• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा कर्व ईवी 5 कलर में मिलेगी, आज होगी लॉन्च

    पांच कलर में से तीन कलर नेक्सन ईवी वाले होंगे

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 07, 2024 10:40 ist
    info icon
    published onAug 07, 2024 10:40 IST
    last updated onAug 07, 2024 10:40 IST
    370 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Curvv EV Colours

    • टाटा कर्व ईवी केवल पांच सिंगल-टोन कलर में मिलेगी।

    • कर्व ईवी में 12.3-इंच टचस्क्रीन, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर दिए जाएंगे।

    • सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, और एडीएएस जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।

    • इसकी फुल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है।

    • कर्व ईवी की कीमत 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    टाटा कर्व ईवी कंपनी की सबसे नई इलेक्ट्रिक कार है जिसे भारत में आज लॉन्च किया जाएगा। इस एसयूवी-कूपे कार के इलेक्ट्रिक वर्जन के कलर ऑप्शन की जानकारी मिली है। टाटा कर्व इलेक्ट्रिक को पांच कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा, जिनके बारे में जानेंगे आगेः

    कलर ऑप्शन

    कर्व ईवी कुल पांच कलर ऑप्शनः प्रीस्टीन व्हाइट, फ्लेम रेड, एम्पावर्ड ऑक्साइड, प्योर ग्रे, और वर्चुअल सनराइज में मिलेगी। अगर आप उन लोगों में से हैं जो अपनी कार में ड्यूल-टोन कलर की चाहत रखते हैं तो आपको बता दें कि टाटा कर्व ईवी में यह विकल्प नहीं दिया जाएगा।

    tata Curvv EV

    ये कलर ऑप्शन वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होंगे, कुछ ऐसा ही नेक्सन ईवी के साथ भी है। नेक्सन ईवी के तीनों वेरिएंट्सः एम्पावर्ड, फियरलेस और क्रिएटिव में अलग-अलग कलर शेड का विकल्प दिया गया है।

    फीचर और सेफ्टी

    Tata Curvv EV Dashboard

    कर्व ईवी में पैनोरमिक सनरूफ, 12.3-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और फ्रंट वेंटिलेटेड सीट जैसे फीचर दिए जाएंगे। सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और 360 डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर दिए जाएंगे। इसके अलावा इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी मिलेगा, जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट, और फॉरवर्ड कोलिशन वार्निंग जैसे फंक्शन मिलेंगे।

    यह भी पढ़ें: टाटा कर्व ईवी के केबिन की फोटो आई सामने, 7 अगस्त को होगी लॉन्च

    संभावित पावरट्रेन ऑप्शन

    टाटा कर्व ईवी के बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर स्पेसिफिकेशन की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसमें दो बैटरी पैक का ऑप्शन दिया जा सकता है और इसकी फुल चार्ज में रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है। इसे टाटा के एक्टि.ईवी प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा और इसमें वी2एल (व्हीकल-टू-लोड) और वी2वी (व्हीकल-टू-व्हीकल) फंक्शनैलिटी मिलेगी।

    संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    Tata Curvv EV

    टाटा कर्व ईवी की कीमत 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला एमजी जेडएस ईवी, और अपकमिंग हुंडई क्रेटा ईवी और मारुति ईवीएक्स से रहेगा।

    was this article helpful ?

    टाटा कर्व ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा कर्व ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है