• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑन-रोड कितना माइलेज देती है स्कोडा रैपिड 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल, जानिए यहां

    स्कोडा रैपिड कार के माइलेज का टेस्ट करने के लिए हाल ही में हमने इसके टर्बो पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट को चलाकर देखा। तो क्या रहे इसके नतीजे, ये जानेंगे यहां:-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 22, 2020 13:36 ist
    info icon
    published onJun 22, 2020 13:32 IST
    last updated onJun 22, 2020 13:36 IST
    2.4K Views
    • Write a कमेंट

    स्कोडा-फोक्सवैगन ने अपनी सभी कारों में केवल बीएस6 पेट्रोल इंजन देने की योजना बनाई है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्कोडा ने 26 मई को तीन बीएस6 कार भारत में पेश की थी। इनमें अपडेटेड रैपिड सेडान (Skoda Rapid) भी शामिल थी, जिसमें नया बीएस6 नॉर्म्स से लैस पेट्रोल इंजन दिया गया है। स्कोडा रैपिड कार की प्राइस 7.49 लाख रुपए से 11.79 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। 

    इस नई कॉम्पैक्ट सेडान में फोक्सवैगन वेंटो (Volkswagen Vento) वाला ही नया 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। इंजन के साथ इसमें केवल 6-स्पीड एमटी (मैनुअल ट्रांसमिशन) का ऑप्शन ही रखा गया है। अनुमान है कि कंपनी भारत में इसका 6-स्पीड एटी (ऑटोमैटिक वर्जन) भी जल्द लॉन्च कर सकती है। रैपिड के माइलेज का टेस्ट करने के लिए हाल ही में हमने इसके टर्बो पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट को चलाकर देखा। तो क्या रहे इसके नतीजे, ये जानेंगे यहां:- 

    रैपिड के माइलेज फिगर के बारे में जानने से पहले नज़र डालते हैं इसके इंजन स्पेसिफिकेशन पर:- 

    इंजन 

    1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    पावर 

    110 पीएस 

    टॉर्क 

    175 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी

    एआरएआई माइलेज 

    18.97 किलोमीटर/लीटर

    टेस्टेड माइलेज (सिटी)

    12.79 किलोमीटर/लीटर

    टेस्टेड माइलेज (हाइवे)

    17.13 किलोमीटर/लीटर

    हमारे टेस्ट में रैपिड टर्बो पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट का माइलेज फिगर कंपनी के बताए आंकड़ों की तुलना में सिटी में 6.18 किलोमीटर/लीटर कम रहा। हालांकि, हाइवे पर इसके माइलेज फिगर में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिला। हाइ्रवे पर यह सेडान अपने दावाकृत आंकड़ों के करीब रही। हाइवे पर इसका ऑन-रोड माइलेज 17.13 किलोमीटर/लीटर रहा। 

    यह भी पढ़ें: स्कोडा ने लॉन्च किया ऑनलाइन रिटेल सेल्स प्लेटफार्म

    हमने  रैपिड को तीन अलग-अलग ड्राइविंग पैटर्न पर भी चलाकर देखा, जिसके नतीजे कुछ इस प्रकार रहे:- 

    माइलेज

    सिटी : हाइवे  (50:50)

    सिटी : हाइवे (25:75)

    सिटी : हाइवे (75:25)

     

    14.64  किलोमीटर/लीटर

    15.79  किलोमीटर/लीटर

    13.65  किलोमीटर/लीटर

    अगर आप ज्यादा समय सिटी ड्राइव में बिताते हैं तो यह गाड़ी आपको लगभग 14 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देने में सक्षम होगी। वहीं, आप सिटी में कम जबकि हाईवे राइडिंग में ज्यादा वक्त बिताते हैं तो आपको यह सेडान इससे 2 किलोमीटर ज्यादा यानी 16 किमी/लीटर का माइलेज दे सकती है। यदि आपका आवागमन हाईवे और सिटी के बीच समान रूप से बंटा हुआ है तो ऐसे में रैपिड टर्बो पेट्रोल-मैनुअल लगभग 15 किलोमीटर/लीटर का माइलेज निकाल सकती है।

    यह भी पढ़ें : भारत में लॉन्च हुई स्कोडा सुपर्ब फेसलिफ्ट, कीमत 29.99 लाख रुपए से शुरू

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि गाड़ी का माइलेज, ड्राइविंग की स्थिति, कार की कंडिशन और ड्राइविंग पैटर्न पर निर्भर करता है, ऐसे में आपके परिणाम हमसे भिन्न हो सकते हैं। यदि आपके पास भी रैपिड टर्बो पेट्रोल-मैनुअल कार है तो नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में अपने अनुभव को जरूर साझा करें।

    यह भी पढ़ें : 2020 होंडा सिटी का करें इंतज़ार या चुनें सेगमेंट की कोई दूसरी सेडान?

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा रैपिड पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    B
    bhavin
    Jul 22, 2021, 3:33:31 PM

    Rapid on highway milage average speed 80 k.m./h milage 20k.m./L. Real test tank empty to Empty ?

    जवाब
    Write a Reply
    2
    B
    bhavin
    Jul 22, 2021, 3:34:46 PM

    Tnx a lot of

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on स्कोडा रैपिड

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है