• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फिर टेस्टिंग के दौरान दिखी रेनो की सब-4 मीटर एसयूवी, इस नाम से हो सकती है लॉन्च

    रेनो इंडिया (Renault India) इन दिनों एक सब-4 मीटर एसयूवी पर काम कर रही है, इसे फिलहाल एचबीसी कोडनेम दिया गया है। इस अपकमिंग कार को कुछ समय पहले टेस्टिंग के दौरान देखा गया था और अब एक बार फिर से यह कार कैमरे में कैद हुई है। कहा जा रहा है कि कंपनी इस कार के प्रोडक्शन मॉडल को काइगर (Kiger) नाम से उतार सकती है। 

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 11, 2020 12:53 ist
    info icon
    published onJun 08, 2020 15:10 IST
    last updated onJun 11, 2020 12:53 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट
    • रेनो की सब-4 मीटर एसयूवी को भारत में दिवाली 2020 तक लॉन्च किया जा सकता है। 
    • इसे ट्राइबर एमपीवी वाले प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा।
    • कंपनी इसे किगर नाम से उतार सकती है। 
    • इसमें ट्राइबर वाला 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है।
    • रेनो काइगर में 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और चार एयरबैग दिए जा सकते हैं। 

    रेनो इंडिया (Renault India) इन दिनों एक सब-4 मीटर एसयूवी पर काम कर रही है, इसे फिलहाल एचबीसी कोडनेम दिया गया है। इस अपकमिंग कार को कुछ समय पहले टेस्टिंग के दौरान देखा गया था और अब एक बार फिर से यह कार कैमरे में कैद हुई है। कहा जा रहा है कि इस अपकमिंग कार के प्रोडक्शन मॉडल को रेनो काइगर (Renault Kiger) नाम से उतारा जा सकता है।

    तस्वीरों पर गौर करें तो इसके डिजाइन को छिपाने के लिए इसे अच्छे से कवर किया हुआ हैं, हालांकि इसके बावजूद भी कार से जुड़ी कई अहम जानकारियां हाथ लगी है। इस एसयूवी कार का डिजाइन रेनो क्विड से प्रेरित है। इसमें क्रॉसओवर स्टाइल के साथ कूपे जैसी रूफलाइन और स्प्लिट हेडलैंप दिए गए हैं। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसके टॉप वेरिएंट के हेडलैंप में एलईडी इल्लुमिनेशन फीचर दिया जा सकता है। कैमरे में कैद हुई कार में स्टील व्हील दिए गए हैं, ऐसे में कहा जा रहा है कि यह इसका लोअर वेरिएंट हो सकता है। 

    यह भी पढ़ें : रेनो ट्राइबर Vs मारुति स्विफ्ट Vs हुंडई ग्रैंड आई10 निओस Vs इग्निस: एएमटी वेरिएंट प्राइस कंपेरिजन

    रेनो काइगर को क्रॉसओवर एमपीवी ट्राइबर वाले प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। जिसके चलते इसका केबिन काफी स्पेशियस होगा और फ्रंट व रियर दोनों साइड के पैसेंजर को अच्छा लेगरूम स्पेस मिलेगा। संभावनाएं हैं कि कंपनी इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और दो से ज्यादा एयरबैग दे सकती है। 

    रेनो काइगर में ट्राइबर वाला 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जिसका पावर आउटपुट 72पीएस/96एनएम है। ट्राइबर में यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और रेनो के ईजी-आर एएमटी गियरबॉक्स के साथ आता है। किगर में कंपनी नया 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दे सकती है जो करीब 100 पीएस की पावर और 160 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया जा सकता है। 

    रेनो की इस सब-4 मीटर एसयूवी को भारत में फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। इसकी प्राइस 6 लाख से 8 लाख रुपये के बीच हो सकती है। सेगमेंट में रेनो काइगर का मुकाबला हुंडई वेन्यू, मारुति विटारा ब्रेजा, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी300 और फोर्ड ईकोस्पोर्ट से होगा। जल्द ही इस कार के कंपेरिजन में किया सॉनेट और निसान मेग्नाइट भी आने वाली है।

    यह भी पढ़ें : इस महीने रेनो की कारों पर करें 60,000 रुपये तक की बचत

    was this article helpful ?

    रेनॉल्ट काइगर 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on रेनॉल्ट काइगर 2021-2023

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है