• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा हैरियर और महिन्द्रा एक्सयूवी500 में से कौन सी कार रहेगी बेहतर, जानिये यहां

    दोनों कारों के वेरिएंट की तुलना की गई है

    सॉनी
    सॉनी
    Published On जनवरी 28, 2019 12:26 ist
    info icon
    published onJan 28, 2019 11:31 IST
    last updated onJan 28, 2019 12:26 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा की हैरियर एसयूवी भारत में लॉन्च हो चुकी है। इसकी कीमत 12.69 लाख रूपए से 16.25 लाख रूपए के बीच है। कीमत के मार्चे पर इसका मुकाबला महिन्द्रा एक्सयूवी500 से है। यहां हमने कई मोर्चों पर टाटा हैरियर की तुलना एक्सयूवी500 से की है, तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे जानेंगे यहां...

    कद-काठी

      हैरियर एक्सयूवी500
    लंबाई 4598 एमएम 4585 एमएम
    चौड़ाई 1894 एमएम 1890 एमएम
    ऊंचाई 1706 एमएम 1785 एमएम
    व्हीलबेस 2741 एमएम 2700 एमएम
    ग्राउंड क्लीयरेंस 205 एमएम 200 एमएम

    टाटा हैरियर महिन्द्रा एक्सयूवी500 से 13 एमएम ज्यादा लंबी और 4 एमएम ज्यादा चौड़ी है। इसका व्हीलबेस एक्सयूवी500 से 41 एमएम ज्यादा लंबा और ग्राउंड क्लीयरेंस 5 एमएम ज्यादा बड़ा है। महिन्द्रा एक्सयूवी500 ऊंचाई के मामले में आगे है। यह हैरियर से 79 एमएम ज्यादा ऊंची है।

    Tata Harrier

    इंजन और परफॉर्मेंस

      हैरियर एक्सयूवी500
    इंजन 2.0 लीटर, 4-सिलेंडर 2.2 लीटर, 4-सिलेंडर
    पावर 140 पीएस 155 पीएस
    टॉर्क 350 एनएम 360 एनएम
    गियरबॉक्स 6-स्पीड एमटी 6-स्पीड एमटी/एटी
    माइलेज 16.79 किमी प्रति लीटर 14 किमी प्रति लीटर
    ड्राइव फ्रंट-व्हील-ड्राइव फ्रंट-व्हील-ड्राइव/ऑल-व्हील-ड्राइव

    2018 Mahindra XUV500 Facelift: First Drive Review

    वेरिएंट और कीमत

    टाटा हैरियर महिन्द्रा एक्सयूवी500
    एक्सई: 12.69 लाख रूपए डब्ल्यू5: 12.72 लाख रूपए
    एक्सएम: 13.75 लाख रूपए डब्ल्यू7/डब्ल्यू7 एटी: 13.98 लाख/15.18 लाख रूपए
    एक्सटी: 14.95 लाख रूपए डब्ल्यू9/डब्ल्यू9 एटी: 15.67 लाख/16.87 लाख रूपए
    एक्सजेड: 16.25 लाख रूपए डब्ल्यू11/डब्ल्यू11 एटी: 16.93 लाख/18.13 लाख रूपए
      डब्ल्यू11 (ओ)/डब्ल्यू11 (ओ) एटी: 17.18 लाख/18.38 लाख रूपए
      डब्ल्यू11 (ओ) एडब्ल्यूडी/डब्ल्यू11 (ओ) एडब्ल्यूडी एटी: 18.28 लाख/19.48 लाख रूपए

    Tata Harrier

    टाटा हैरियर केवल डीज़ल इंजन में उपलब्ध है। इस में मैनुअल गियरबॉक्स लगा है। ऐसे में हमने महिन्द्रा एक्सयूवी500 के डीज़ल-मैनुअल वेरिएंट से इसकी तुलना की है।

    टाटा हैरियर एक्सई Vs महिन्द्रा एक्सयूवी500 डब्ल्यू5

    2018 Mahindra XUV500 Facelift: First Drive Review

    कॉमन फीचर: ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ऊपर-नीचे एडजस्ट होने वाला स्टीयरिंग, मैनुअल एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, पावर एडजस्टेबल बाहरी शीशे, मैनुअल एसी (रियर वेंट के साथ)

    टाटा हैरियर के अतिरिक्त फीचर: रियर पार्किंग सेंसर, आगे-पीछे एडजस्ट होने वाला स्टीयरिंग व्हील, ड्यूल फंक्शन डे-टाइम रनिंग लाइटें

    महिन्द्रा एक्सयूवी500 के अतिरिक्त फीचर: 6.0 इंच इंफोटेंमेंट सिस्टम (यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ), 6 तरह से मैनुअल एडजस्ट होने वाली ड्राइव सीट (हैरियर में 4-वे), माइक्रो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, फोलो-मी-होम हैडलैंप्स, रियर डिस्क ब्रेक, रियर वाइपर और वाशर, थर्ड रो सीटें

    Tata Harrier

    निष्कर्ष: दोनों कारों में कुछ फीचर कॉमन हैं तो वहीं कुछ फीचर के मामले में इन में अंतर भी है। टाटा हैरियर में रियर पार्किंग सेंसर और टेलिस्कॉपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग जैसे फीचर दिए गए हैं, जबकि एक्सयूवी500 में ऑल डिस्क ब्रेक, इंफोटेंमेंट यूनिट और थर्ड रो सीट जैसे फीचर दिए गए हैं। महिन्द्रा एक्सयूवी500 की कीमत हैरियर से 3000 रूपए ज्यादा है। यहां हम एक्सयूवी300 लेने की सलाह देंगे।

    2018 Mahindra XUV500 Facelift: First Drive Review

    टाटा हैरियर एक्सएम Vs महिन्द्रा एक्सयूवी500 डब्ल्यू7

    Tata Harrier

    कॉमन फीचर (ऊपर वाले फीचर को छोड़कर): रियर पार्किंग सेंसर, फोलो-मी-होम हैडलैंप्स, रियर वाइपर और वाशर, रिमोट सेंट्रल लॉकिंग, 6 तरह से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल

    टाटा हैरियर के अतिरिक्त फीचर: ड्राइविंग मोड, रियर पार्किंग सेंसर

    महिन्द्रा एक्सयूवी500 के अतिरिक्त फीचर: रेन-सेंसिंग वाइपर, माइक्रो-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, ऑटो हैडलैंप्स, पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप, एंड्रॉयड ऑटो, ऑटो एसी, क्रूज़ कंट्रोल, स्मार्ट की, रियर डिस्क ब्रेक और डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें

    2018 Mahindra XUV500 Facelift: First Drive Review

    निष्कर्ष: महिन्द्रा एक्सयूवी500 डब्ल्यू7 में हैरियर एक्सएम से ज्यादा फीचर दिए गए हैं। इस लिस्ट में ऑटो एसी, क्रूज़ कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर और डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें जैसे फीचर शामिल हैं। यहां भी हमारा रूझान महिन्द्रा एक्सयूवी500 की तरफ है।

    यह भी पढें : टाटा हैरियर Vs हुंडई क्रेटा : जानें कौन-है बेहतर

    was this article helpful ?

    सॉनी
    <div>A recent addition to the team, Sonny is a fan of the silly yet practical cars like the RS6 wagons and M5 super sedans. Not exactly raised around cars, he had his fill on Hotwheels toys, sports car coffee-table books along with photos and videos of cool cars on the internet. He is also an avid fan of F1 and Formula-E.</div>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है