• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस को टक्कर देंगी स्कोडा-फोक्सवैगन की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी, साल के आखिर तक शुरू होगा इनका प्रोडक्शन

    पुणे प्लांट में फोक्सवैगन ग्रुप के छोटे मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म एमक्यूबी एओ आईएन पर बेस्ड नए मॉडल पर काम होना शुरू हो गया है। इनमें स्कोडा विजन इन (Skoda Vision-IN) कॉन्सेप्ट पर बेस्ड एक एसयूवी और फोक्सवैगन टाइगन ( Volkswagen Taigun) शामिल है, जिन्हें ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया गया था।

    भानु
    भानु
    Published On मई 22, 2020 16:34 ist
    info icon
    published onMay 22, 2020 15:50 IST
    last updated onMay 22, 2020 16:34 IST
    5.4K Views
    • Write a कमेंट

    • स्कोडा-फोक्सवैगन ने एमक्यूबी एओ आईएन प्लेटफॉर्म पर बेस्ड इंडिया 2.0 मॉडल्स के डेवलपमेंट का काम किया शुरू
    • 2020 से पुणे प्लांट में शुरू हो जाएगा नई कॉम्पैक्ट एसयूवी का प्रोडक्शन
    • स्कोडा विजन इन कॉन्सेप्ट और टाइगन एसयूवी को 2020 ऑटो एक्सपो में किया जा चुका है शोकेस
    • नए ऑपरेटिंग प्रोसीजर के साथ सेफ्टी के सभी मापदंडो का पालन करते हुए स्कोडा-फोक्सवैगन अपने सभी प्लांट्स में काम करेगी शुरू 

    इस साल आयोजित हुए ऑटो एक्सपो में स्कोडा-फोक्सवैगन (Skoda-Volkswagen) ने अपने 2020 प्रोडक्ट लाइनअप से पर्दा उठाया था। इनमें बीएस6 नॉर्म्स के अनुसार अपडेट मॉडल्स के साथ इंडिया 2.0 बिजनेस प्लान के अंतर्गत तैयार होने वाली नई एसयूवी शामिल है। हालांकि, कोरोनावायरस के कारण लगे लॉकडाउन के चलते कंपनी अपनी नई एसयूवी का प्रोडक्शन शुरू नहीं कर पाई, मगर अब इस साल के अंत तक इनका प्रोडक्शन शुरू करने की तैयारी जोरों पर है। 

    स्कोडा-फोक्सवैगन ने पुणे और औरंगाबाद स्थित प्लांट में दोबारा काम शुरू करने के लिए नया स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर तैयार किया है। स्कोडा-फोक्सवैगन ने अपकमिंग मॉडल्स के प्रोडक्शन के लिए नई बॉडी शॉप और इंजन शॉप को स्थापित करने का काम भी शुरू कर दिया है। ये काम भी इंडिया 2.0 प्रोजेक्ट का एक हिस्सा है। 

    यह भी पढ़ें: फोक्सवैगन टाइगन और स्कोडा विजन-इन में मिलेगा डीएसजी और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन, 2021 तक होंगी लॉन्च

    Skoda Vision IN Concept Revealed. 2021 Production SUV To Take On Kia Seltos, Hyundai Creta

    पुणे में अपकमिंग मॉडल्स को तैयार करने की शुरूआत करते हुए स्कोडा ऑटो फोक्सवैगन इंडिया प्रोडक्शन संबंधी कार्य इस साल के अंत तक शुरू करने पर भी ध्यान दे रही है। इसके बाद इंडिया 2.0 कॉम्पैक्ट एसयूवी भी तैयार होंगी, जिन्हें 2021 की पहली तिमाही में लॉन्च किए जाने की योजना है। इन नई कॉम्पैक्ट एसयूवी को लॉन्च किए जाने के बाद रैपिड (Skoda Rapid) और वेंटो (Volkswagen Vento) के न्यू जनरेशन मॉडल भी लॉन्च किए जाएंगे। 

    यह भी पढ़ें: 26 मई को लॉन्च होंगी स्कोडा की ये तीन कारें, जानिए क्या होगा खास

    स्कोडा-फोक्सवैगन के सेल्स, सर्विस और मार्केटिंग डायरेक्टर जैक हॉलिस का मानना है कि ताजा हालातों का कंपनी के इंडिया 2.0 प्लान पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इस बारे में उन्होने खुलकर कहा है कि "अभी जो कुछ भी हो रहा है, उसके आधार पर हम भारत के लिए अपनी महत्वाकांक्षाओं पर अब खरे उतरेंगे।" बता दें कि रैपिड और वेंटो के न्यू जनरेशन मॉडल्स को लॉन्च करने के बाद कंपनी नई हैचबैक और सब-4 मीटर एसयूवी भी लॉन्च करेगी।   

    यह भी पढ़ें: स्कोडा-फोक्सवैगन उतारेगी बलेनो, एलीट आई20 और विटारा ब्रेज़ा की टक्कर में कारें

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कुशाक 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है