• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा कर्व ईवी vs टाटा कर्व ईवी डार्क एडिशन : तस्वीरों के जरिए जानिए यह दोनों कारें एक दूसरे से कितनी है अलग

    कॉस्मेटिक बदलावों और कई अतिरिक्त कंफर्ट फीचर को छोड़कर कर्व ईवी डार्क एडिशन रेगुलर मॉडल से काफी मिलता जुलता है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 15, 2025 10:47 ist
    info icon
    published onApr 15, 2025 10:47 IST
    last updated onApr 15, 2025 10:47 IST
    118 Views
    • Write a कमेंट

     

    टाटा कर्व ईवी डार्क एडिशन को भारत में लॉन्च किया जा चुका है। इस गाड़ी की कीमत 22.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) रखी गई है। यह स्पेशल एडिशन मॉडल रेगुलर टाटा कर्व कार के टॉप वेरिएंट एम्पावर्ड प्लस ए पर बेस्ड है। इसमें स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, साथ ही इसमें ऑल-ब्लैक स्टाइलिंग भी दी गई है। इसकी प्राइस रेगुलर मॉडल से 25,000 रुपये ज्यादा रखी गई है। टाटा कर्व ईवी डार्क एडिशन रेगुलर मॉडल से कितना है अलग, जानेंगे इसके बारे आगे :-  

    कर्व ईवी vs कर्व डार्क एडिशन : क्या है अंतर? 

    इन दोनों मॉडल्स की डिजाइन लगभग एक जैसी है, फर्क केवल इतना है कि कर्व डार्क एडिशन मॉडल में कई हल्के फुल्के कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। कर्व ईवी डार्क एडिशन को नए और एक्सक्लूसिव कार्बन ब्लैक पेंट में पेश किया गया है, जबकि टाटा कर्व स्टैंडर्ड मॉडल पांच कलर ऑप्शन : वर्चुअल सनराइज, फ्लेम रेड, प्रिस्टाइन व्हाइट, प्योर ग्रे और एम्पावर्ड ऑक्साइड में उपलब्ध है। 

    आगे की तरफ इसमें ब्लेंक ऑफ ग्रिल के साथ कनेक्टेड एलईडी डीआरएल्स और वर्टिकल स्टैक्ड एलईडी हेडलाइट दी गई है। स्पेशल डार्क एडिशन मॉडल में लोअर ग्रिल को ब्लैक कलर में दिया गया है, जबकि स्टैंडर्ड वर्जन में ग्रिल पर क्रोम इंसर्ट मिलते हैं। इससे कर्व डार्क एडिशन मॉडल ज्यादा स्पोर्टी नजर आता है। आगे की तरफ इसमें टाटा के लोगो को डार्क ब्लैक कलर में दिया गया है।  

    साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो इसमें फ्लश-टाइप डोर हैंडल्स और एरो कवर के साथ 18-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। रेगुलर मॉडल से अलग दिखाने के लिए इसमें फ्रंट फेंडर के दोनों साइड पर डार्क एडिशन बैजिंग दी गई है। 

    कर्व ईवी डार्क एडिशन मॉडल की रियर साइड की डिजाइन रेगुलर मॉडल जैसी है, फर्क केवल इतना है कि इसमें फ्रंट की तरह टाटा लोगो को डार्क कलर में दिया गया है। 

    केबिन के अंदर इसमें रेगुलर कर्व इलेक्ट्रिक के मुकाबले कई सारे अंतर नजर आते हैं। कर्व स्टैंडर्ड मॉडल में वेरिएंट-वाइज इंटीरियर थीम दी गई है, जबकि डार्क एडिशन मॉडल में ऑल-ब्लैक केबिन थीम मिलती है। इसमें ब्लैक लेदर अपहोल्स्ट्री और फ्रंट सीटों में हेडरेस्ट पर #डार्क एम्बॉसिंग की हुई है। कर्व डार्क एडिशन मॉडल में डैशबोर्ड पर कई सारे ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट दिए गए हैं जो इसके इंटीरियर को प्रीमियम लुक देते हैं। 

    फीचर व सेफ्टी 

    टाटा कर्व ईवी डार्क एडिशन मॉडल इसके टॉप वेरिएंट पर बेस्ड है। इसमें स्टैंडर्ड मॉडल वाले कई फीचर दिए गए हैं जिनमें 12.3-इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 9 स्पीकर वाला जेबीएल साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वी2एल टेक्नोलॉजी शामिल है। कर्व ईवी डार्क एडिशन में रियर विंडो सनशेड भी दिया गया है। 

    पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) दिया गया है। 

    इंजन ऑप्शन 

    चूंकि कर्व डार्क एडिशन मॉडल इसके टॉप वेरिएंट पर बेस्ड है, ऐसे में इसमें केवल बड़ा 55 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है। इसमें स्मॉल 45 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक नहीं दिया गया है जो कि इसके लोअर वेरिएंट के साथ मिलता है। इसके स्मॉल बैटरी पैक वर्जन की एमआईडी सर्टिफाइड रेंज 430 किलोमीटर है। 

    बैटरी पैक 

    55 केडब्ल्यूएच 

    मोटर 

    1

    पावर 

    167 पीएस 

    टॉर्क 

    215 एनएम 

    ड्राइवट्रेन 

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव 

    सर्टिफ़ाइड रेंज (एमआईडीसी पार्ट 1 + पार्ट 2)

    502 किलोमीटर 

    प्राइस व कंपेरिजन 

    टाटा कर्व ईवी रेगुलर कर्व इलेक्ट्रिक से 25,000 रुपये ज्यादा महंगी है। यह केवल टॉप एम्पावर्ड प्लस ए वेरिएंट में उपलब्ध है। 

    वेरिएंट 

    रेगुलर कर्व ईवी 

    कर्व ईवी डार्क एडिशन 

    कीमत में अंतर 

    एम्पावर्ड प्लस ए 

    21.99 लाख रुपये 

      22.24 लाख रुपये 

      25,000 रुपये 

    टाटा कर्व का मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, एमजी जेडएस ईवी और अपकमिंग मारुति ई विटारा से है।  

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा कर्व ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा कर्व ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है