ऑटो एक्सपो 2020: रेनो ट्राइबर एएमटी से उठा पर्दा
रेनो ट्राइबर के एएमटी वेरिएंट को मैनुअल वेरिएंट से अलग दिखाने के लिए बूट पर 'ईज़ी आर' नाम की बैजिंग दी गई है।
- Write a कमेंट

फ्रैंच कारमेकर रेनो मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2020 में ट्राइबर के एएमटी वर्जन से पर्दा उठा दिया है। कुछ ही समय बाद रेनो ट्राइबर का एएमटी वर्जन शोरूम पर उपलब्ध होगा मगर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प इसके कुछ ही वेरिएंट में मिलेगा। मैनुअल वेरिएंट के मुकाबले ट्राइबर ऑटोमैटिक की प्राइस 30,000 रुपये ज्यादा हो सकती है।
ट्राइबर एमपीवी के ऑटोमैटिक वर्जन में रेग्यूलर वर्जन वाला 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। कंपनी ने इस इंजन को बीएस6 नॉर्म्स के अनुसार अपडेट किया है। बता दें कि कुछ समय पहले ही ट्राइबर का मैनुअल वेरिएंट बीएस6 इंजन से लैस हुआ है। अपडेट हुआ इंजन पहले की तरह 72 पीएस की पावर और 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

इसके अलावा इन दोनों वेरिएंट में अलग सा और कुछ भी नहीं है। ट्राइबर एएमटी के इंटिरियर में डस्टर ऑटोमैटिक की तरह स्टिक शिफ्टर दिया गया है।
इसके अलावा रेनो मोटर्स ने ट्राइबर के एससेरीज़ वर्जन को भी शोकेस किया है। इसमें 16 इंच के बड़े व्हील और ड्यूल टोन पेंट स्कीम जैसे फीचर्स दिए गए हैं और इसके इंटीरियर में ब्लू कलर की हाईलाइटिंग की गई है।

रेनो ने क्विड के इलेक्ट्रिक वर्जन के-ज़ेडई को भी शोकेस किया है जिसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप यहां क्लिक करें।
ऑटो एक्सपो 2020: रेनो के-जेडई (क्विड इलेक्ट्रिक) से उठा पर्दा














