• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा कार की प्राइस में अप्रैल 2025 से होगा इजाफा

    1 अप्रैल 2025 से टाटा कर्व, अल्ट्रोज, टियागो, टिगोर, पंच, नेक्सन, नेक्सन ईवी, हैरियर और सफारी कार की प्राइस में इजाफा होगा।

    सोनू
    सोनू
    Published On मार्च 18, 2025 19:35 ist
    info icon
    published onMar 18, 2025 19:33 IST
    last updated onMar 18, 2025 19:35 IST
    783 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स 2025 में दूसरी बार कार की कीमत बढ़ाने जा रही है, इससे पहले कंपनी ने जनवरी में गाड़ी के रेट बढ़ाए थे

    Tata Motors Price Hike

    टाटा मोटर्स ने अपनी पैसेंजर कार की कीमत बढ़ाने की घोषणा की है जो अप्रैल 2025 से लागू होंगी। कंपनी अपनी सभी कार की प्राइस बढ़ाएगी जिनमें इलेक्ट्रिक कार भी शामिल होंगी। टाटा मोटर्स 3 महीने में दूसरी बार कार के दाम बढ़ाने जा रही है, इससे पहले जनवरी 2025 में रेट बढ़ाई गई थी। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि कितने प्रतिशत दाम बढ़ेंगे, लेकिन कंपनी ने प्राइस बढ़ाने की वजह जरूर बताई है।

    कार की कीमत बढ़ाने की वजह

    Tata Nexon

    लागत बढ़ने की वजह से टाटा मोटर्स ने ग्राहकों पर कार की कीमत बढ़ाने का भार डालने का निर्णय लिया है। कंपनी ने यह भी बताया कि मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कीमत में बढ़ोतरी अलग-अलग होगी। टाटा मोटर्स यह कदम उठाने वाली इकलौती कंपनी नहीं है, हाल ही में मारुति और किआ ने भी अप्रैल 2025 से अपनी कार की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है।

    वर्तमान में टाटा कार की प्राइस लिस्ट

    मॉडल

    कीमत

    कर्व

    10 लाख रुपये से 19.20 लाख रुपये 

    कर्व ईवी

    17.49 लाख रुपये से 21.99 लाख रुपये 

    अल्ट्रोज

    6.65 लाख रुपये से 11.30 लाख रुपये 

    टियागो

    5 लाख रुपये से 8.75 लाख रुपये 

    टियागो ईवी

    8 लाख रुपये से 11.14 लाख रुपये 

    टिगोर

    6 लाख रुपये से 9.50 लाख रुपये 

    टिगोर ईवी

    12.49 लाख रुपये से 13.75 लाख रुपये

    पंच

    6 लाख रुपये से 10.32 लाख रुपये 

    पंच ईवी

    10 लाख रुपये से 14.44 लाख रुपये 

    नेक्सन

    8.89 लाख रुपये से 15.60 लाख रुपये

    नेक्सन ईवी

    12.49 लाख रुपये से 17.19 लाख रुपये 

    हैरियर

    15 लाख रुपये से 26.50 लाख रुपये 

    सफारी

    15.50 लाख रुपये से 27.25 लाख रुपये 

    यह भी पढ़ें: अप्रैल 2025 से मारुति कार की प्राइस में होगा इजाफा, 4 प्रतिशत तक बढ़ेगी कीमत

    टाटा का फ्यूचर प्लान

    Tata Harrier EV

    टाटा मोटर्स की योजना इस साल कई नई कार लॉन्च करने की है जिनमें हैरियर का ईवी वर्जन और सिएरा की फिर से वापसी शामिल है। टाटा सिएरा का आईसीई और ईवी दोनों अवतार पेश किए जाएंगे। कंपनी अपनी कुछ मौजूदा कार जैसे पंच, टियागो और टिगोर के फेसलिफ्ट वर्जन भी साल के आखिर तक पेश कर सकती है।

    यह भी देखें: टाटा पंच ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है