• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा ने टियागो ईवी को लाॅन्च करने का किया ऐलान, सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार होगी ये

    2025 तक टाटा ने भारत में 10 इलेक्ट्रिक कार लाॅन्च करने का लक्षय रखा है और टियागो ईवी इसी प्लान का हिस्सा है।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 09, 2022 18:08 ist
    info icon
    published onSep 09, 2022 18:08 IST
    last updated onSep 09, 2022 18:08 IST
    2.3K Views
    • Write a कमेंट

    Tiago EV Spied

    • 2018 में एक काॅन्सेप्ट के तौर पर किया गया था शोकेस 
    • टिगाॅर ईवी वाले मैकेनिकल कंपोनेंट्स दिए जा सकते हैं इसमें, 306 किलोमीटर तक की हो सकती है रेंज 
    • टियागो ईवी हैचबैक होगी भारत की सबसे अफोर्डेबल एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार 
    • स्टैंडर्ड टियागो से थोड़े काॅस्मैटिक डिजाइन अपडेट्स दिए जा सकते हैं इसे 
    • 11 लाख रुपये तक हो सकती है इसकी प्राइस, 2023 तक होगी लाॅन्च 

    टाटा देश में सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पेश करने के लिए जानी जाती है। अब कंपनी अपने लाइनअप में एक और अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार टियागो ईवी को भी शामिल करने जा रही है। 

    Tata Tiago EV 2018 Auto Expo

    2025 तक टाटा ने भारत में 10 इलेक्ट्रिक कार लाॅन्च करने का लक्षय रखा है और टियागो ईवी इसी प्लान का हिस्सा है। कंपनी ने 2018 ऑटो एक्सपो में इसका काॅन्सेेप्ट माॅडल शोकेस किया था। रेगुलर आईसीई टियागो हैचबैक के मुकाबले इलेक्ट्रिक टियागो के डिजाइन को इलेक्ट्रिक पावरट्रेन पैकेज देने के लिए बदला जाएगा। 

    चूंकि टियागो और टिगाॅर को एक ही प्लेटफाॅर्म पर तैयार किया गया है ऐसे में इनमें टियागो ईवी को भी टिगाॅर ईवी वाले प्लेटफाॅर्म पर तैयार किया जा सकता है। नतीजतन इस एंट्री लेवल ईवी में 26 केडब्ल्यूएच का बैट्री पैक और 75 पीएस और 170 एनएम का टाॅर्क जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर दी जा सकती है। टाटा की जिप्ट्राॅन टेक्नोलाॅजी के इस्तेमाल से इस कार को फास्ट चार्जिंग के जरिए एक घंटे में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। टियागो ईवी की रेंज 306 किलोमीटर तक हो सकती है। 

    Tigor EV

    टियागो ईवी की बेस प्राइस 10 लाख रुपये तक हो सकती है। बता दें कि टिगाॅर ईवी की कीमत 12.49 लाख रुपये से शुरू होती है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा टियागो ईवी 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है