• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुई स्कोडा कोडिएक जीटी कूपे

    कोडिएक जीटी कूपे को चेंगडू ऑटो शो-2018 में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा

    दिनेश
    दिनेश
    Published On जुलाई 19, 2018 17:23 ist
    info icon
    published onJul 19, 2018 17:23 IST
    last updated onJul 19, 2018 17:23 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    Skoda Kodiaq GT

    स्कोडा कोडिएक के कूपे अवतार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जानकारी मिली है कि इसे स्कोडा कोडिएक जीटी कूपे नाम से पेश किया जाएगा। यह कोडिएक एसयूवी का 5-सीटर कूपे अवतार है। इसे चीन में आयोजित होने वाले चेंगडू मोटर शो-2018 में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।

    Skoda Kodiaq GT

    तस्वीरों पर गौर करें तो कोडिएक जीटी का डिजायन काफी हद तक रेग्यूलर मॉडल से मिलता-जुलता है। इसके फ्रंट बंपर और ग्रिल में बदलाव देखा जा सकता है। कूपे वर्जन होने की वजह से इस में स्लोपी रूफलाइन दी गई है। कद-काठी के मामले में यह रेग्यूलर मॉडल से छोटी है।

    Skoda Kodiaq

    अब चलते हैं पीछे वाले हिस्से की तरफ... यहां नया रियर बंपर और नए टेल लैंप्स दिए गए हैं। रियर विंडस्क्रीन को ऊपर की तरफ पोजिशन किया गया है। पीछे वाले हिस्से में दोनों तरफ एक-एक एग्जॉस्ट पाइप दिए गए हैं। बदलाव को देखकर कहा जा सकता है कि यह रेग्यूलर कोडिएक से ज्यादा आकर्षक है।

    Up- Skoda Kodiaq GT; Down; Skoda Kodiaq

    चीन में लॉन्च होने वाली कोडिएक जीटी में 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 186 पीएस की पावर और 220 एनएम का टॉर्क देगा। यह इंजन 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स से जुड़ा होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में ऑल-व्हील-ड्राइव का विकल्प भी दिया जा सकता है। कोडिएक जीटी को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। अगर कंपनी इसे भारत में लॉन्च करती है तो इस में भी यही इंजन दिया जा सकता है।

    लॉन्चिंग

    Skoda Kodiaq GT

    कोडिएक जीटी को साल के आखिर तक चीन में लॉन्च किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे चीन के अलावा दूसरे देशों में भी लॉन्च किया जाएगा। इस लिस्ट में यूरोप का नाम भी शामिल है। भारत में इन दिनों एसयूवी की डिमांड तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में हमे लगता है कि कंपनी इसे भारत में भी लॉन्च कर सकती है। भारत में रेग्यूलर कोडिएक एसयूवी एक वेरिएंट में उपलब्ध है, इसकी कीमत 34.83 लाख रूपए है।

    Skoda Kodiaq

    अगर कोडिएक जीटी को कंपनी भारत लाती है तो इसे रेग्यूलर कोडिएक से कीमत पर पेश किया जाएगा। इसका मुकाबला फॉक्सवेगन टिग्वॉन से होगा। कोडिएक जीटी के अलावा स्कोडा इन दिनों कोडिएक के आरएस वर्जन पर भी काम कर रही है। कोडिएक आरएस को 2018 की शुरूआत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे अक्टूबर में आयोजित होने वाले पेरिस मोटर शो-2018 में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे 2019 की शुरूआत में लॉन्च किया जाएगा।

    यह भी पढें : कंफर्म: भारत आएगी फॉक्सवेगन टी-क्रॉस

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    स्कोडा कोडिएक 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है