• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो ने बढ़ाया काइगर एसयूवी का प्रोडक्शन, मार्च में लॉन्च होने जा रही है ये कार

    काइगर एसयूवी को मार्च में लॉन्च किया जाएगा और अब कंपनी ने चेन्नई स्थित प्लांट में इसका मास प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। इस एसयूवी की पहली खेप काफी डीलरशिप्स पर पहुंचा भी दी गई है।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 09, 2021 18:59 ist
    info icon
    published onFeb 09, 2021 18:59 IST
    last updated onFeb 09, 2021 18:59 IST
    4.4K Views
    • Write a कमेंट

    • काइगर एसयूवी के पहले प्रोडक्शन मॉडल को रेनो के चेन्नई प्लांट से डीलरशिप पर भिजवाया गया
    • 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और टर्बो पेट्रोल इंजन का मिलेगा ऑप्शन
    • एयर प्योरिफायर, वायरलैस चार्जिंग और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं इस एसयूवी में
    • 5 से 9 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है इस अपकमिंग कार की कीमत

    रेनो काइगर (renault kiger) के प्रोडक्शन मॉडल से 28 जनवरी को पर्दा उठाया गया था। इस कार की प्री-लॉन्च बुकिंग जल्द शुरू कर दी जाएगी और कुछ डीलरशिप्स पर तो इसकी बुकिंग शुरू कर भी दी गई है। 

    हाल ही में रेनो काइगर एसयूवी तीन कलर ऑप्शन में नजर आई थी। इस अपकमिंग एसयूवी में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड  ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलैस चार्जिंग, एयर प्योरिफायर और पुश बटन स्टार्ट स्टॉप जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। वहीं सेफ्टी फीचर्स के तौर इसमें हिल ​स्टार्ट असिस्ट, 4 एयरबैग और व्हीकल डायनैमिक मौजूद होंगे। 

    रेनो की इस सब 4 मीटर एसयूवी में केवल पेट्रोल इंजन का ही  ऑप्शन मिलेगा और ये हाल ही में लॉन्च की गई निसान मैग्नाइट पर बेस्ड कार है। इसमें दिए जाने वाले इंजन ऑप्शंस कुछ इस प्रकार से हैं:

    इंजन

    1,0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल

    पावर

    72पीएस

    100पीएस

    टॉर्क

    96एनएम

    160एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी/ 5-स्पीड एएमटी

    5-स्पीड एमटी / 5-स्पीड सीवीटी

    अपकमिंग रेनो काइगर कार की प्राइस 5 लाख रुपये से लेकर 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। इस रेनो एसयूवी का मुकाबला मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, किया सोनेट, निसान मैग्नाइट, टाटा नेक्सन, फोर्ड इकोस्पोर्ट, महिंद्रा एक्सयूवी300 और टोयोटा अर्बन क्रूजर से होगा। 

    यह भी पढ़ें: फरवरी में रेनो क्विड, ट्राइबर और डस्टर पर मिल रहा है 65000 रुपये तक का बंपर डिस्काउंट, देखें ऑफर्स की पूरी लिस्ट

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट काइगर 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    ashish shandilya
    Feb 9, 2021, 6:19:59 PM

    new hyundai i20

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on रेनॉल्ट काइगर 2021-2023

      कार न्यूज़

      • ट्रेंडिंग न्यूज़
      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है