• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा पूरे भारत में अपने शोरूम्स का करेगी डिजिटलाइजेशन, कस्टमर्स को मिलेगा कार देखने से लेकर खरीदने तक का वर्चुअल एक्सपीरियंस

    इन नए डिजिटल शोरूम्स पर कम से कम दो मॉडल्स मौजूद होंगे और हर मॉडल के बगल में डिजिटल डिस्प्ले होगी जहां व्हीकल के वेरिएंट्स और स्पेसिफिकेशन जानकारी डिस्प्ले की जाएगी।

    भानु
    भानु
    Published On मई 23, 2022 19:28 ist
    info icon
    published onMay 23, 2022 19:27 IST
    last updated onMay 23, 2022 19:28 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    इंडिया 2.0 प्रोजेक्ट के तहत स्कोडा ने अपने पूरे भारत में मौजूद शोरूम्स का डिजिटलाइजेशन शुरू कर दिया है। कंपनी ने अपने कस्टमर्स को एक अच्छा इंटरेक्टिव एक्सपीरियंस देने के लिए ज्यादा स्क्रीन्स और नई टेक्नोलॉजी पेश की है। 

    इसके अलावा यहां 3डी विजुअलाइजर के साथ 55 इंच की इंटरेक्टिव टेबल भी मौजूद होगी इसपर कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर का 360 डिग्री व्यू मिलेगा। यहां डिजिटल एक्सपीरियंस देने के लिए वॉल पर वीडियो कंटेट भी डिस्प्ले किया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें: स्कोडा कुशाक की प्राइस में हुआ इजाफा, 70,000 रुपये तक बढ़ी कीमत

    इस मौके पर स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्ट जैक हॉलिस ने कहा कि “ हमारा इंडिया 2.0 प्रोजेक्ट केवल कारों तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसके तहत हम अपने कस्टमर्स को भी एक नया एक्सपीरियंस देने की कोशिश करेंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत लॉन्च की जा चुकी स्लाविया और कुशाक जैसी कारें हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण हैं और इनकी वजह से ये साल हमारे लिए  काफी अहम साबित होगा।”

    यह भी पढ़ें: स्कोडा ने सात नए शहरों में खोले कस्टमर टचपॉइंट्स

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है