• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पांच एक्सटीरियर कलर में आएगी रेनो ट्राइबर

    रेनो ट्राइबर की ग्लोबल प्रेस रिलीज़ में कुल पांच रंग विकल्पों का खुलासा किया गया है। इस सभी कलर विकल्पों को भारत में भी पेशकश की जाने की उम्मीद है

    निखिल
    निखिल
    Published On जून 26, 2019 15:11 ist
    info icon
    published onJun 25, 2019 16:35 IST
    last updated onJun 26, 2019 15:11 IST
    463 Views
    • Write a कमेंट

    रेनो ने पिछले सप्ताह अपनी अपकमिंग ट्राइबर एमपीवी को दिल्ली में पेश किया था। यह एक 7-सीटर कार है। ट्राइबर मॉड्यूलर सीटिंग अरेंजमेंट के साथ आएगी। इस फीचर को सब-4 मीटर सेगमेंट में पहली बार पेश किया गया है। ट्राइबर की डिज़ाइन भी काफी आकर्षक है। रेनो की हाल ही में सामने आई प्रेस रिलीज़ के अनुसार ट्राइबर 5 कलर्स में उपलब्ध होगी। हालांकि, कंपनी ने अब तक इन कलर्स के नाम साझा नहीं किए है। चर्चाएं है कि ट्राइबर के अधिकांश कलर विकल्प क्विड के समान ही होंगे। ऐसे में इनके नामों के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है, जो निम्न प्रकार हैं:- 

    • फायरी रेड

    • इलेक्ट्रिक ब्लू 

    • मूनलाइट सिल्वर 

    • आइस कूल व्हाइट (फर्स्ट फोटो)

    • एक ऑरेंज-ईश येलो शेड, जो क्विड में उपलब्ध नहीं है।  

    बात की जाए ट्राइबर के इंटीरियर की तो, इसमें ग्रे+बेज कलर का ड्यूल टोन डैशबोर्ड मिलेगा। डैशबोर्ड पर सिल्वर कलर और क्रोम एक्सेंट भी देखने को मिलेगा। ट्राइबर कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स के साथ आएगी। इनमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ), सेंटर कूल्ड बॉक्स (रेफ्रीजिरेटर), रिमूवेबल थर्ड रो सीटें और तीनों रो हेतु एसी वेंट जैसे फीचर्स शामिल हैं। 

    रेनो ट्राइबर में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 72 पीएस की पावर और 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) दोनों विकल्पों में उपलब्ध होगी। रेनो ने अब तक ट्राइबर की कीमत से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है। अनुमानित तौर पर इसकी प्राइस 5 लाख से 7 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। इस प्राइस रेंज में ट्राइबर का मुकाबला मारुति स्विफ्टहुंडई ग्रैंड आई10फोर्ड फिगो और फ्रीस्टाइल से होगा। रेनो ट्राइबर को जुलाई 2019 में लॉन्च किया जाएगा।   

    यह भी पढ़ें: रेनो ट्राइबर के लिए करें इंतज़ार या चुनें मारुति स्विफ्ट, हुंडई ग्रैंड आई10, फोर्ड फिगो या फ्रीस्टाइल में से कोई बेहतर विकल्प

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    रेनॉल्ट ट्राइबर 2019-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    S
    sanskar sonkar
    Jul 22, 2019, 7:00:28 AM

    What is the launch date of renault triber in India

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply
      1
      B
      balakumaran
      Jun 25, 2019, 10:14:45 PM

      That orange color is named as honey yellow

      और देखें...
        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ट्रेंडिंग न्यूज़
        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

        • लेटेस्ट
        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है