साइज एसयूवी की रही सबसे ज्यादा डिमांड

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा हैरियर 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    R
    rakesh gurung
    Jul 27, 2019, 12:55:02 PM

    Today27th I had gone Tata show room with a confirmation call in regard to thetest drive of harrier XZ Gangtok,sikkim , they did not have a single because for test drive,

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ट्रेंडिंग न्यूज़
      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है