• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो की डस्टर एसयूवी एक लाख रूपए तक हुई सस्ती

    नई कीमतें एक मार्च से लागू हो गई हैं

    रौनक
    रौनक
    Published On मार्च 05, 2018 12:24 ist
    info icon
    published onMar 05, 2018 12:24 IST
    last updated onMar 05, 2018 12:24 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    Renault Duster

    अगर आप रेनो डस्टर खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए ये काम की खबर साबित हो सकती है। रेनो ने डस्टर एसयूवी की कीमतों में भारी कटौती की है। रेनो डस्टर के दाम एक लाख रूपए तक कम हुए हैं। कंपनी के अनुसार डस्टर का लोकली प्रोडक्शन बढ़ने की वजह से इसकी लागत में कमी आई है, जिस वजह से कंपनी ने इसकी कीमतें घटाई हैं। नई कीमतें 1 मार्च 2018 से लागू हो गई हैं।

    Renault Duster

    यहां देखिए रेनो डस्टर की पुरानी और नई कीमतें...

      पुरानी कीमत नई कीमत अंतर
    आरएक्सई 8.50 लाख रूपए 7.95 लाख रूपए 55,925 रूपए
    आरएक्सएल 9.30 लाख रूपए 8.79 लाख रूपए 51,816 रूपए
    आरएक्सएस सीवीटी पेट्रोल 10.24 लाख रूपए 9.95 लाख रूपए 29,746 रूपए
    एसटीडी 85 पीएस पेट्रोल 10.24 लाख रूपए 8.95 लाख रूपए 50,663 रूपए
    आरएक्सई 85 पीएस डीज़ल 9.65 लाख रूपए 9.09 लाख रूपए 56,560 रूपए
    आरएक्सएस 85 पीएस डीज़ल 10.74 लाख रूपए 9.95 लाख रूपए 79,034 रूपए
    आरएक्सजेड 85 पीएस डीज़ल 11.65 लाख रूपए 10.89 लाख रूपए 76,237 रूपए
    आरएक्सजेड 110 पीएस डीज़ल 12.49 लाख रूपए 11.79 लाख रूपए 70,976 रूपए
    आरएक्सजेड 110 पीएस एएमटी डीज़ल 13.09 लाख रूपए 12.33 लाख रूपए 76,970 रूपए
    आरएक्सजेड 110 पीएस एडब्ल्यूडी डीज़ल 13.79 लाख रूपए 12.79 लाख रूपए 1 लाख रूपए

    2018 Dacia Duster

    ऊपर दिए गए आंकड़ों पर नज़र डालें तो यहां आरएक्सएस सीवीटी पेट्रोल की कीमतों में सबसे कम और आरएक्सजेड 110 पीएस एडब्ल्यूडी डीज़ल की कीमतों में सबसे भारी कटौती हुई है। इस कटौती के बाद रेनो डस्टर का टॉप वेरिएंट आरएक्सजेड 110 पीएस डीज़ल, हुंडई क्रेटा के एसएक्स (ओ) डीज़ल मैनुअल वेरिएंट से 2.73 लाख रूपए सस्ता हो गया है। उम्मीद है कि इस कदम से रेनो डस्टर के खाते में बिक्री के और भी अच्छे आंकड़े आएंगे।

    यह भी पढें : ऑटो एक्सपो-2018 में पेश हुई ये टॉप-5 एसयूवी

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    रेनॉल्ट डस्टर 2016-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है