• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बलेनो के अलावा मारूति की इन कारों को भी मिल सकता है दमदार बूस्टरजेट इंजन

    भारतीय बाज़ार में कार से मिलनी वाली ताकत भी खासी अहमियत रखती है। इस तथ्य को देखते हुए देश की प्रमुख कार कंपनी मारूति सुजु़की ने ऑटो एक्सपो-2016 के दौरान अपना 1.0लीटर का टर्बोचार्ज्ड बूस्टरजेट इंजन पेश किया। यह इंजन बलेनो के पावरफुल अवतार बलेनो-आरएस में दिया जाएगा। बलेनो-आरएस इस साल त्यौहारी सीज़न में लॉन्च होनी है। बलेनो-आरएस के अलावा मारूति का ये दमदार इंजन अगले साल यानी 2017 में या उसके बाद कुछ और कारों में भी दिया जा सकता है।

    रौनक
    रौनक
    Published On फरवरी 23, 2016 12:37 ist
    info icon
    published onFeb 22, 2016 14:15 IST
    last updated onFeb 23, 2016 12:37 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट



    बूस्टरजेट इंजन की बात करें तो यह 1.0लीटर का डाइरेक्ट इंजेक्शन टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 110बीएचपी की ताकत और 170एनएम का टॉर्क देगा। इस इंजन के साथ 5-स्पीड का मैनुअल गियरबॉक्स दिए जाने की उम्मीद है। बात करें मारूति की उन कारों की जिन्हें इस इंजन से लैस किया जा सकता है तो सबसे पहले नाम आता है विटारा ब्रेज़ा का। ब्रेज़ा को पहले-पहल तो केवल डीज़ल इंजन में ही उतारा जाएगा। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को पेट्रोल इंजन भी मिलने की उम्मीद है। पेट्रोल में 1.2लीटर का वीवीटी इंजन देखने को मिल सकता है। बाद में इसके ज्यादा पावरफुल वेरिएंट में बूस्टरजेट इंजन दिया जा सकता है।



    विटारा ब्रेज़ा के बाद सियाज़ सेडान इस इंजन की दूसरी प्रमुख उम्मीदवार हो सकती है। सियाज़ में 1.4लीटर का वीवीटी पेट्रोल इंजन लगा है। यह इंजन मुकाबले में मौजूद होंडा सिटी और हुंडई वरना के मुकाबले थोड़ा कम ताकतवर है। सियाज़ के अपडेट वर्जन में बूस्टरजेट इंजन का विकल्प मिल सकता है।


     

    यह भी पढ़ें : लॉन्च से पहले सामने आया मारूति विटारा ब्रेज़ा का बेस वेरिएंट

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है